न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया की इन जगहों पर नहीं पहुंच सकता आम इंसान, सरकार नहीं देती जाने की इजाजत

यह दुनिया बहुत बड़ी हैं जहां घूमने के लिए कई खूबसूरत और आकर्षक जगहें हैं। लेकिन इस दुनिया में कुछ जगहें खूबसूरत होने के साथ-साथ बेहद खतरनाक भी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 20 Sep 2022 5:11:27

दुनिया की इन जगहों पर नहीं पहुंच सकता आम इंसान, सरकार नहीं देती जाने की इजाजत

यह दुनिया बहुत बड़ी हैं जहां घूमने के लिए कई खूबसूरत और आकर्षक जगहें हैं। लेकिन इस दुनिया में कुछ जगहें खूबसूरत होने के साथ-साथ बेहद खतरनाक भी हैं। कुछ लोगों को एडवेंचर पसंद होता हैं और ऐसे में वो ऐसी ही जगहों को चुनना पसंद करते हैं। आज हम आपके लिए दुनिया की कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहां जाने के लिए या तो सरकार ने पहले से ही बैन लगा रखा है या फिर वहां की जगहों का इतना खौफ है कि लोग जाने से डरते हैं। इन जगहों की तस्वीरें इतनी खूबसूरत होती हैं कि आदमी किसी भी तरह यहां जाए बिना नहीं रह पाए, लेकिन इन जगहों की कहानी ऐसी है कि वहां जाने के हौसले को खत्म कर दे। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

places not allowed to visit,weird places around the world,banned places around the world

# किन शी हुआंग, चीन का मकबरा

1974 में टेराकोटा सेना का पता लगने के बाद चीन के पहले सम्राट किन शी हुआंग के मकबरे की खोज की गई थी, लेकिन अभी तक इसकी खुदाई नहीं हुई है। भले ही यह दुनिया की सबसे बड़ी खोजों में से एक है, लेकिन इतिहासकारों और पुरातत्वविदों दोनों के लिए यह जगह रहस्य से कम नहीं है। साथ ही, रिपोर्टों के अनुसार, मकबरे की सामग्री अभी भी सील और अस्पष्टीकृत बनी हुई है।

places not allowed to visit,weird places around the world,banned places around the world

# ईसा श्राइन, जापान

जापान में ईसा श्राइन नाम की जगह है, जो श्राइन देवी अमातेरसु-ओमीकामी को समर्पित है। श्राइन को तीसरी शताब्दी में बनवाया गया था। इसकी इमारत पूरी तरह जर्जर है। हर साल यहां छह मिलियन से ज्यादा लोग तीर्थ यात्रा के लिए आते हैं, लेकिन इन लोगों के केवल इमारत के गेट्स तक ही जाने की और दूर से देखने की परमिशन होती है। ऐसा माना जाता है कि इसके अंदर एक जादुई शीशा है। यहां जाने की इजाजत सिर्फ महायाजक परिवार या पुजारी और जापानी शाही परिवार के सदस्यों को है।

places not allowed to visit,weird places around the world,banned places around the world

# फोर्ट नॉक्स, यूएसए

ये जगह अमेरिकी सोने भंडार के लिए जानी जाती है और इसे अक्सर दुनिया की सबसे भारी सुरक्षा वाली जगह के रूप में जाना जाता है। इस बात को आप नोट कर लें, कि यहां के किसी भी सदस्य की तिजोरी तक आप नहीं पहुंच सकते हैं। इसके अलावा, इमारत कंक्रीट-लाइन वाले ग्रेनाइट से बनी है और दुनिया के किसी भी तरह के हमले का सामना करने के लिए सक्षम है।

places not allowed to visit,weird places around the world,banned places around the world

# स्नेक आइलैंड, ब्राज़ील

ब्राजील के चर्चित शहर साओ पालो से 144 किलोमीटर दूर एक छोटा सा आईलैंड है, जहां 20 लाख से अधिक सांपों का घर है। इस आइलैंड का नाम Ilha de Queimada Grande है, लेकिन लोग इसे स्नेक आइलैंड कहते हैं। बताया जाता है कि यहां सिर्फ ब्राजील के नेवी ऑफिसर्स और रिसर्चर्स ही इस जगह पर गए हैं। दुनिया के सबसे खतरनाक सांप होते है वाइपर प्रजाति के सांप जो इसी आईलैंड पर पाए जाते हैं। इन सांप का जहर इतना खतरनाक होता है कि ये इंसान का मांस तक गला देता है। इस आईलैंड में कई हादसे हो चुके हैं, जिसके बाद से ब्राजील की सरकार ने यहां जाने पर बैन लगा दिया है।

places not allowed to visit,weird places around the world,banned places around the world

# स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट, नॉर्वे

इसे 'ग्लोबल सीड वॉल्ट' के रूप में भी जाना जाता है, और ये असल में सभी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान भी है। दरअसल, पौधों को लगाने के लिए यहां दुनिया भर से 100 मिलियन बीजों का भंडारण किया जाता है। 2008 में खोला गया ये वॉल्ट लगभग 200 वर्षों तक चलने के लिए बनाया गया है,और भूकंप और विस्फोटों का भी सामना ये अच्छे से कर सकता है।

places not allowed to visit,weird places around the world,banned places around the world

# हर्ड आइलैंड वोल्केनो, ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ही नहीं, हर्ड वोल्केनो आइलैंड पूरी दुनिया के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। लेकिन, हर्ड आइलैंड वोल्केनो बेहद खतरनाक जगह है। हर्ड वेल्कोनो दुनिया का वो इकलौता जगह है जहां ज्वालामुखी और बर्फ दोनों एक साथ हैं। साल 2000 में यहां का ज्वालामुखी फूट पड़ा था और चारों तरफ आग की नदिया बह रही थी। बर्फ की चादर के बीच निकलते आग की नदी कुदरत के करिश्मे से विश्व का वाकिफ करवा रही थी मगर ये अहसास भी दिला रही थी कि ये जगह कितना ज्यादा खतरनाक है। साल 2000 में लावा फूटने के बाद से इस वोल्केनो को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया। लेकिन, अभी भी यहां पर कुछ पक्षी पाए जाते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक यहां जाने वाले लोग यहां से जिंदा नहीं लौट सकते हैं।

places not allowed to visit,weird places around the world,banned places around the world

# निहाउ द्वीप, यूएसए

160 निवासियों का घर निहाउ द्वीप पर बाहरी लोगों के प्रवेश करने पर बैन लगाया हुआ है। इस जगह पर आप तभी जा सकते हैं जब द्वीप पर आपका कोई रिश्तेदार हो या आप अमेरिकी नौसेना का हिस्सा हो। कथित तौर पर, सरकार ने निहाउ द्वीप पर पर्यावरण और वन्य जीवन को संरक्षित करने के लिए यहां बाहरी लोगों के प्रवेश प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसलिए भले ही यह एक दर्शनीय स्थान है, फिर भी यह बाहरी लोगों की पहुंच से बाहर है।

places not allowed to visit,weird places around the world,banned places around the world

# नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड, अंडमान निकोबार

भारत का नॉर्थ सेंटिनल द्वीप पर भी लोगों के जाने पर पाबंदी है। यहां किसी भी हाल में कोई भी यात्री नहीं जा सकता है। भारत सरकार ने लोगों के यहां जाने पर सख्त मनाही लगा रखी है। चारों तरफ जंगल के बीच स्थिति इस द्वीप पर जाना भी नामुमकिन सरीखा ही है। हेलीकॉप्टर से यहां जाया जा सकता है लेकिन यहां की परिस्थिति हेलीकॉप्टर को यहां उतरने की इजाजत नहीं देता है। यहां काफी प्राचीन जातियां निवास करती हैं जिन्होंने बाहरी दुनिया के लोगों की एंट्री बैन कर रखी है। आदम जाति के लोगों ने 2 साल पहले एक अमेरिकन यात्री की भाले से हत्या कर दी थी। यहां की जनजाति बाहरी दुनिया से किसी भी तरह का कोई संपर्क नहीं रखती है। भारत सरकार इन जनजातियों को किसी तरह से डिस्टर्ब नहीं करना चाहती है लिहाजा यहां पर किसी भी आदमी के जाने पर पूरी तरीके से पाबंदी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका