Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रोमांच से भरा अनुभव देती हैं स्काई डाइविंग, देश की इन 8 जगहों पर लें इसका मजा

हम आपके लिए देश की कुछ बेहतरीन जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहां आप इसका आनंद लेना पसंद करते हैं। ये जगहें आपके रोमांच को दोगुना कर देंगी। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 Apr 2022 5:20:29

रोमांच से भरा अनुभव देती हैं स्काई डाइविंग, देश की इन 8 जगहों पर लें इसका मजा

कई लोग होते हैं जिन्हें एडवेंचर करना बहुत पसंद होता हैं और वे घूमने भी सिर्फ एडवेंचर के लिए ही जाना पसन्द करते हैं। एडवेंचर में कई चीजें हो सकती हैं जिसमें से एक हैं स्काई डाइविंग जो रोमांच से भरा अनुभव प्रदान करती हैं। इसमें कई हजार फीट ऊपर उड़ते प्लेन से पैराशूट के साथ छलांग लगाई जाती हैं। यह आपको यकीनन एक यादगार अनुभव दे सकती है। अगर आप भी स्काइ डाइविंग के शौकीन हैं तो आज इस कड़ी में हम आपके लिए देश की कुछ बेहतरीन जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहां आप इसका आनंद लेना पसंद करते हैं। ये जगहें आपके रोमांच को दोगुना कर देंगी। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

places to do skydiving,holidays,travel,tourism बीर-बिलिंग

अगर आप सच में स्काई डाइविंग करने के शौकीन हैं, और इसका लुफ्त उठाना चाहते हैं तो फिर आपके लिए हिमाचल प्रदेश में स्थित बीर-बिलिंग से अच्छी कोई जगह नहीं हो सकती है। यहां आपको स्काई डाइविंग के साथ ही पैराग्लाइडिंग करने का मौका भी मिल सकता है, क्योंकि ये जगह इस चीज के लिए काफी जानी जाती है। ये जगह स्काई डाइविंग के लिए दुनिया भर में काफी प्रसिद्ध है। places to do skydiving,holidays,travel,tourism पांडिचेरी

कल्पना करें, जब आप ऊपर से सफेद रेत के समुद्र तटों और प्राचीन नीले पानी को ऊपर से देखेंगे, तो वाह क्या नजारा होगा! स्काइडाइविंग ऑपरेटर नियमित रूप से मौसम की स्थिति के आधार पर ही यहां कैंप आयोजित करते हैं। आपको भारत में सर्वश्रेष्ठ स्काइडाइविंग का अनुभव कराने के लिए, ऑर्गनाइज़र टेंडम जम्प और स्टेटिक लाइन डाइविंग करवाते हैं। अगली बार जब भी इस लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर घूमने का प्लान बनाएं, तो स्काई डाइविंग को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। places to do skydiving,holidays,travel,tourism अलीगढ़

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और बिना समय गवाएं ऐसी जगह पर जाना जाते हैं, जहां आपको स्काई डाइविंग करने को मिल जाए। तो फिर आपके लिए अलीगढ़ काफी सही जगह है। एक तो ये दिल्ली के बेहद पास है, और दूसरा यहां स्काई डाइविंग करने का अपना अलग मजा है। यहां आपको ट्रेनर्स की देखरेख में ये एक्टिविटी करवाई जाती है, ताकि आपके मजे में कोई खलल न पड़े। places to do skydiving,holidays,travel,tourism हैदराबाद

अगर आप पक्षी की तरह उड़ना चाहते हैं, हैदराबाद की स्काई डाइविंग आपके लिए खास साबित हो सकती है। ये सेशन शहर नागार्जुन सागर हवाई अड्डे के पास आयोजित होता है, जो हैदराबाद से 150 किमी दूर है। यहां पर स्टेटिक जंप 4000 फीट की ऊंचाई से कराई जाती है, इसमें लगभग डाइवर को लगभग तीन दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है। अगर आप अपनी स्काई डाइविंग की वीडियो बनवाना चाहते हैं, उसके लिए 1000 का शुल्क अलग से लगता है।

places to do skydiving,holidays,travel,tourism मैसूर

कर्नाटक में स्थित मैसूर में हर साल ही काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं, और यहां जमकर घूमने का मजा लेते हैं। साथ ही यहां लोग स्काई डाइविंग भी करने पहुचंते हैं। ये जगह इस लिहाज से बेहद ही सही मानी जाती है, और हर साल यहां लोग स्काई डाइविंग करने आते हैं। लोग यहां अपने दोस्तों, अपने पार्टनर और अपने परिवार संग आते हैं। places to do skydiving,holidays,travel,tourism दीसा

गुजरात स्थित दीसा भी स्काई डाइविंग के लिए जाना जाता है, जहां रोमांच भरा आसमानी अनुभव लेने के लिए दूर-दराज से एडवेंचर के शौकीन आते हैं। दीसा की खास बात यह है कि यहां अनुभवी के अलावा नौसिखिया भी स्काई डाइविंग का आनंद ले सकते हैं। यहां आपको कई कैंप्स दिख जाएंगी जिनकी मदद से आप इस साहसिक एडवेंचर को कर सकते हैं। बता दें कि यहं कैप गुजरात स्पोर्ट्स अथॉरिटी और इंडियन पैराशूटिंग फेडरेशन द्वारा लगाए जाते हैं। places to do skydiving,holidays,travel,tourism अंबे वैली

अंबे वैली महाराष्ट्र में स्थित है और इस जगह को घूमने के लिहाज से काफी पसंद किया जाता है। हर साल ही देश ही नहीं विदेश से भी यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, और इस खूबसूरत शहर का दीदार करते हैं। यहां स्काई डाइविंग करने भी काफी संख्या में लोग आते हैं, और खुश होकर ही यहां से जाते हैं। यहां की खूबसूरती लोगों को काफी आकर्षित करती है। places to do skydiving,holidays,travel,tourism धाना

मध्य प्रदेश के सागर जिले में स्थित धाना शहर, जो भोपाल राजधानी से लगभग 186 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अगर आपको स्काई डाइविंग करने का बेहद शौक है, तो ये जगह आपके लिए उपयुक्त है। यहां स्काई डाइविंग करने से पहले आधे घंटे के लिए प्रशिक्षण दिया जाता और फिर 4000 फीट की ऊंचाई से आपको छोड़ा जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका