न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Kidney Day 2022: ये 13 आदतें आपकी किडनी को पहुंचाती है नुकसान, आज से ही छोड़ें

10 मार्च को पूरी दुनिया में वर्ल्ड किडनी डे (World Kidney Day 2022) मनाया जाता है। मानव शरीर को ठीक से काम करने के लिए किडनी की आवश्यकता होती है और स्वस्थ किडनी के बिना सबसे आसान काम भी एक बेहद मुश्किल काम बन जाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Mar 2022 11:50:06

World Kidney Day 2022: ये 13 आदतें आपकी किडनी को पहुंचाती है नुकसान, आज से ही छोड़ें

10 मार्च को पूरी दुनिया में वर्ल्ड किडनी डे (World Kidney Day 2022) मनाया जाता है। मानव शरीर को ठीक से काम करने के लिए किडनी की आवश्यकता होती है और स्वस्थ किडनी के बिना सबसे आसान काम भी एक बेहद मुश्किल काम बन जाता है। इसी कारण किडनी हेल्थ के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस दिन यानी 10 मार्च दुनिया भर में सैकड़ों कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। शरीर में किडनी की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ये शरीर से अपशिष्ट और अतिरिक्त तरल पदार्थ को निकालने में मदद करती है। ये पानी, नमक और मिनरल्स के संतुलन को बनाए रखने के लिए एसिड को बाहर निकालती है। इस स्वस्थ संतुलन के बिना नसें, मांसपेशियां और शरीर के अन्य ऊतक ठीक से काम नहीं कर पाते हैं। ऐसे में किडनी की देखभाल करना बेहद जरुरी होता है। हमारे डेली रुटीन की कुछ आदतें किडनी को खराब करने का काम करती हैं।

World Kidney Day 2022: ये 13 आदतें आपकी किडनी को पहुंचाती है नुकसान, आज से ही छोड़ें

पेन किलर का अधिक उपयोग

दर्द को कम करने वाली दवाएं किडनी को नुकसान पहुंचाती हैं, खासकर अगर किसी को पहले से ही किडनी की बीमारी है। इसलिए इस तरह की दवाओं के इस्तेमाल से बचना चाहिए।

World Kidney Day 2022: ये 13 आदतें आपकी किडनी को पहुंचाती है नुकसान, आज से ही छोड़ें

बहुत ज्यादा नमक का इस्तेमाल

अधिक मात्रा में नमक या नमक वाली चीजों का सेवन ब्लड प्रेशर बढ़ाने का काम करते हैं। इससे भी किडनी को नुकसान पहुँचता है। खाने में ऊपर से नमक डालने की बजाय आप फ्लेवर्ड मसालों को ऐड कर सकते हैं। ऐसा करने से नमक का इस्तेमाल कम होगा।

World Kidney Day 2022: ये 13 आदतें आपकी किडनी को पहुंचाती है नुकसान, आज से ही छोड़ें

प्रोसेस्ड फूड खाना

प्रोसेस्ड फूड सोडियम और फास्फोरस से भरपूर होते हैं जो किडनी को नुकसान पहुंचाते है। किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों को पैक्ड फूड खाने से बचना चाहिए। ज्यादा फास्फोरस, प्रोसेस्ड फूड खाना किडनी और हड्डियों के लिए हानिकारक हो सकता है।

World Kidney Day 2022: ये 13 आदतें आपकी किडनी को पहुंचाती है नुकसान, आज से ही छोड़ें

खुद को हाइड्रेट न रखना

किडनी को बीमारी से बचाने के लिए बॉडी को हाइड्रेट रखना बेहद जरुरी है। बॉडी को हाइड्रेटेड रखने से किडनी को शरीर से सोडियम और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से किडनी स्टोन से भी बचा जा सकता है। किडनी की समस्या वाले लोगों को कम तरल पदार्थ की लेना होता है लेकिन स्वस्थ किडनी वाले लोगों को रोजाना करीब लीटर पानी पीना चाहिए।

World Kidney Day 2022: ये 13 आदतें आपकी किडनी को पहुंचाती है नुकसान, आज से ही छोड़ें

पूरी नींद ना लेना

शरीर को पूरी तरह से स्वस्थ बनाए रखने के लिए रात को अच्छी नींद लेना बेहद जरुरी है। किडनी फंक्शन स्लीपिंग साइकिल से नियंत्रित होता है।

World Kidney Day 2022: ये 13 आदतें आपकी किडनी को पहुंचाती है नुकसान, आज से ही छोड़ें

बहुत अधिक मीठा खाना

बहुत अधिक मीठे के सेवन से मोटापा हो सकता है, जो आपमें ब्लड प्रेशर और डायबिटीज का खतरा बढ़ाता है। ये दोनों ही चीजें किडनी को नुकसान पहुंचाती है इसलिए आपको सामान्य मात्रा में चीनी का सेवन करना चाहिए।

World Kidney Day 2022: ये 13 आदतें आपकी किडनी को पहुंचाती है नुकसान, आज से ही छोड़ें

स्मोकिंग

स्मोकिंग करना सेहत के लिए बहुत हानिकारक है। जो लोग धूम्रपान करते हैं, उनके पेशाब में प्रोटीन होने की संभावना अधिक होती है, जो कि किडनी खराब होने का संकेत है।

World Kidney Day 2022: ये 13 आदतें आपकी किडनी को पहुंचाती है नुकसान, आज से ही छोड़ें

बहुत ज्यादा शराब पीना

हर दिन शराब पीने वालों लोगों में क्रोनिक किडनी रोग का खतरा दोगुना हो जाता है इसलिए किडनी को सुरक्षित रखने के लिए सिगरेट और शराब से दूरी बनाए रखें।

World Kidney Day 2022: ये 13 आदतें आपकी किडनी को पहुंचाती है नुकसान, आज से ही छोड़ें

पर्याप्त एक्टिविटी ना करना

सुस्त लाइफस्टाइल किडनी पर बुरा असर डालती है। अधिक समय तक बैठे रहना किडनी को नुकसान पहुंचाते है। नियमित रूप से एक्टिव लाइफस्टाइल ब्लड प्रेशर और मेटाबॉलिज्म को बेहतर रखती है जो किडनी की सेहत के लिए काफी अच्छा है।

World Kidney Day 2022: ये 13 आदतें आपकी किडनी को पहुंचाती है नुकसान, आज से ही छोड़ें

बहुत अधिक नॉनवेज खाना

अधिक नॉनवेज का सेवन किडनी के लिए हानिकारक होता है। एनिमल प्रोटीन खून में एसिड की मात्रा ज्यादा बढ़ाता है जो किडनी को नुकसान पहुंचता है जिसके चलते एसिडोसिस हो सकता है। एसिडोसिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें किडनी एसिड को तेजी से खत्म नहीं कर पाते हैं।

World Kidney Day 2022: ये 13 आदतें आपकी किडनी को पहुंचाती है नुकसान, आज से ही छोड़ें

सूखे मेवे

अगर आपको किडनी से जुड़ी समस्या रही है या कभी किडनी में स्टोन हुआ है तो सूखे मेवों से तुरंत दूरी बना ले। सूखे मेवों में खास तरह का मिनरल होता है जिसे ऑक्सोलेट्स कहते हैं। यह किडनी स्टोन में पाया गया है इसलिए इससे परहेज जरुरी है। इसके अलावा पालक, पोटैटो चिप्स, फ्रेंच फ्राइज जैसी चीजों से भी परहेज करना चाहिए, क्योंकि इसमें भी ऑक्सोलेट्स होते हैं।

World Kidney Day 2022: ये 13 आदतें आपकी किडनी को पहुंचाती है नुकसान, आज से ही छोड़ें

कॉफी

कॉफी में कैफीन की मात्रा अधिक होती है जो आपकी किडनी को नुकसान पहुंचाती है। रिसर्च में यह बात सामने आई है कि अधिक कैफीन युक्त चीजें लेने से क्रॉनिक किडनी डिजीज में बहुत बुरा असर होता है। ऐसे भी जो लोग ज्यादा कॉफी पीते हैं, उन्हें किडनी में स्टोन होने का खतरा बना रहता है। इसके साथ ही सोडा और एनर्जी ड्रिंक पीने से भी बचना चाहिए।

World Kidney Day 2022: ये 13 आदतें आपकी किडनी को पहुंचाती है नुकसान, आज से ही छोड़ें

आर्टिफिशियल स्वीटनर

आजकल आर्टिफिशियल स्वीटनर का प्रचलन बहुत बढ़ता जा रहा है। खासकर, बाजार में मिलने वाली मिठाइयों, कुकीज और ड्रिंक्स में आर्टिफिशियल स्वीटनर का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। बहुत से लोग शुगर की बीमारी होने पर इसका इस्तेमाल शुरू कर देते हैं। यह बहुत खतरनाक है। आर्टिफिशियल स्वीटनर का किडनी पर बुरा असर डालती है, पर जो लोग शुगर के मरीज हैं, उन्हें किडनी से जुड़ी बीमारियां होने की आशंका ज्यादा रहती है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा