न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सस्ते में लेना हैं इलेक्ट्रॉनिक सामान तो चले आइये दिल्ली के इन 6 बाजार

क्योंकि यहां कई ऐसे बाजार हैं जहां आपको सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान आसानी से मिल जाएगा वो भी सस्ते दाम में। यहां हर प्रोडेक्ट फर्स्ट हैंड से लेकर सेकेंड हैंड तक उपलब्ध है और वो भी बिल्कुल आधे में। यहां आप मोलभाव भी कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं दिल्ली के इन इलेक्ट्रॉनिक बाजारों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 Apr 2022 6:10:42

सस्ते में लेना हैं इलेक्ट्रॉनिक सामान तो चले आइये दिल्ली के इन 6 बाजार

वर्तमान समय गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज का हैं जिनकी आपको अपने दैनिक जीवन में जरूरत पड़ती ही रहती हैं। थोड़ा समय बीतने के साथ ही नई तकनीक बाजार में आ जाती हैं तो ऐसे में इन चीजों की खरीदी बहुत की जाती हैं। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स खरीदने के लिए लोग दर-दर भटकते हैं और कीमत मालूम करते हैं ताकि थोड़ी बचत हो जाए। ऐसे में अगर आप राजधानी दिल्ली में रहते हैं तो परेशान होने की जरूरत ही नहीं हैं, क्योंकि यहां कई ऐसे बाजार हैं जहां आपको सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान आसानी से मिल जाएगा वो भी सस्ते दाम में। यहां हर प्रोडेक्ट फर्स्ट हैंड से लेकर सेकेंड हैंड तक उपलब्ध है और वो भी बिल्कुल आधे में। यहां आप मोलभाव भी कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं दिल्ली के इन इलेक्ट्रॉनिक बाजारों के बारे में...

सस्ते में लेना हैं इलेक्ट्रॉनिक सामान तो चले आइये दिल्ली के इन 6 बाजार

गफ्फार मार्केट

ये मार्केट दिल्ली के करोल बाग में स्थित है। यहां पर आपको इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स और होम अप्लायंसेस मिल जाएंगे। गफ्फार मार्केट टीवी, एसी, फ्रिज, कैमरा और मोबाइल फोन्स जैसे पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए काफी अच्छा बाजार है। यहीं नहीं यहां आप अपना पुराना इलेक्ट्रॉनिक गैजेट रिपेयर भी करा सकते हैं। यहां तक कि इस मार्केट में बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स इंटरनेशनली लॉन्च होते ही यहां मिलने लगता है। लेकिन बात का ध्यान रखें इन गैजेट्स का गारंटी कार्ड और पेपर वर्क देखकर ही उन्हें खरीदें। इस मार्केट की अपनी वेबसाइट भी है जो आपको मार्केट के बारे में विस्तृत जानकारी भी देगी। ये

सस्ते में लेना हैं इलेक्ट्रॉनिक सामान तो चले आइये दिल्ली के इन 6 बाजार

पालिका बाजार

ये मार्केट दिल्ली के प्रसिद्ध कनॉटप्लेस में है जहां सेकेंड हैंड आइटम से लेकर महंगे गैजेट्स के क्लोन बेचे जाते हैं। यह एक अंडरग्राउंड मार्केट है जो पायरेटेड सीडी, वीडियो गेम, प्ले स्टेशन, सेकंड हैंड कैमरा, मोबाइल फोन, प्लेस्टेशन और एक्सेसरीज के लिए बहुत मशहूर है। मोलभाव करने वालों के लिए यह सबसे बेहतरीन मार्केट है। अगर आप सस्ते में चीजें खरीदना चाहते हैं तो ये बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।

सस्ते में लेना हैं इलेक्ट्रॉनिक सामान तो चले आइये दिल्ली के इन 6 बाजार

वाजीपुर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स

ये मार्केट दिल्ली के आजादपुर मेट्रो स्टेशन के पास है। ये एक प्रसिद्ध कंप्यूटर मार्केट हैं। कभी बर्तनों के लिए मशहूर रहा ये मार्केट आज कंप्यूटर के सबसे बड़े बाजार के रूप में जाना जाता है। कई बड़ी आईटी कंपनियों के शो रूम और सर्विस सेंटर इस एरिया में हैं। स्टूडेंट्स के लिए कम्प्यूटर से जुड़े किसी भी काम के लिए ये बेस्ट मार्केट साबित हो सकता है। यहां डेस्कटॉप, लैपटॉप और एक्सेसरीज जैसी चीजें यहां सस्ते दाम में मिलेंगी। गफ्फार मार्केट की तरह इस मार्केट की भी अपनी वेबसाइट है। http://www.wazirpurmarket.com/ इस वेबसाइट में आपको प्राइस लिस्ट से लेकर शॉप्स और उनकी डीटेल्स तक सब मिलेगा।

सस्ते में लेना हैं इलेक्ट्रॉनिक सामान तो चले आइये दिल्ली के इन 6 बाजार

नेहरू प्लेस

दिल्ली में रहने वाले शख्स के लिए नेहरू प्लेस कोई नया नाम नहीं है। खासकर फोन, लैपटॉप या कंप्यूटर खरीदने वालों के लिए यह बेहतरीन बाजार है। यही नहीं अगर आपका फोन टूट गया हो या लैपटॉप-कंप्यूटर में कोई खराबी है तो आप नेहरू प्लेस जाकर अपना काम करवा सकते हैं। सेकंड हैंड सामानों में आपकी रुचि है तो ये मार्केट आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। न्यू सॉफ्टवेयर, पायरेटेड सॉफ्टवेयर, सीडी, डीवीडी आदि के लिए ये बेस्ट साबित हो सकता है।

सस्ते में लेना हैं इलेक्ट्रॉनिक सामान तो चले आइये दिल्ली के इन 6 बाजार

भागीरथ पैलेस

दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और नया होम अप्लायंस या इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो भागीरथ पैलेस से ज्यादा अच्छा कुछ नहीं हो सकता। ये मार्केट दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित है। ये भी एक सस्ता इलेक्ट्रॉनिक मार्केट है जहां आप थोक में भी गैजेट्स खरीद सकते हैं। आप किसी भी चीज पर मोलभाव कर सकते हैं। खास बात ये है कि अगर आपको थोक में सामान लेना है या कोई महंगा इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीदना है तो ये मार्केट अच्छा है। अगर आप कोई छोटी चीज खरीदना चाहते हैं तो ये आपके लिए अच्छा ऑप्शन नहीं है।

सस्ते में लेना हैं इलेक्ट्रॉनिक सामान तो चले आइये दिल्ली के इन 6 बाजार

लाजपत राय मार्केट

चांदनी चौक के पास स्थित लाजपत राय मार्केट भी बड़ा इलेक्ट्रॉनिक मार्केट है। इस मार्केट में बिजनेस टू बिजनेस ट्रेड होता है। यहां इम्पोर्टर और एक्सपोर्टर आपको मिल जाएंगे। अगर आप थोक में कोई सामान खरीदना चाहते हैं तो ये बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस मार्केट की भी अपनी वेबसाइट है। इस यूजर फ्रेंड्ली वेबसाइट http://lajpatraimarket.in/ में आपको अपने काम की सभी चीजें मिल जाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

TMC में दरार! दिल्ली में ममता बनर्जी को बड़ा राजनीतिक झटका, राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे का इस्तीफा
TMC में दरार! दिल्ली में ममता बनर्जी को बड़ा राजनीतिक झटका, राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे का इस्तीफा
नेपाल बॉर्डर से दबोचे गए TMC नेता जहांगीर खान, STF की बड़ी कार्रवाई; विदेश भागने की तैयारी पर फिरा पानी
नेपाल बॉर्डर से दबोचे गए TMC नेता जहांगीर खान, STF की बड़ी कार्रवाई; विदेश भागने की तैयारी पर फिरा पानी
गंगा–यमुना में कपड़ों का अंबार, चारधाम यात्रा के बीच वायरल वीडियो से मचा हंगामा; भड़के लोग
गंगा–यमुना में कपड़ों का अंबार, चारधाम यात्रा के बीच वायरल वीडियो से मचा हंगामा; भड़के लोग
दिल्ली में INDIA ब्लॉक की अहम बैठक शुरू, जानें किन नेताओं की रही मौजूदगी, केंद्र सरकार के खिलाफ बनेगी विपक्ष की संयुक्त रणनीति
दिल्ली में INDIA ब्लॉक की अहम बैठक शुरू, जानें किन नेताओं की रही मौजूदगी, केंद्र सरकार के खिलाफ बनेगी विपक्ष की संयुक्त रणनीति
‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने संडे को मचाया धमाल, शानदार कमाई के साथ अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने संडे को मचाया धमाल, शानदार कमाई के साथ अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
बॉबी देओल की ‘बंदर’ को नहीं मिला वीकेंड का फायदा, अच्छी तारीफों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर रही सुस्त
बॉबी देओल की ‘बंदर’ को नहीं मिला वीकेंड का फायदा, अच्छी तारीफों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर रही सुस्त
सवालों से तिलमिलाए डोनाल्ड ट्रंप, महिला पत्रकार से तीखी नोकझोंक के बाद निकाल फेंका माइक; VIDEO
सवालों से तिलमिलाए डोनाल्ड ट्रंप, महिला पत्रकार से तीखी नोकझोंक के बाद निकाल फेंका माइक; VIDEO
संडे को गरजी ‘पेद्दी’, 150 करोड़ के पार पहुंचते ही प्रभास की ‘द राजा साब’ का रिकॉर्ड किया चकनाचूर
संडे को गरजी ‘पेद्दी’, 150 करोड़ के पार पहुंचते ही प्रभास की ‘द राजा साब’ का रिकॉर्ड किया चकनाचूर
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी, फिल्मों के अलावा इन बिजनेस और निवेशों से करती हैं तगड़ी कमाई
करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी, फिल्मों के अलावा इन बिजनेस और निवेशों से करती हैं तगड़ी कमाई
थमने का नाम नहीं ले रहा संघर्ष! डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, बोले- हमले नहीं रुके तो खतरे में पड़ सकती है सीजफायर डील
थमने का नाम नहीं ले रहा संघर्ष! डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, बोले- हमले नहीं रुके तो खतरे में पड़ सकती है सीजफायर डील
थलापति विजय का बड़ा दांव, कांग्रेस की झोली में डाली राज्यसभा सीट; DMK ने उठाए सवाल
थलापति विजय का बड़ा दांव, कांग्रेस की झोली में डाली राज्यसभा सीट; DMK ने उठाए सवाल
राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर सियासत गरमाई, अखिलेश के आरोप पर भड़के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर सियासत गरमाई, अखिलेश के आरोप पर भड़के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर