न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हैदराबाद घूमने जाएं तो जरूर लें इन 10 व्यंजनों का स्वाद, हो जाएंगे इसके दीवाने

हम आपको हैदराबाद के कुछ मशहूर व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका यहां घूमने जाएं तो स्वाद जरूर लेना चाहिए। तो आइये जानते हैं इन हैदराबादी फ़ूड के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 22 Oct 2023 3:50:40

हैदराबाद घूमने जाएं तो जरूर लें इन 10 व्यंजनों का स्वाद, हो जाएंगे इसके दीवाने

हैदराबाद को अपनी तहजीब और बोलने के अनूठे अंदाज के लिए जाना जाता हैं। हैदराबाद में कई दर्शनीय स्थल हैं जिसके चलते यहां सालभर पर्यटकों की भीड़ रहती हैं। हैदराबाद एक ऐसा शहर है जो अपनी पारंपरिक संस्कृति के लिए जाना जाता है और वह संस्कृति निज़ामी विशेष खाद्य पदार्थों में दर्शाती है। जब बात हैदराबाद की कर रहें हैं तो यहां के खाने को कैसे नजरअंदाज किया जा सकता हैं। हैदराबादी बिरयानी के बारे में तो देश ही क्या पूरी दुनिया में चर्चे हैं। इसी के साथ ही हैदराबाद के कई ऐसे व्यंजन हैं जो अपने अनोखे स्वाद से अपनी विशेष पहचान रखते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको हैदराबाद के कुछ मशहूर व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका यहां घूमने जाएं तो स्वाद जरूर लेना चाहिए। तो आइये जानते हैं इन हैदराबादी फ़ूड के बारे में...

हैदराबादी बिरयानी

हैदराबाद की मशहूर बिरयानी की तारीफें तो आपने खूब सुनी होंगी लेकिन क्या यहा की बिरयानी में क्या खास है ये भी जान लें। हैदराबाद में बिरयानी भी स्ट्रीट फूड की तरह ही पॉपुलर है। इसकी खुशबू आपको दूर से ही आने लगती है। यहां आपको चिकन बिरयानी से लेकर मटन बिरयानी, वेज बिरयानी और कई और तरह की बिरयानी मिलेगी। सबसे खास बात तो ये है कि हर बिरयानी का स्वाद तो अलग है ही लेकिन उसकी खूशबू भी अलग ही होती है।

hyderabadi cuisine,hyderabad biryani,hyderabadi haleem,hyderabad kebabs,dum pukht biryani,hyderabad culinary delights,telangana cuisine,hyderabad street food,authentic hyderabadi dishes,hyderabadi chicken biryani,andhra cuisine,hyderabadi mutton biryani,nizami cuisine,famous food joints in hyderabad,hyderabad food culture

कीमा समोसा

कीमा समोसा तो हैदराबादी शान वाला स्नैक्स है। यहां के लोग आलू वाले समोसे की जगह कीमा समोसा खाना ही पसंद करते हैं। खासकर मानसून में मौसम में कीमा समोसा की डिमांड और भी ज्यादा बढ़ जाती है। हैदराबाद के हर नुक्कड़ पर आपका मसालेदार कीमा समोसा कई तरह की चटनी के साथ खाने के लिए मिल जाएगा। इसे लोग सुबह नाश्ते में या शाम को चाय के साथ खाना ज्यादा पसंद करते हैं।

hyderabadi cuisine,hyderabad biryani,hyderabadi haleem,hyderabad kebabs,dum pukht biryani,hyderabad culinary delights,telangana cuisine,hyderabad street food,authentic hyderabadi dishes,hyderabadi chicken biryani,andhra cuisine,hyderabadi mutton biryani,nizami cuisine,famous food joints in hyderabad,hyderabad food culture

हलीम

यह हैदराबाद का एक स्ट्रीट फूड है जो कई क्षेत्रों में पाया जाता है। निज़ाम शासन के बाद से जब इसे शहर में लाया गया है, तब से ये डिश लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय बनी हुई है। यह एक अरबी व्यंजन है जिसमें कई पारंपरिक मसाले डाले जाते हैं। दाल, पिसा हुआ गेहूं और मीट को एक साथ उबाल कर स्टू बनाया जाता है और फिर एक गाढ़ा पेस्ट बनाया जाता है जो रमजान के पवित्र महीने के दौरान स्थानीय लोगों के बीच बहुत फेमस है।

hyderabadi cuisine,hyderabad biryani,hyderabadi haleem,hyderabad kebabs,dum pukht biryani,hyderabad culinary delights,telangana cuisine,hyderabad street food,authentic hyderabadi dishes,hyderabadi chicken biryani,andhra cuisine,hyderabadi mutton biryani,nizami cuisine,famous food joints in hyderabad,hyderabad food culture

बोटी कबाब

बोटी कबाब जो लोग नॉन वेजिटेरियन खाना पसंद करते हैं उनके मुंह में तो इसका नाम सुनते ही पानी आ जाता है। बोटी कबाब भी स्टार्टर स्नैक्स की तरह की डिनर से पहले ऑर्डर किया जाता है। वैसे बोटी कबाब खाने के बाद अच्छे अच्छे लोगों का मूड बदल जाता है।

hyderabadi cuisine,hyderabad biryani,hyderabadi haleem,hyderabad kebabs,dum pukht biryani,hyderabad culinary delights,telangana cuisine,hyderabad street food,authentic hyderabadi dishes,hyderabadi chicken biryani,andhra cuisine,hyderabadi mutton biryani,nizami cuisine,famous food joints in hyderabad,hyderabad food culture

लुखमी

हैदराबाद के स्ट्रीट फूड में लुखमी काफी फेमस है। ये मैदे से बनता है जिसमें कीमा भरा होता है। लुखमी का स्वाद लाजवाब है। आप इसे तीखी चटनी में डुबोकर खाएंगी तो इसका स्वाद कभी भी भूल नही पाएंगी। निजाम के इस शहर में अगर आप अगली बार जाए और स्ट्रीट फूड खाने का मन हो तो आप लुखमी का स्वाद जरुर चखें।

hyderabadi cuisine,hyderabad biryani,hyderabadi haleem,hyderabad kebabs,dum pukht biryani,hyderabad culinary delights,telangana cuisine,hyderabad street food,authentic hyderabadi dishes,hyderabadi chicken biryani,andhra cuisine,hyderabadi mutton biryani,nizami cuisine,famous food joints in hyderabad,hyderabad food culture

फिरनी

यह शहर के सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक है, जिसे हैदराबाद के कुछ बेहतरीन स्ट्रीट फूड प्लेसेस में परोसा जाता है। विशेष रूप से रमज़ान के त्यौहार के दौरान बनाई जाने वाली फ़िरनी को आप साल में किसी भी समय खा सकते हैं। यह चावल, दूध और चीनी से बनाई जाती है जिसका एक बाइट ही आपका स्वाद बदल देता है। इसे मिट्टी के छोटे बर्तनों में बनाया और परोसा जाता है, जो इसे पूरी तरह से एक अनोखा मिट्टी का स्वाद देता है।

hyderabadi cuisine,hyderabad biryani,hyderabadi haleem,hyderabad kebabs,dum pukht biryani,hyderabad culinary delights,telangana cuisine,hyderabad street food,authentic hyderabadi dishes,hyderabadi chicken biryani,andhra cuisine,hyderabadi mutton biryani,nizami cuisine,famous food joints in hyderabad,hyderabad food culture

खुबानी का मीठा

खुबानी का मीठा हैदराबाद की सबसे फेमस स्वीट है। अगर आप कभी हैदराबाद जाती हैं तो आपको इस शानदार हैदराबादी मिठाई का स्वाद लेने की कोशिश जरूर करनी चाहिए। इसे सूखे खुबानी से बनाया जाता है। खुबानी के मीठे को आइस्क्रीम या फिर मलाई के साथ सर्व किया जाता है। आपने अगर एक बार इसे खा लिया तो आप इसे बार-बार खाना चाहेंगी।

hyderabadi cuisine,hyderabad biryani,hyderabadi haleem,hyderabad kebabs,dum pukht biryani,hyderabad culinary delights,telangana cuisine,hyderabad street food,authentic hyderabadi dishes,hyderabadi chicken biryani,andhra cuisine,hyderabadi mutton biryani,nizami cuisine,famous food joints in hyderabad,hyderabad food culture

मिर्ची का सालन

एक अनोखी डिश मिर्ची का सालन, मूंगफली और तिल के बीज की करी में पकी हुई, हरी मिर्च की एक मसालेदार ग्रेवी है। स्वाद और रंग के लिए इसमें नारियल और खसखस की कढ़ी भी मिलायी जाती है। कहा जाता है कि यह पकवान मुगल सम्राट अकबर के पसंदीदा व्यंजनों में से एक था। यहां तक कि 16वीं शताब्दी के दस्तावेज आइन-ए-अकबरी में, जिसमें मुगल साम्राज्य के प्रशासन का विस्तृत विवरण दर्ज किया गया है, इसका उल्लेख है।

hyderabadi cuisine,hyderabad biryani,hyderabadi haleem,hyderabad kebabs,dum pukht biryani,hyderabad culinary delights,telangana cuisine,hyderabad street food,authentic hyderabadi dishes,hyderabadi chicken biryani,andhra cuisine,hyderabadi mutton biryani,nizami cuisine,famous food joints in hyderabad,hyderabad food culture

बिस्कुट के साथ ईरानी चाय
हैदराबाद की ईरानी चाय काफी मशहूर है इसे मलाई के साथ बनाया जाता है और इसके साथ जब आप हैदराबादी बिस्कुट या मस्का पाव खाती हैं तो फिर उसके बाद आपको और कुछ खाने का मन नहीं करता। बिस्कुट का स्वाद आपके मुंह में घुल जाता है। जो भी लोग हैदराबाद घूमने जाते हैं वो यहां के मशहूर बिस्कुट जरुर लेकर आते हैं।

hyderabadi cuisine,hyderabad biryani,hyderabadi haleem,hyderabad kebabs,dum pukht biryani,hyderabad culinary delights,telangana cuisine,hyderabad street food,authentic hyderabadi dishes,hyderabadi chicken biryani,andhra cuisine,hyderabadi mutton biryani,nizami cuisine,famous food joints in hyderabad,hyderabad food culture

शीर कोरमा

ईद-उल-फितर के दौरान खाने वाला एक पसंदीदा व्यंजन, शीर कोरमा एक विशेष हैदराबादी मीठा पकवान है जिसे घी में तले हुईं सेंवई के साथ बनाया जाता है और फिर इसे खजूर तथा अन्य सूखे मेवों के साथ मीठे दूध में धीमी आंच से पकाया जाता है।फिर इसके ऊपर थोड़ा केसर डाला जाता है।'शीर कोरमा' का शब्दिक अर्थ है, खजूर के साथ दूध।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे

‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी

तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये

आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर

'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका