न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जीवन जीने की कला है योग, जानें इससे मिलने वाले फायदे

दैनिक जीवन में योग को शामिल करके स्वस्थ शरीर पाया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह योग की मदद से शरीर को हेल्दी रखा जा सकता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Feb 2023 4:36:17

जीवन जीने की कला है योग, जानें इससे मिलने वाले फायदे

योग सेहतमंद जीवन के लिए बहुत जरूरी माना जाता है जिसे हजारों वर्षों से अपनाया जा रहा हैं। योग का अभ्यास आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक अनुशासन के रूप में किया जाता रहा है। योग को मन की शांति और बेहतर सेहत के लिए जरूरी माना जाता है। समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए योगासनों में शारीरिक मुद्राओं, सांस लेने के व्यायाम और ध्यान का संयोजन किया जाता है। योग को स्वस्थ जीवन जीने की कला के रूप में देखा जाता हैं। दैनिक जीवन में योग को शामिल करके स्वस्थ शरीर पाया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह योग की मदद से शरीर को हेल्दी रखा जा सकता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

yoga health benefits,healthy living,Health tips

मन रहेगा शांत

योग से मांसपेशियों का अच्छा व्यायाम होता है, लेकिन चिकित्सा शोधों ने ये साबित कर दिया है की योग शारीरिक और मानसिक रूप से वरदान है। योग से तनाव दूर होता है और अच्छी नींद आती है, भूख अच्छी लगती है, इतना ही नहीं पाचन भी सही रहता है।

बीमारियों से करे बचाव

योग शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। नियमित रूप से योग करने से बीमारियां आस-पास नहीं भटकती है। योग करने वाला व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है। योगाभ्यास रोगों से मुक्ति दिलाने में मदद करता है। योग गंभीर से गंभीर बीमारियों से हमारा बचाव करने में मददगार होता है। इतना ही नहीं अगर कोई व्यक्ति गंभीर बीमारी से पीड़ित है, तो योग उससे भी लड़ने की शक्ति देता है।

yoga health benefits,healthy living,Health tips

लचीलेपन में सुधार करे

योग करने के मुख्य फायदों में से एक है अच्छा लचीलापन। पैर की ऊंगालियों को छूना मुश्किल है मगर फिर भी आप चक्रासन करने के बारे में सोच सकती हैं। इसे नियमित करने से आपको महसूस होगा कि आपकी मांसपेशियों का लचीलापन अब बेहतर होने लगा है। इसकी वजह से आप असंभव लगने वाले आसनों को हासिल कर सकती हैं। योग शरीर के वजन को बनाए रखने वाली मांसपेशियों को मजबूत करके कार्यात्मक शक्ति बनाता है। यह आपके कोर को मजबूत करने के लिए भी बहुत अच्छा है, जो आपके एथलेटिक और रोजमर्रा की कार्यक्षमता दोनों में सुधार करता है।

ऊर्जावान और तरोताजा रखे

रोज सुबह-सुबह के समय करना बेहद फायदेमंद होता है। सुबह योग करने से आप पूरे दिन ऊर्जावान रह सकते हैं। यह शरीर से आलस को दूर कर आपको तरोताजा रखने में भी मदद करता है। योग करने वाला व्यक्ति शारीरिक रूप से सक्रिय रहता है, वह तनावमुक्त रहता है और हमेशा खुश नजर आता है। योग व्यक्ति को प्रकृति के पास ले जाता है।

yoga health benefits,healthy living,Health tips

ब्लड शुगर लेवल करे कंट्रोल

योग से आप अपने ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है और बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को घटता है। डायबिटीज रोगियों के लिए योग बेहद फायदेमंद है। योग LDL या बैड कोलेस्ट्रोल को भी कम करता है।

मिलेगी बेहतर नींद

योग तंत्रिका तंत्र के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही, अच्छी नींद लेने में मदद करता है। यह आपको वर्तमान क्षण पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है।

yoga health benefits,healthy living,Health tips

तनाव कम करने में सहायक

योग करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है, जिससे नींद अच्छी आती है और तनाव भी कम होता है। साथ ही यह व्यक्ति को बीमारियों से दूर और खुश रखता है, जिससे तनाव और अवसाद खुद ही कम हो जाता है। अगर आप इसका नियमित अभ्यास करते हैं, तो इससे धीरे-धीरे आपका तनाव दूर हो सकता है।

पॉस्चर को बनाए बेहतर

डेस्क पर लंबे समय तक बैठने से आपकी रीढ़ की हड्डी में चोट लग सकती है और आपको थकान हो सकती है। कुछ योग आसन करने से गर्दन और पीठ के निचले हिस्से की समस्याओं को रोकने के साथ-साथ आपके पॉस्चर को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका