न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली घूमने आएं हैं तो जरूर देखें यहां के ये टॉप म्यूजियम, मिलेगा अच्छा अनुभव

देश की राजधानी दिल्ली को पर्यटन के लिहाज से सबसे उचित जगह माना जाता हैं जहां आपको इतिहास, वास्तुकला, खानपान, आर्ट, स्मारक, नाईट लाइफ, खरीददारी जैसी कई चीजों का अनोखा अनुभव लेने का अवसर मिलता है। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के घूमने के लिए बेस्ट लोकेशन हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 17 Sep 2022 5:02:28

दिल्ली घूमने आएं हैं तो जरूर देखें यहां के ये टॉप म्यूजियम, मिलेगा अच्छा अनुभव

देश की राजधानी दिल्ली को पर्यटन के लिहाज से सबसे उचित जगह माना जाता हैं जहां आपको इतिहास, वास्तुकला, खानपान, आर्ट, स्मारक, नाईट लाइफ, खरीददारी जैसी कई चीजों का अनोखा अनुभव लेने का अवसर मिलता है। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के घूमने के लिए बेस्ट लोकेशन हैं। दिल्ली में आपको प्राचीनता और आधुनिकता का मेल भी देखने को मिलता हैं। इस बीच आज हम आपके लिए दिल्ली के कुछ टॉप म्यूजियम अर्थात संग्राहलय की जानकारी लेकर आए है जहां आप घूमने नहीं गए तो जरूर जाना चाहिए। ये मशहूर और लोकप्रिय म्यूजियम आपको बहुत ही आकर्षक लगेंगे और यहां बार-बार जाने का मन करेगा। आइये जानते है इनके बारे में...

museums in delhi,delhi,places to visit in delhi

# नेशनल रेल म्यूजियम

आप अपने बच्चों को नेशनल रेल म्यूजियम दिखा सकते हैं। यह दिल्ली का मशहूर म्यूजियम है और बड़ी तादाद में बच्चे अपने परिवार के साथ इस म्यूजियम को देखने के लिए आते हैं। यह म्यूजियम दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित है। यहां आप विभिन्न तरह के रेल मॉडल्स देख सकते हैं और उनके बारे में जानकारी जुटा सकते हैं। यहां सैलानी पुराने भांप के इंजन से लेकर आधुनिक मॉडल के रेल इंजन देख सकते हैं। इस म्यूजियम का उद्घाटन 1 फरवरी 1977 में हुआ था। इस म्यूजियम की सैर के लिए आपको टिकट लेना होगा। यह म्यूजियम सोमवार को बंद रहता है।

museums in delhi,delhi,places to visit in delhi

# नेशनल म्यूज़ियम

दिल्ली में जनपथ और मौलाना आजाद रोड के पास स्थित नेशनल म्यूजियम भारत के सबसे बड़े म्यूजियम में आता है। आपको बता दें, नेशनल म्यूजियम में 2,00,000 कलाकृतियां हैं, जो अपने आप में ही एक आकर्षण है। यहां आप मौर्य, शुंग, सातवाहन, गुप्त और मध्यकालीन काल के दौरान की प्रदर्शनी देख सकते हैं। साथ ही इसके अन्य भाग में आपको भारत के अलग-अलग हिस्सों के लोगों का अनुष्ठान और दैनिक जीवन की प्रदर्शनी देखने को मिल जाएगी।

museums in delhi,delhi,places to visit in delhi

# नेशनल गांधी म्यूज़ियम

नेशनल गांधी म्यूज़ियम या गांधी मेमोरियल म्यूज़ियम नई दिल्ली में स्थित एक बहुत जाना-माना म्यूज़ियम है। बहुत से पर्यटक यहां हर रोज़ आते हैं। ये म्यूज़ियम महात्मा गांधी के जीवन और उनके सिद्धांतों को दर्शाते हैं। ये म्यूज़ियम पहले मुंबई में खोला गया था। महात्मा गांधी के देहांत के कुछ ही समय बाद इसे दिल्ली के राजघाट में खोलने से पहले कई बार इसकी जगह बदली गई। यहां जाने के लिए आपको राजघाट जाना होगा। नेशनल गांधी म्यूज़ियम देखने के लिए भारतीय या विदेशी पर्यटक को कोई टिकट नहीं है।

museums in delhi,delhi,places to visit in delhi

# क्राफ्ट म्यूजियम

चार्ल्स कोरिया द्वारा डिजाइन किया गया क्राफ्ट म्यूजियम दिल्ली का अधिक देखे जाने वाले म्यूजियम में से एक है। इस म्यूजियम में भारत के अन्य क्षेत्रों से एकत्र किए गए पिछले 60 वर्षों का विभिन्न शिल्प देख सकते हैं। इस म्यूजियम में अनेकों वस्त्र, धातु से बना वस्तु, सुंदर नक्काशी वाला मूर्ति एवं चित्र आदि और भी कई अनेकों प्रकार के विभिन्न चीजें देखने को मिलती है, जो कि पर्यटकों के अलावा कला प्रेमियों को भी पसंद आता है।

museums in delhi,delhi,places to visit in delhi

# नेहरू तारामंडल

दिल्ली का नेहरू तारामंडल भारत के पांच नेहरू तारामंडलों में से एक है। बाकि चार नेहरू तारामंडल देश के अलग-अलग राज्यों में स्थित है। ये राज्य हैं - मुंबई, इलाहाबाद, पुणे और बैंगलौर। दिल्ली में नेहरू तारामंडल तीन मूर्ती भवन के पास है। इसमें स्काई थिएटर है जहां पूरे ब्रह्मांड की सैर कर सकते है। इस थिएटर में आपको ब्रह्मांड के बारे में एक फिल्म के रूप में जानकारी देते हैं। जो चीज़ इसे खास बनाती है वो है इस थिएटर का आकार। ये किसी आम थिएटर की तरह नहीं है, इसकी स्क्रीन थिएटर की दीवारों और उसकी छत पर भी है। और यही चीज़ आपको एक असली ब्रह्मांड में होने का अनुभव कराती है। नेहरू तारामंडल सोमवार को बंद रहता है।

museums in delhi,delhi,places to visit in delhi

# डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम मेमोरियल

दिल्ली में संग्रहालयों की सूची में अब्दुल कलाम मेमोरियल को भी जोड़ा गया है। इस म्यूजियम का उद्घाटन 2016 में भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय एपीजे अब्दुल कलाम को सम्मान देने के लिए किया गया था। दिल्ली हाट में स्थित, यह संग्रहालय दिल्ली के प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक है जो भारत के मिसाइल मैन, डॉ कलाम की उपलब्धियों और अमूल्य योगदान पर प्रकाश डालता है। कुछ दिलचस्प कलाकृतियों और उनके निजी सामानों के साथ, संग्रहालय उनके द्वारा लिखी गई पुस्तकों का एक संग्रह भी रखता है।

museums in delhi,delhi,places to visit in delhi

# मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम

दिल्ली में मौजूद ये म्यूजियम पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम परिवार के साथ घूमने लायक एक सुखद स्थान है। प्रसिद्ध मूर्तिकार मैरी तुसाद द्वारा रची गई दुनिया भर की कुछ प्रतिष्ठित हस्तियों की बेहतरीन प्रतिमाएं यहां प्रदर्शित हैं। शाहरुख खान से लेकर सचिन तेंदुलकर तक, यह सब आपको यहां एक छत के नीचे मिल जाएगा। आपका पूरा परिवार यहां मशहूर हस्तियों के साथ क्लिक करने का आनंद उठा सकते हैं।

museums in delhi,delhi,places to visit in delhi

# मेट्रो म्यूजियम दिल्ली

दिल्ली के पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर स्थित मेट्रो म्यूजियम दिल्ली के मेट्रो के उत्पत्ति के बारे में दर्शाती है। यह मेट्रो म्यूजियम दक्षिण एशिया का एक प्रमुख मेट्रो म्यूजियम के लिए जाना जाता है। यहां पर जाने के उपरांत आप मेट्रो से जुड़ी अलग-अलग जानकारियां एवं पुरानी तस्वीरों को संग्रहित किया गया है, जो आप देख सकते हैं। मेट्रो से जुड़ी जानकारियों को जानने के लिए आप इस मेट्रो म्यूजियम को जरूर विजिट करें।

museums in delhi,delhi,places to visit in delhi

# एयर फोर्स म्यूजियम

दिल्ली में संग्रहालयों की विस्तृत श्रृंखला के बीच, यह म्यूजियम देश की वायु सेना को समर्पित है। दिल्ली के पालम वायु सेना स्टेशन में स्थित, इस संग्रहालय में वर्दी और ऐतिहासिक तस्वीरों के अलावा शस्त्रागार और हवाई जहाज का एक बड़ा संग्रह है। इस संग्रहालय की यात्रा आपको देश की वायु सेना और उनके इतिहास के बारे में कुछ रोचक जानकारी प्रदान करेगी। यह संग्रहालय दिल्ली आने वाले पर्यटकों के बीच एक प्रसिद्ध स्थल है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका