न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी हो चुके हैं पेट की लटकती हुई चर्बी से परेशान, आज से ही करें ये 8 योगासन

आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके नियमित अभ्यास से पेट की चर्बी कम होने के साथ ही कब्ज, सूजन, अपच जैसी पेट संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं। आइये जानते हैं इन योगासन के बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Feb 2024 4:56:55

क्या आप भी हो चुके हैं पेट की लटकती हुई चर्बी से परेशान, आज से ही करें ये 8 योगासन

वर्तमान समय की लाइफस्टाइल में स्वस्थ रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में योग को जरूर शामिल करना चाहिए। योग आपके शरीर, आत्मा और दिमाग तीनों के लिए बहुत लाभकारी है। प्राचीन काल से ही योग की मदद से शरीर की कई व्याधियों को दूर करने में मदद मिली हैं। ऐसी ही एक परेशानी हैं पेट की लटकती हुई चर्बी जिससे आज की ज्यादातार जनता परेशान हैं। योग की मदद से काफी हद तक पेट की चर्बी अर्थात बैली फैट को कम किया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके नियमित अभ्यास से पेट की चर्बी कम होने के साथ ही कब्ज, सूजन, अपच जैसी पेट संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं। आइये जानते हैं इन योगासन के बारे में...

क्या आप भी हो चुके हैं पेट की लटकती हुई चर्बी से परेशान, आज से ही करें ये 8 योगासन

समस्थिति आसन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों को बिलकुल सीधा रखें और पंजों को एकसाथ रखें। एड़ी हल्की से दूरी पर होनी चाहिए। अब अपने दोनों हाथों को सीधा ऊपर उठाएं और सिर के ऊपर ले जाएं। जितना हो सके हाथों को उतना खींचने की कोशिश करें। अब धीरे-धीरे एडियों को ऊपर की ओर उठाएं और पंजों पर खड़े होने की कोशिश करें। अब दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में मिलाएं। सामान्य तरीके से सांस लें और इस मुद्रा में 20 से 30 सेकंड तक रहें। फिर धीरे से वापिस सामान्य अवस्था में आ जाएं।

क्या आप भी हो चुके हैं पेट की लटकती हुई चर्बी से परेशान, आज से ही करें ये 8 योगासन

नौकासन

अपने योग मैट पर सपाट लेटते हुए अपने पैरों को एक साथ और अपनी बाहों को अपनी तरफ रखें। हाथ और उंगलियों को अपने पैर की उंगलियों तक फैलाए रखें। गहरी सांस लेते हुए आसन शुरू करें। जैसे ही आप सांस छोड़ती हैं, अपनी बाहों को अपने पैरों की दिशा में फैलाते हुए अपनी छाती और पैरों को जमीन से ऊपर उठाएं। जैसे-जैसे आपके पेट की मांसपेशियां टाइट होंगी, आपका पेट टाइट होता हुआ महसूस होगा। अपने शरीर का भार केवल अपने नितंबों पर रखें। सुनिश्चित करें कि आपकी उंगलियां, पैर की उंगलियां और आई बॉल सभी एक सीधी रेखा में हों। कुछ सेकंड के लिए सांस को रोककर रखें और इसी स्थिति में रहें।

क्या आप भी हो चुके हैं पेट की लटकती हुई चर्बी से परेशान, आज से ही करें ये 8 योगासन

भेकासन

सबसे पहले मैट पर पेट के बल लेट जाएं। अब अपनी कलाई के सहारे से धीरे-धीरे सिर को ऊपर उठाएं। शरीर के ऊपरी भाग यानी धड़ का भार आपकी कलाइयों पर होगा। इसके बाद दाएं घुटने को धीरे-धीरे मोड़ें। इससे आपकी एड़ी जांघों के पास आ जाएगी। दोनों हाथों से बाएं पैर को पकड़कर जांघों तक लें। अपनी कोहनी को आकाश की तरफ घुमाकर अपने हाथों को पैरों पर रख दें। अब छाती को ऊपर की ओर धीरे-धीरे उठाएं। इसे आराम से करें, अगर न हो तो फोर्स न करें। अब गहरी सांस लेते हुए इस आसन में 45 से 60 सेकंड तक रहें। इसके बाद शरीर को धीरे-धीरे ढीला छोड़ना शुरू कर दें। अब पेट के बल ही लेटकर थोड़ी देर आराम करें, सांसें सामान्य होने पर इसे 2-3 बार और करें।

क्या आप भी हो चुके हैं पेट की लटकती हुई चर्बी से परेशान, आज से ही करें ये 8 योगासन

समकोणासन

सबसे पहले अपने दोनों पैरों को एक साथ रखें और दोनों हाथों को पहले सामने की ओर रखें। अब हाथों को सिर के ऊपर ले जाकर सीधा रखें और फिर पीछे की ओर थोड़ा झुकें। अब वापिस हाथों को सिर के ऊपर रखें और गहरी सांस भरते हुए अपनी कमर को 90 डिग्री के कोण में झुकाएं। अब सांस को बाहर छोड़ते हुए सीधे खड़े हो जाएं।

क्या आप भी हो चुके हैं पेट की लटकती हुई चर्बी से परेशान, आज से ही करें ये 8 योगासन

उत्तानपादासन

इस आसन को करने के लिए शवासन की मुद्रा में लेट जाएं और हाथों को बिलकुल सीधा रखें। अब घुटनों को मोड़ें और सांस भरते हुए दोनों पैरों को धीरे-धीरे एक से दो फीट तक ऊपर हवा की ओर लेकर जाएं। जितनी देर तक सांस रोक सकते हैं, उतनी देर तक रोकने की कोशिश करें। कमर को हल्का सा जमीन से ऊपर उठाएं और पैरौं को पीछे सिर की ओर ले जाने कोशिश करें। दोनों हाथों को कमर के नीचे रखें। अब सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे दोनों पैरों को आगे लाते हुए नीचे जमीन पर रखें।

क्या आप भी हो चुके हैं पेट की लटकती हुई चर्बी से परेशान, आज से ही करें ये 8 योगासन

मलासन

इस आसन को करने के लिए घुटनों को मोड़कर उस अवस्था में बैठ जाएं, जैसे मल त्याग करते समय बैठते हैं। बैठने के बाद दोनों हाथों को कोहनियों को घुटनों पर टिका दें और हथेलियों को मिलाकर नमस्कार की मुद्रा बना लें। इसके बाद धीरे-धीरे सांस अंदर लें और बाहर छोड़ें। कुछ देर इसी स्तिथि में बैठने के बाद हाथों को खोल लें और खड़े हो जाएं। इसे सुबह उठने के बाद रोजाना कम से कम 10 मिनट तक करें।

क्या आप भी हो चुके हैं पेट की लटकती हुई चर्बी से परेशान, आज से ही करें ये 8 योगासन

कुंभकासन

अपनी पीठ को सीधा रखते हुए और अपने कूल्हों को अपने घुटनों के ऊपर रखें। यदि आपके घुटने संवेदनशील हैं, तो उनके नीचे पैडिंग रखें। एक कंबल या दो बार मोड़ कर रखी गई चटाई। जब आप अपने हाथों को अपने शरीर की तरफ खींचते हैं तो आपकी हथेलियां आपके रिब केज के किनारों पर होनी चाहिए। अपनी कोहनी को बाहर की ओर करते हुए अपनी अन्य चार अंगुलियों को अपने रिब केज के किनारों पर चारों ओर लपेटें, जबकि अपने अंगूठे को अपनी रिब के बैक पर टिकाएं। जैसे ही आप इस पकड़ को बनाए रखते हुए अपनी छाती को छत की ओर करना शुरू करती हैं, तो अपने हाथों का उपयोग रिब केज को ऊपर उठाने के लिए करें। आप अपनी एड़ी को पकड़ने के लिए धीरे-धीरे प्रत्येक हाथ को पीछे की ओर बढ़ाएं। अगर आपको लगता है कि आपको थोड़ी और ऊंचाई की जरूरत है तो अपने पैर की उंगलियों को नीचे दबाएं। आगे की ओर झुकते समय आपके कूल्हे आपके घुटनों के ऊपर रहने चाहिए।

क्या आप भी हो चुके हैं पेट की लटकती हुई चर्बी से परेशान, आज से ही करें ये 8 योगासन

शलबासन

इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और हथेलियां जांघों के नीचे रखें। पूरी तरह से श्वास लें (पुरक), सांस (कुंभ) को रोकें। फिर पैरों को एक साथ ऊपर उठाएं। सुनिश्चित करें कि घुटने सीधे रहें और पैर एक साथ हों। ठुड्डी या माथा को ज़मीन पर रखें। 10 सेकंड के लिए आसन में रहें, धीरे-धीरे पैरों को नीचे लाएं और फिर सांस छोड़ें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी