न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

प्राकृतिक सुन्दरता से आच्छांदित जल प्रतापों को देखकर रोमांचित होता है पर्यटक, पानी को देख तेजी से धड़कता है दिल

प्राकृतिक सुन्दरता की दृष्टि से भारत विश्व में अपना एक अलग स्थान रखता है। अरब देशों और पश्चिमी देशों से भारत भ्रमण पर असंख्य पर्यटकों का आना होता है। भारत में घूमने के लिए बहुत सी बेहतरीन जगहें हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 13 Jun 2023 1:50:53

प्राकृतिक सुन्दरता से आच्छांदित जल प्रतापों को देखकर रोमांचित होता है पर्यटक, पानी को देख तेजी से धड़कता है दिल

प्राकृतिक सुन्दरता की दृष्टि से भारत विश्व में अपना एक अलग स्थान रखता है। अरब देशों और पश्चिमी देशों से भारत भ्रमण पर असंख्य पर्यटकों का आना होता है। भारत में घूमने के लिए बहुत सी बेहतरीन जगहें हैं। ऊँचे पहाड़, हरे-भरे मैदान और खूबसूरत झरने, चौड़े पाटों में बहने वाली नदियाँ, रेतीले मैदान, थार का रेगिस्तान, कच्छ का रण आदि हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। भारत में कई खूबसूरत झरने हैं जिन्हें देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। इन झरनों को देखने का कोई तय समय नहीं है। इन्हें आप वर्ष में कभी भी देख सकते हैं, लेकिन इन झरनों को बरसात के दिनों में देखना ज्यादा रोमांचित होता है। इन दिनों देश के ज्यादातर हिस्सों में लोग चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी की वजह से परेशान हैं। लगातार बढ़ते पारे की वजह से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। ऐसे में अब लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है जून की समाप्ति तक मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। बारिश का मौसम कई लोगों का पसंदीदा सीजन होता है। बरसात में झरनों को ऊँचाई से गिरते हुए देखने का अपना एक अलग ही मजा देता है। आज हम अपने पाठकों को कुछ ऐसे ही झरनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप कभी न कभी जरूर देखना पसन्द करेंगे।

spectacular waterfalls in india,best waterfalls to visit in india,famous indian waterfalls,exploring india majestic waterfalls,top waterfall destinations in india,must-see waterfalls in india,natural wonders indian waterfalls,scenic waterfalls in india,india iconic cascades,chasing waterfalls in india

धुआंधार वाटरफॉल

भारत का दिल कहे जाने वाले राज्य मध्य प्रदेश में घूमने लायक कई जगह हैं। यहां मौजूद धुआंधार वाटरफॉल देश के खूबसूरत झरनों में से एक है। यहां ऊंचाई से गिरती नर्मदा नदी बिल्कुल धुएं की तरह नजर आती है। झरने से गिरते पानी की ठंडक आपको दूर तक महसूस होगी। इस वाटरफॉल के पास ही आप भेड़ाघाट भी घूम सकते हैं, तो मार्बल की चट्टानें आपका मन मोह लेंगी।

spectacular waterfalls in india,best waterfalls to visit in india,famous indian waterfalls,exploring india majestic waterfalls,top waterfall destinations in india,must-see waterfalls in india,natural wonders indian waterfalls,scenic waterfalls in india,india iconic cascades,chasing waterfalls in india

नानेघाट वाटरफॉल

महाराष्ट्र स्थित नानेघाट झरना दुनिया के मशहूर झरनों में से एक है। यहां की खूबसूरती हर किसी को अपना दीवाना बना देती है। इस झरने की खासियत यह है कि ये झरना हवा के बहाव से उल्टा चलता है। हसीन वादियों के बीच गिरते इस झरने का खूबसूरत नज़ारा आपको एक बार जरूर देखना चाहिए।

spectacular waterfalls in india,best waterfalls to visit in india,famous indian waterfalls,exploring india majestic waterfalls,top waterfall destinations in india,must-see waterfalls in india,natural wonders indian waterfalls,scenic waterfalls in india,india iconic cascades,chasing waterfalls in india

केम्पटी वाटरफॉल

अगर आप दिल्ली या इसके आसपास रहते हैं, तो केम्पटी वाटरफॉल आपके लिए एक बढ़िया डेस्टिनेशन साबित होगा। समुद्र तल से करीब 4500 फीट की ऊंचाई पर मौजूद यह वॉटरफॉल मानसून लवर्स के लिए परफेक्ट ट्रेवल डेस्टिनेशन साबित होगा।

spectacular waterfalls in india,best waterfalls to visit in india,famous indian waterfalls,exploring india majestic waterfalls,top waterfall destinations in india,must-see waterfalls in india,natural wonders indian waterfalls,scenic waterfalls in india,india iconic cascades,chasing waterfalls in india

दूधसागर वाटरफॉल

अगर आप बरसात में गोवा घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां पास ही में मौजूद दूधसागर वाटरफॉल जरूर जाएं। 1017 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस झरने से गोवा की मंडोवी नदी से बहती है। बारिश के मौसम में यहां का मनमोहक नजारा आपका दिल जीत लेगा।

spectacular waterfalls in india,best waterfalls to visit in india,famous indian waterfalls,exploring india majestic waterfalls,top waterfall destinations in india,must-see waterfalls in india,natural wonders indian waterfalls,scenic waterfalls in india,india iconic cascades,chasing waterfalls in india

जोग वाटरफॉल

जोग वाटरफॉल भारत का दूसरा सबसे ऊंचा झरना माना जाता है। शिमोगा और उत्तर कन्नड़ की बॉर्डर पर मौजूद ये झरना जंगलों के बीच से बहता है। अगर आप नेचर लवर हैं और आपको तैरने के साथ हाइकिंग पसंद है, तो यह जगह आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित होगी।

spectacular waterfalls in india,best waterfalls to visit in india,famous indian waterfalls,exploring india majestic waterfalls,top waterfall destinations in india,must-see waterfalls in india,natural wonders indian waterfalls,scenic waterfalls in india,india iconic cascades,chasing waterfalls in india

शिवाना समुद्र वॉटरफॉल

कर्नाटक राज्य में स्थित और बैंगलोर से लगभग 130 किमी दूर, शिवनासमुद्र जलप्रपात सड़क मार्ग से आसानी से पहुँचा जा सकता है। यह वॉटरफॉल कावेरी नदी के किनारे स्थित है और नदी दो अलग-अलग स्थानों - गगनचुक्की और भरचुक्की में विभाजित और गिरती है। यह मैसूर से 100 किमी दूर है। यह लगभग 98 मीटर की ऊंचाई से जल गिराता है। इसका उपयोग जल विद्युत उत्पादन के लिए होता है। इस पर स्थापित जल विद्युत गृह एशिया का पहला जल विद्युत गृह है, जिसकी स्थापना 1902 में हुई थी। शिवनासमुद्र बेंगलुरु से शिवनासमुद्र तक कुल 138 किलोमीटर की दूरी है। कोलेगल सबसे निकटतम शहर है, जो सड़कों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है और नियमित बसें हैं जो बेंगलुरु से शिवनासमुद्र तक चलती हैं। यह फॉल एक मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है और यहाँ आप छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं।

spectacular waterfalls in india,best waterfalls to visit in india,famous indian waterfalls,exploring india majestic waterfalls,top waterfall destinations in india,must-see waterfalls in india,natural wonders indian waterfalls,scenic waterfalls in india,india iconic cascades,chasing waterfalls in india

भंबावली वॉटरफॉल

भंबावली वॉटरफॉल, पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा में सह्याद्री पहाड़ियों के पास 1840 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह भारत का सबसे ऊंचाई से गिरने वाला झरना है। यह झरना उर्मोदी नदी से निकलता है। इस वॉटरफॉल का धार्मिक महत्व भी है।

spectacular waterfalls in india,best waterfalls to visit in india,famous indian waterfalls,exploring india majestic waterfalls,top waterfall destinations in india,must-see waterfalls in india,natural wonders indian waterfalls,scenic waterfalls in india,india iconic cascades,chasing waterfalls in india

चित्रकोट वॉटरफॉल

एशिया का सबसे चौड़ा और भारत का सबसे बड़ा जलप्रपात, चित्रकोट जलप्रपात को भारत का नियाग्रा फॉल भी कहा जाता है। छत्तीसगढ़ में स्थित यह झरना बस्तर जिले में इंद्रावती नदी से निकलता है। यहाँ आप भगवान शिव को समर्पित प्राचीन मंदिर भी जा सकते हैं जो इस झरने के पास स्थित है।

spectacular waterfalls in india,best waterfalls to visit in india,famous indian waterfalls,exploring india majestic waterfalls,top waterfall destinations in india,must-see waterfalls in india,natural wonders indian waterfalls,scenic waterfalls in india,india iconic cascades,chasing waterfalls in india

तालाकोना झरना

270 फीट की ऊंचाई के साथ, तालाकोना झरना आंध्र प्रदेश में सबसे ऊंचा झरना है। यह देश के सबसे खूबसूरत झरनों में से एक है और यह जंगलों और वन्य जीवन के बीच स्थित है। यह चित्तूर में श्री वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान के भीतर स्थित है। यह भी माना जाता है कि इस झरने के पानी का औषधीय महत्व है क्योंकि इस क्षेत्र के आसपास कई औषधीय जड़ी-बूटियां हैं।

spectacular waterfalls in india,best waterfalls to visit in india,famous indian waterfalls,exploring india majestic waterfalls,top waterfall destinations in india,must-see waterfalls in india,natural wonders indian waterfalls,scenic waterfalls in india,india iconic cascades,chasing waterfalls in india

मेकेडातु वाटर फॉल

बैंगलोर से 100 किलोमीटर दूर कनकपुरा जिले में स्थित यह एक बेहद ही खूबसूरत झरना है जिसका निर्माण दो नदियों के मिलने से होता है, इस झरने का पानी लगभग 3.5 किमी डाउनस्ट्रीम गहरी घाटी से बहता है। मेकायदु का अर्थ है बकरी की छलांग है। इसके बारे में एक कहानी है कि, काफी समय पहले एक बाघ बकरी का पीछा कर रहा था। इस दौरान बकरी ने अपनी जान बचाने के लिए इन पहाड़ी से छलांग लगा दी, जिसके बाद यहां आज भी बकरी के खुर के निशान देखे जा सकते हैं। यह पहाड़ी बेहद ही फिसलन वाली है। अगर आप पहाड़ी पर चढ़ रहे हैं तो सावधानी बरते।

spectacular waterfalls in india,best waterfalls to visit in india,famous indian waterfalls,exploring india majestic waterfalls,top waterfall destinations in india,must-see waterfalls in india,natural wonders indian waterfalls,scenic waterfalls in india,india iconic cascades,chasing waterfalls in india

हॉगनकल फॉल्स

हॉगनकल फॉल्स कर्नाटक का नियाग्रा फॉल है जोकि तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले में स्थित है। इसकी बैंगलोर से दूरी लगभग 180 किलोमीटर है। मानसून के दौरान यहां पर्यटकों का जमावड़ा देखा जा सकता है। इस झरने के बारे में कहा जाता है कि यदि पानी का बहाव ज्यादा हो तो बोटिंग करने से बचें।

spectacular waterfalls in india,best waterfalls to visit in india,famous indian waterfalls,exploring india majestic waterfalls,top waterfall destinations in india,must-see waterfalls in india,natural wonders indian waterfalls,scenic waterfalls in india,india iconic cascades,chasing waterfalls in india

मुथाला मदुवा फॉल्स

मुथाला मदुवा फॉल्स अनेकल के पास स्थित है। यह बैंगलोर से 40 किमी की दूरी पर स्थित है। इसे मोतियों की घाटी के रूप में जाना जाता है। यहां अन्य जगहों के मुकाबले छोटा वाटरफॉल है, बावजूद यहां पर्यटकों की भीड़ देखी जा सकती है। वीकेंड के दौरान यहां दोस्तों के साथ पिकनिक और बोटिंग का मजा लिया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार

'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका