न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उम्र बढ़ने के साथ ही महिलाएं डाइट में शामिल करें ये 7 जूस, सेहत से साथ मिलेगी जवां स्किन

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे जूस के बारे में बताने जा रहे हैं जो माहिलाओं को सेहत के साथ ही जवां स्किन देने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन जूस के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Feb 2022 5:06:26

उम्र बढ़ने के साथ ही महिलाएं डाइट में शामिल करें ये 7 जूस, सेहत से साथ मिलेगी जवां स्किन

उम्र बढ़ने के साथ ही सेहत और त्वचा से जुड़ी परेशानियां बढ़ना आम बात हैं। खासतौर से 40 की उम्र पार कर चुकी महिलाओं के शरीर में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। उम्र का पड़ाव बढ़ने के साथ ही हड्डियों में कमजोरी, जोड़ों में दर्द, सिरदर्द, इम्यून सिस्टम में कमजोरी जैसी कई परेशानियां आने लगती हैं। ऐसे में महिलाओं को अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करने की जरूरत होती हैं जो शरीर में आयरन, कैल्शियम, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट, खनिज और कई अन्य तत्वों की भरपाई करें। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे जूस के बारे में बताने जा रहे हैं जो माहिलाओं को सेहत के साथ ही जवां स्किन देने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन जूस के बारे में...

juices to include in diet,healthy living,Health tips

पिंक ग्रेपफ्रूट जूस

कैरटेनॉइड ऐसे कम्पाउंड होते हैं जो फल और सब्जियों को उनका नैचुरल कलर देने का काम करते हैं। कैरटेनॉइड एजिंग प्रोसेस की रफ्तार को कम करने का काम करता हैं। पिंक ग्रेपफ्रूट में भी लाइकोपीन नाम का कैरटेनॉइड होता है। लाइकोपीन हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। एक स्टडी में इससे स्किन पर पड़ने वाले प्रभाव का भी पता चला है। अमेरिकन जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, लाइकोपीन शरीर में कोलेस्ट्रोल लेवल को कंट्रोल रखता है जिसका सीधा फायदा हमारे दिल की सेहत पर पड़ता है।

juices to include in diet,healthy living,Health tips

चुकंदर और सेब का जूस

चुकंदर और सेब का सेवन बढ़की उम्र में कई तरह से फायदेमंद है। सेब में विटामिन ए, सी, बी, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है, जिससे मस्तिष्क में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है और कई बीमारियां दूर होती है। साथ ही चुकंदर में कैलोरी, कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन पाया जाता है, जिसके सेवन से खून की कमी नहीं होती है। साथ ही लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद मिलती है। उम्र बढ़ने के साथ आप चुकंदर और सेब का जूस अपने डाइट में जरूर शामिल करें। इसके लिए आप एक सेब और चुंकदर का जूस रोज सुबह पी सकते है।

juices to include in diet,healthy living,Health tips

ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी जूस

50 की उम्र के बाद आमतौर पर महिलाओं की स्किन में रिंकल्स और फाइन लाइन्स आने लगते है। साथ ही त्वचा रूखी और बेजान नजर आती है। ऐसे में ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी जूस आपकी स्किन को ग्लोइंग और जवां बनाने का काम करता है और इससे कई अन्य समस्याएं भी दूर होती है। ब्लूबेरी में फाइबर, विटामिन सी, बी6 और फाइटोन्यूट्रिएंट पाए जाते है। साथ ही स्ट्रॉबेरी में राइबोफ्लेविन, नियासिन, विटामिन बी6 और फोलेट भरपूर मात्रा में पाए जाते है। इस जूस को बनाने के लिए आप ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी को अच्छे से ब्लैंड करके जूस बना लें। फिर इसमें आप चिया सीड्स मिलाकर इसका सेवन कर सकते है।

juices to include in diet,healthy living,Health tips

अनार का जूस

अनार के जूस में पॉलीफेनल्स जैसे कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये इनफ्लेमेशन की समस्या, कैंसर और ब्लड प्रेशर जैसी दिक्कतें दूर करने में कारगर है। अनार शरीर के एजिंग सेल्स को भी प्रभावित करता है। 50 साल की उम्र के बाद हमारी कोशिकाएं माइटोकॉन्ड्रिया की रीसाइक्लिंग के साथ संघर्ष करना शुरू कर देती हैं, जिसका असर सीधा हमारी मांसपेशियों पर पड़ता है। शरीर में जब ऐसी दिक्कत होती है तो पार्किंसन की बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है। अनार में यूरोलिथिन नाम का तत्व आपके माइटोकॉन्ड्रियल प्रोसेस को हेल्दी बनाए रखने का काम करता है

juices to include in diet,healthy living,Health tips

पालक और खीरा जूस

पूरे दिन एनर्जी बनाए रखने के लिए महिलाओं को अपने आहार में पोषक तत्वों में पालक और खीरा जैसे खाद्य पदार्थों को जरूर शामिल करना चाहिए। इससे आपका शरीर पूरे दिन हाइड्रेट रहता है और काम करने की एनर्जी बनी रहती है। पालक में विटामिन्स, कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर पाए जाते है। साथ ही खीरे में 95 फीसदी पानी की मात्रा होती है। इसका जूस तैयार करने के लिए आप दोनों को अच्छी तरह साफ कर काट लें। फिर ब्लैंड करके जूस बना लें। इसे आप सुबह या शाम में पी सकते है।

juices to include in diet,healthy living,Health tips

ब्रोकली और गाजर जूस

उम्र बढ़ने के साथ महिलाएं कई तरह की चिताएं और तनाव से ग्रसित होने लगती है। मेनोपोज की वजह से भी उनका मूड बार-बार बदलता रहता है। ऐसे में आपके लिए ब्रोकली और गाजर का जूस काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे आपको स्ट्रेस कम करने में मदद मिलती है और पूरे दिन आपका मूड फ्रेश रहता है। ब्रोकली और गाजर में विटामिन ए, सी, कैल्शियम, आयरन, जिंक और फाइबर पाए जाते है, जिससे आपका पाचन तंत्र सही रहता है और हड्डियां मजबूत होती है। आप इसमें दूसरे फल और सब्जियां भी मिला सकते है।

juices to include in diet,healthy living,Health tips

पपीता और अंगूर जूस

पपीता खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही उसके स्वास्थ्य लाभ है। इसके अलावा अंगूर के सेवन करने से आपको कई लाभ मिलते है। इसके सेवन से आपकी स्किन स्वस्थ रहती है और पाचन तंत्र भी तंदुरुस्त रहता है। आप सुबह के समय में इसका सेवन कर सकते है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!