Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कर रहे हैं फैमिली के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने की प्लानिंग, ये 9 जगहें रहेगी बेस्ट

ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसी ऑफबीट डेस्टीनेशन लेकर आए हैं जहां आप गर्मियों की छुट्टियां स्पेशल तरीके से बिता सकेंगे और गर्मी के इन दिनों में भी घूमने का मजा ले सकेंगे। तो आइये जानते हैं देश की इन खूबसूरत डेस्टीनेशन के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 Apr 2022 5:57:17

कर रहे हैं फैमिली के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने की प्लानिंग, ये 9 जगहें रहेगी बेस्ट

जब भी कभी घूमने जाने की बात आती हैं तो लोग ऐसे दिनों का चुनाव करते हैं जब बच्चों की स्कूल की छुट्टियां पड़ रही हो। ऐसे में गर्मियों की छुट्टियों में घूमने की प्लानिंग करना सबसे उचित समय हैं। हालांकि, इन दिनों में देखा जाता हैं कि लोग ये तय नहीं कर पाते कि उन्हें घूमने के लिए किन जगहों पर जाना चाहिए। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसी ऑफबीट डेस्टीनेशन लेकर आए हैं जहां आप गर्मियों की छुट्टियां स्पेशल तरीके से बिता सकेंगे और गर्मी के इन दिनों में भी घूमने का मजा ले सकेंगे। तो आइये जानते हैं देश की इन खूबसूरत डेस्टीनेशन के बारे में...
best places to visit in summers,holidays,travel,tourism अस्कोट

यह ऑफबीट हिल स्टेशन भारत-नेपाल सीमा के पास उत्तराखंड के पूर्व में स्थित है। चूंकि अस्कोट के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, तो अगर आप हिमालय में इस ऑफबीट डेस्टीनेशन को चुनते हैं, तो यहां आप हरे-भरे देवदार के पेड़ और रोडोडेड्रौन वन देख सकते हैं। यदि आप उत्तराखंड में कुमाऊं क्षेत्र के काठगोदाम तक के लिए ट्रेन लेते हैं, तो अस्कोट के लिए आपको 234 किमी की यात्रा करने के लिए कैब किराए से लेनी होगी। अच्छी बात ये है कि देहरादून और पिथौरागढ़ से फ्लाइट कनेक्टिविटी है। इसलिए अगर आप चाहें तो देहरादून और वहां से पिथौरागढ़ के लिए फ्लाइट ले सकते हैं या फिर दिल्ली से देहरादून के लिए बस ले सकते हैं। अस्कोट में पीडब्ल्यूडी का रेस्ट हाउस है, अगर यह जगह बुक हो जाती है, तो आप पिथौरागढ़ में भी रूक सकते हैं। best places to visit in summers,holidays,travel,tourism शिलांग

गर्मियां आ रही हैं, और ऐसे में घूमने के लिए आप शिलांग जा सकते हैं। नॉर्थ ईस्ट की ये सबसे प्यारी जगहों में से एक है। यहां आप डॉन वॉस्को संग्रहालय, झील और शिलांग व्यू पॉइंट जैसी कई अन्य खूबसूरत जगहों पर घूम सकते हैं। मार्च के महीने में यहां का मौसम भी काफी अच्छा रहता है और गर्मियों के लिए घूमने के लिहाज से ये जगह काफी सही मानी जाती है। यहां आपको कई अद्भुत सुंदरता और मनमोहनीय नजारें देखने को मिल सकते हैं। best places to visit in summers,holidays,travel,tourism
चटपाल

कश्मीर में यह ऑफबीट डेस्टीनेशन कश्मीर घाटी के शांगस जिले में है। जम्मू और कश्मीर में इस ऑफ बीट डेस्टीनेशन पर वो सबकुछ है, जो आप अपनी छुट्टियों के लिए चाहते हैं। यह जगह सुंदरता का प्रतीक है। हालांकि बहुत कम लोग इस जगह की यात्रा का उल्लेख करते हैं, इसलिए कम लोगों को इसके बारे में पता है। यहां आप ठंडे पानी के नदी के किनारे और हरे-भरे घास के मैदानों का आनंद ले सकते हैं। चटपाल फैमिली ट्रिप या पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये एकदम परफेक्ट प्लेस है। best places to visit in summers,holidays,travel,tourism डलहौजी

वैसे तो पूरा हिमाचल प्रदेश ही घूमने के लिहाज से बेहतर है, लेकिन जब बात डलहौजी की होती है, तो फिर बाकी जगह इसके आगे छोटी नजर आती हैं। मार्च के महीने में यहां शहर का तापमान लगभग 25 डिग्री से ज्यादा नहीं रहता है। गर्मियों की छुट्टियां बिताने हर साल यहां काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ये जगह घूमने और सुकून के पल बिताने के लिए काफी सही है। यहां आप सतधारा झरना और पंचपुला खाज्जिअर जैसी जगहों पर घूम सकते हैं।

best places to visit in summers,holidays,travel,tourism केम्म्रगुंडी

जब हिल स्टेशनों की बात आती है, तो हम अक्सर दक्षिण भारत के ऊटी और कोडाईकनाल के बरे में सोचते हैं, लेकिन कम्म्रगुंडी एक ऐसा डेस्टीनेशन है, जो कर्नाटक के चिक्कमगलरू जिले में स्थित है। बैंगलोर से लगभग 273 किमी दूर यह एक ऐसी जगह है जहां झरने, पहाड़ जैसे असली परिदृश्य के बीच आराम करने का मौका मिलेगा। यह जगह सड़क मार्ग चिक्कमगलुरू से 53 किमी दूर है। यदि आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट का यूज कर रहे हैं, तो आप लिंगदहली से निजी बस पकड़ सकते हैं। यहां पर राजभवन के पास ठहरने के लिए एक गेस्ट हाउस अच्छा ऑप्शन है। best places to visit in summers,holidays,travel,tourism शिमला

शिमला एक ऐसी जगह हैं, जहां लोग घूमने, हनीमून, पार्टी करने आदि के लिए जाते हैं। अगर आप भी गर्मियों में कहीं जाने की सोच रहे हैं तो फिर आप शिमला की वादियों में जा सकते हैं। यहां गर्मियों में भी मौसम काफी अच्छा रहता है। साथ ही बात घूमने की करें तो यहां आप कुफरी, नारकंडा, चैल और लोकल जगहों पर घूम सकते हैं। यहां शॉपिंग के लिए मॉल रोड भी है। जहां आपको कपड़ों से लेकर लकड़ी का सामान आसानी से मिल जाएगा।

best places to visit in summers,holidays,travel,tourism कल्पा

कल्पा उत्तर भारत के उन स्थानों में से एक है, जहां ऑफबीट डेस्टीनेशन की कोई कमी नहीं हे। हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्र में किन्नोर जिले में कल्पा एक ऐसी जगह है, जो गर्मी की छुट्टियों के लिए बहुत अच्छी है। सतलुज नदी घाट का यह शहर सेब के बाग, घने देवदार के जंगलों से घिरा है। हिमाचल प्रदेश के इस शहर के आसपास कई ट्रेक हैं, जिनका आप आनंद ले सकते हैं। कल्पा सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहां शिमला और मनाली के रास्ते पहुंचा जा सकता हे। यदि आप दिल्ली से बस लेने का प्लान कर रहे हैं तो रिकॉन्ग पियो तक स्टेट बस उपलब्ध हैं। ठहरने के लिए कल्पा और रिकॉन्ग में कई होटल हैं।

best places to visit in summers,holidays,travel,tourism ऋषिकेश

गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए ऋषिकेश बिल्कुल सही जगह मानी जाती है। ऋषिकेश उत्तराखंड में स्थित है, और यहां हर साल देश ही नहीं विदेशों से भी सैलानी गर्मियों में पहुंचते हैं। ये जगह सबसे ज्यादा राफ्टिंग के लिए जानी जाती है। यहां आप 600 रुपये तक में रॉफ्टिंग के मजे ले सकते हैं। यहां ठहरने के लिए अच्छे होटल और खाने के लिए अच्छा खाना भी मिलता है। यहां कई मंदिर भी हैं, जहां आप दर्शन कर सकते हैं। best places to visit in summers,holidays,travel,tourism तुंगी

लोनावला और खंडाला की सुदंरता से हम सभी परीचित हैं। लेकिन तुंगी महाराष्ट का एक ऐसा ऑफबीट डेस्टीनेशन है, जहां के दृश्य आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। तुंगी पुणे से लगभग 85 किमी की दूरी पर स्थित हैं। तुंगी आराम करने और खुद को रीफ्रेश करने के अलावा पावना झील पर ट्रेकिंग के लिए यह एक अच्छी जगह है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका