न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंह से संबंधित कई समस्याओं का इलाज है ऑइल पुल्लिंग, जानें इसे कैसे करे

ऑयल पुलिंग मौखिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए एक प्राचीन आयुर्वेदिक उपचार है। इसमें तरह-तरह के तेलों का उपयोग करके मुंह से संबंधित कई समस्याओं का इलाज किया जाता है।

Posts by : Neha_H | Updated on: Mon, 26 Dec 2022 10:53:47

मुंह से संबंधित कई समस्याओं का इलाज है ऑइल पुल्लिंग, जानें इसे कैसे करे

ऑयल पुलिंग का मतलब है 'तेल से कुल्ला' करना। यह कोई नवीनतम तकनीक या विधि नहीं है बल्कि यह एक प्राचीनतम आयुर्वेदिक तकनीक है। आयुर्वेद में हमारे पेट और मुंह को बहुत अहम माना गया है। माना जाता है कि अगर आपका पेट और मुंह स्वस्थ है तो फिर आपका पूरा शरीर स्वस्थ है। ऑयल पुलिंग मौखिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए एक प्राचीन आयुर्वेदिक उपचार है। इसमें तरह-तरह के तेलों का उपयोग करके मुंह से संबंधित कई समस्याओं का इलाज किया जाता है।

what is oil pulling how to do it and know about its benefits,Health,healthy living

ऑयल पुलिंग कैसे करें

सामग्री:

एक बड़ा चम्मच तिल का तेल
सूरजमुखी का तेल
नारियल का तेल

विधि:

- सुबह नाश्ते से लगभग 20 मिनट पहले पालथी मारकर बैठ जाएं।
-अब अपनी ठोड़ी को ऊपर की ओर करके लगभग एक बड़ा चम्मच ऊपर बताया गया कोई भी तेल अपने मुंह में लें।
- फिर मुंह बंद करें और थोड़ा जोर लगाकर तेल को अच्छी तरह मुंह के अंदर घुमाएं।
-इस बात का ध्यान रहे कि तेल को निगलना नहीं है, क्योंकि इसमें बैक्टीरिया के साथ-साथ हानिकारक विषाक्त पदार्थ हो सकते हैं, जो सेहत पर नकारात्मक प्रभाव छोड़ते हैं।
-जब तेल दूधिया सफेद हो जाए, तो इसे थूक दें।
-इसके बाद गर्म पानी या फिर सादे पानी से अच्छी तरह कुल्ला कर लें।
-कुल्ला करने के बाद पेस्ट और ब्रश से मंजन कर लें।
-इस विधि को रोजाना खाली पेट 3 बार कर सकते हैं।

what is oil pulling how to do it and know about its benefits,Health,healthy living

ऑयल पुलिंग के फायदे

हानिकारक बैक्टीरिया को हटाए

ऑयल पुलिंग के लिए उपयोग किए जाने वाले तिल के तेल, सूरजमुखी के तेल और नारियल के तेल में एंटिबैक्टीरियल गुण होता है । तेल में पाया जाने वाला यह गुण न सिर्फ मुंह के कीटाणुओं की सफाई करने, बल्कि दांतों से प्लाक हटाने का काम भी कर सकता है।

what is oil pulling how to do it and know about its benefits,Health,healthy living

कैविटी से बचाव

मुंह के हानिकारक बैक्टीरिया दांतों में प्लाक का कारण बनते हैं, जिससे कैविटी यानी दातों में खोखलेपन की समस्या हो जाती है । जैसा कि हमने ऊपर बताया कि ऑयल पुलिंग के लिए तिल, नारियल और सूरजमुखी के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इन तेलों में एंटीबैक्टीरियल गुण होता है, जो दांतों को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया से लड़ते हैं। इससे कैविटी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा, इससे दांतों और मसूड़ों की मजबूती भी बरकरार रहती है।

what is oil pulling how to do it and know about its benefits,Health,healthy living

मुंह की दुर्गंध दूर करे

मुंह की गंदगी, मसूड़ों की समस्या और दांतों की सड़न मुंह की दुर्गंध का कारण बनते हैं। ऑयल पुलिंग में उपयोग हाेने वाले तिल के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-माइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो उपरोक्त सभी समस्याओं को दूर कर सकते हैं, जिससे मुंह की दुर्गंध से निजात मिल सकती है ।

what is oil pulling how to do it and know about its benefits,Health,healthy living

मसूड़ों की सूजन दूर करे

तिल के तेल, सूरजमुखी के तेल और नारियल के तेल से होने वाले ऑयल पुलिंग के फायदे में मसूड़ों की सूजन को दूर करना भी शामिल है। इन तेलाें में पाए जाने वाले फैटी एसिड में 45-50 प्रतिशत लॉरिक एसिड होता है। लॉरिक एसिड में सूजन को रोकने वाले एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। ये गुण कीटाणुओं से मसूड़ों की सुरक्षा करने के साथ ही उनकी सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

what is oil pulling how to do it and know about its benefits,Health,healthy living

मुंहासों की रोकथाम के लिए ऑयल पुलिंग के फायदे

ऑयल पुलिंग के लिए कई प्रकार के घरेलू खाद्य तेलों का उपयोग किया जाता है। इन्हीं में से एक है तिल का तेल। तिल में मौजूद विटामिन-ई त्वचा के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस तेल से की गई ऑयल पुलिंग प्रक्रिया मुंहासों से निजात दिलाने में मदद कर सकती है। हालांकि, इस विषय पर अभी और शोध की आवश्यकता है ।

what is oil pulling how to do it and know about its benefits,Health,healthy living

शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने के लिए

ऑयल पुलिंग के फायदों में एक यह भी है कि इससे शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। ऑयल पुलिंग शरीर के चयापचय को बढ़ाने का काम करता है । बढ़ा हुआ चयापचय शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने में विशेष योगदान दे सकता है ।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका