न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रकृति के करीब है ये 8 कैम्पिंग साइट, एडवेंचर के शौकीन लोग चले आइये यहां

आज इस कड़ी में हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो प्रकृति के बेहद करीब हैं और यहां पर आप कैम्पिंग का भरपूर मजा उठा सकते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Apr 2024 7:33:31

प्रकृति के करीब है ये 8 कैम्पिंग साइट, एडवेंचर के शौकीन लोग चले आइये यहां

घूमने के लिए सभी अपनी पसंद की जगह जाना पसंद करते हैं और मनपसंद काम करते हैं। लाइफ में एक समय ऐसा आता है जब आप भीड़-भाड़ से दूर किसी ऐसी जगह पर जाने के बारे में सोचते हैं जहां पर सिर्फ शांति हो, ताकी आप सुकून के कुछ पल बिता सकें। अगर आप नेचर लवर हैं और एडवेंचर के शौकीन हैं तो कैंपिंग एक अच्छा विकल्प है। भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपने ठंडे वातावरण के लिए जानी जाती है, जहां सर्दी के मौसम में कैम्पिंग की जाती है और इसके लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो प्रकृति के बेहद करीब हैं और यहां पर आप कैम्पिंग का भरपूर मजा उठा सकते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

nature camping sites,adventure camping spots,outdoor holiday destinations,nature tourism sites,adventure travel locations,wilderness camping experiences,natural holiday getaways,outdoor adventure tourism

भीमताल, उत्तराखंड

यह मंत्रमुग्ध कर देने वाला पर्यटन स्थल समुद्र तल से 1370 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जो हिमालय में कैंपिंग के लिए एक बेहतरीन जगह है। भगवान शिव को समर्पित भीमेश्वर महादेव मंदिर जैसे प्राचीन मंदिरों के साथ सुंदर भीमताल झील इस जगह का प्राथमिक आकर्षण है। यह स्थान पहाड़ियों और जंगलों से घिरा हुआ है, जहां कैम्पिंग के दौरान आप चांद सितारों को बेहद करीब से देख सकते हैं। कैम्पिंग के लिए ये जगह एकदम बेस्ट मानी जाती है। यहां आप आसपास के क्षेत्रों में घूमने और मछली पकड़ने जैसी एक्टिविटी भी चुन सकते हैं।

nature camping sites,adventure camping spots,outdoor holiday destinations,nature tourism sites,adventure travel locations,wilderness camping experiences,natural holiday getaways,outdoor adventure tourism

स्पीति वैली, हिमाचल प्रदेश

ये जगह हिमालय के करीब है और हिमाचल प्रदेश के उत्तर-पूर्वी भाग में है। स्पीति वैली भारत और तिब्बत के बीच है। और भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। दुनियाभर से टूरिस्ट यहां आते हैं। यहां आकर आप ट्रेकिंग और कैम्पिंग जैसी कई एक्टीविटीज का मजा ले सकते हैं। स्पीति वैली आने का सबसे अच्छा समय मई से अक्टूबर के बीच है। वैली के सबसे करीब कुल्लू का भूंतर एयरपोर्ट है। ये वैली से 54 किलोमीटर की दूरी पर है। इसके अलावा आप मनाली से बस से भी स्पीति वैली जा सकते हैं। हालांकि ये जर्नी थोड़ी मुश्किल होगी।

nature camping sites,adventure camping spots,outdoor holiday destinations,nature tourism sites,adventure travel locations,wilderness camping experiences,natural holiday getaways,outdoor adventure tourism

ऋषिकेश वैली कैंप, ऋषिकेश

जब कैंपिंग की बात आती है, तो ऋषिकेश कैंपिंग का अनुभव लिस्ट में जरूर शामिल करें। ऋषिकेश वैली कैंप न केवल नेचर के करीब है बल्कि इसका आध्यात्मिक रिलेशन भी ज्यादा है। यहां के टेंट एक साधु फैशन में स्टाइल किए गए हैं। अगर आप अपने अंदर खुद की तलाश करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह कैंप आपके लिए अच्छा है। कैंपिंग के दौरान मिलने वाला खाना पूरी तरह से ऑर्गेनिक होता है। डिटॉक्सिफाइंग के अलावा, आप राफ्टिंग, ट्रेकिंग, आयुर्वेदिक स्पा और हाथी की सवारी कर सकते हैं।

nature camping sites,adventure camping spots,outdoor holiday destinations,nature tourism sites,adventure travel locations,wilderness camping experiences,natural holiday getaways,outdoor adventure tourism

चन्द्रताल लेक, हिमाचल प्रदेश

लाहौल स्पीति में स्थित चन्द्रताल झील अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, जिसे लेक ऑफ मून के नाम से भी जाना जाता है। पहाड़ों से घिरी इस झील की सुंदरता देखने लायक बनती है। यहां सर्दियों के मौसम में कैंपिंग करने का एक अलग ही मजा है। यह भारत के अच्छे कैम्पिंग साइट्स में से भी एक है। पार्टनर या दोस्तों के साथ यहां कैम्पिंग करना एक अलग ही अनुभव देता है। एडवेंचर प्रेमी झील तक पहुंचने के लिए ट्रेकिंग करते हैं और फिर यहां आने के बाद उनका उत्साह भी देखने लायक बनता है।

nature camping sites,adventure camping spots,outdoor holiday destinations,nature tourism sites,adventure travel locations,wilderness camping experiences,natural holiday getaways,outdoor adventure tourism

त्सो मोरिरी, लद्दाख

दुनिया की सबसे ऊंची झीलों में से एक, लद्दाख में त्सो मोरीरी भारत के बेहतरीन कैम्पिंग स्थलों में से एक है। यहां कैंप लगाने का सबसे अच्छा समय मई से सितंबर के दौरान है क्योंकि झील शेष वर्ष जमी रहती है। कैंप के आराम का आनंद लें, सूर्योदय देखें या ट्रेकिंग करें ये जीवन भर का अनुभव होगा।

nature camping sites,adventure camping spots,outdoor holiday destinations,nature tourism sites,adventure travel locations,wilderness camping experiences,natural holiday getaways,outdoor adventure tourism

सांगला घाटी, हिमाचल प्रदेश

हालांकि सांगला घाटी कम प्रसिद्ध कैंपिंग स्थलों में से एक है, लेकिन यह स्थान आपको निराश नहीं करेगा। समुद्र तल से 2600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस घाटी की पृष्ठभूमि में राजसी किन्नर कैलाश शिखर है। घाटी चीड़, देवदार, सेब, अखरोट और इसके चारों ओर खूबानी के पेड़ों से घिरी हुई है। इसलिए, यदि आप यहां कैंपिंग का अनुभव करने की योजना बना रहे हैं, तो यहां आपको वो सब चीज मिलेगी जो आपके अनुभव को और मजेदार बना देगी।

nature camping sites,adventure camping spots,outdoor holiday destinations,nature tourism sites,adventure travel locations,wilderness camping experiences,natural holiday getaways,outdoor adventure tourism

कैंप डेजर्ट, पुष्कर

कैंप डेजर्ट एक ऐसी जगह है जिसे लोग पुष्कर से निकटता के कारण चुनते हैं। 6 एकड़ के क्षेत्र को कवर करते हुए, इसे पूरी राजस्थानी शैली में डिजाइन किया गया है। इस जगह की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय पुष्कर मेले के दौरान होता है जो आपको राजस्थान की रंगीन संस्कृति और जीवन शैली का अनुभव करने का मौका देता है। यहां आप राजस्थानी व्हाइब्स को एंजॉय कर सकते हैं।

nature camping sites,adventure camping spots,outdoor holiday destinations,nature tourism sites,adventure travel locations,wilderness camping experiences,natural holiday getaways,outdoor adventure tourism

जैसलमेर, राजस्थान

जैसलमेर का अधिकतर क्षेत्र रेगिस्तान वाला है। ये स्थान अपने कैम्पिंग के लिए जाना जाता है। यहां का सैम सैंड ड्यूंस अपने कैम्पिंग के लिए जाना जाता है। जहां आप कैम्पिंग के साथ-साथ रेगिस्तान का भी अनुभव ले सकते हैं। पार्टनर के साथ रेगिस्तान में चांदनी रात बिताना एक सुखद अनुभव है। इसके अलावा आप यहां पर जीप सफारी, कैमल राइड, बाइक राइड और पैराग्लाइडिंग का भी आनंद ले सकते हैं। रेत के टीलों से सूर्यास्त का नजारा बेहद ही आकर्षक दिखाई देता है, जिसे आप अपने पार्टनर के साथ चाय पीते हुए देख सकते हैं। सर्दियों के मौसम में यहां काफी पर्यटक कैम्पिंग के लिए आते हैं और हसीन याद लेकर वापसी करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे

‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी

तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये

आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर

'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका