न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके मल में भी कभी-कभार आता हैं खून, इन चीजों के सेवन से अभी बनाए दूरी

वैसे तो मल में खून आना बवासीर, फिशर, इरिटेबल बाउल सिंड्रोम आदि के संकेत हो सकते हैं लेकिन खराब पाचन क्रिया भी एक कारण हो सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 15 Mar 2021 2:10:49

क्या आपके मल में भी कभी-कभार आता हैं खून, इन चीजों के सेवन से अभी बनाए दूरी

शरीर की सेहत उसकी सही पाचन क्रिया से जुड़ी होती हैं। लेकिन पाचन क्रिया सही ना होने पर कई बार आपको बड़ी तकलीफों का सामना करना पड़ सकता हैं। इन्हीं में से एक हैं मल में भी कभी-कभार खून का आन। वैसे तो मल में खून आना बवासीर, फिशर, इरिटेबल बाउल सिंड्रोम आदि के संकेत हो सकते हैं लेकिन खराब पाचन क्रिया भी एक कारण हो सकता हैं। जरूरी हैं कि चिकित्सकीय परामर्श लिया जाए। इसी के साथ ही आपको अपने खानपान का भी ख्याल रखने की जरूरत होती हैं और कुछ ऐसे आहार हैं जिनसे दूरी बनाकर रखी जानी चाहिए।

Health tips,health tips in hindi,healthy diet,blood in stool

अधिक तेल वाला आहार

अधिक तेल वाला खाना खाने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। ऐसे में पेट का एसिड ऊपर की ओर आने लगता है। लंबे समय तक यदि ऐसा ही चलता रहता है तो मल में खून आने लगता है इसलिए पूड़ी, समोसा, तरी वाली सब्जियां आदि चीजों को नजरअंदाज करने में ही आपकी भलाई है। रात में तो भूलकर भी इन चीजों का सेवन न करें।

मैदे की चीजें

मैदे से बनी चीजों का सेवन अधिक न करें। इस तरह का खाना खाने से पेट में सूजन आने लगती है। सूजन बनी रहने पर मल में रक्त आने की समस्या कब बढ़ने लगेगी आपको पता भी नहीं चलेगा इसलिए इसे बिल्कुल बंद कर दें। छोले- भटूरे आपको सबसे अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं क्योंकि इसमें मैदे के अलावा तेल की मात्रा भी बहुत अधिक होती है।

Health tips,health tips in hindi,healthy diet,blood in stool

कैफीन

कैफीन आपके लिए सबसे हानिकारक साबित हो सकता है क्योंकि इसके सेवन के बाद ही तत्काल प्रभाव दिखाई देने लगते हैं। कैफीन से कब्ज की समस्या बढ़ जाती है और ऐसे में जब आप मल त्यागने का प्रयास करते हैं तो रक्त भी आता है इसलिए चाय, कॉफी आदि को त्यागें। आपके लिए छाछ, शिकंजी आदि का सेवन लाभदायक हो सकता है।

जंक फूड

जंक फूड का सेवन आपके पेट की पूरी स्थिति बिगाड़ सकता है। जंक फूड यदि बहुत अधिक मसालेदार है और आप अधिकतर ऐसा कुछ खाना पसंद करते हैं तो संभावना है कि आपको आगे चलकर बवासीर, फिशर आदि की समस्या से ग्रसित होना पड़े इसलिए यदि मल में रक्त आ रहा है तो जंक फूड को आपको पूरी तरह से न कहना होगा। थोड़ा भी लालच आपको महंगा पड़ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग