न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Game Changer Box office: धमाकेदार है पहला दिन, घरेलू कमाई 44 करोड़, वर्ल्ड वाइड 65 करोड़

संक्रान्ति के अवसर पर प्रदर्शित हुई निर्देशक शंकर की गेम चेंजर को लेकर कहा जा रहा है कि यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 44 करोड़ की ओपनिंग लेने में सफल होगी। वहीं वर्ल्ड वाइड यह 65 करोड़ के आंकड़े को पार करने में सफल होगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 10 Jan 2025 1:33:44

Game Changer Box office: धमाकेदार है पहला दिन, घरेलू कमाई 44 करोड़, वर्ल्ड वाइड 65 करोड़

संक्रान्ति के अवसर पर प्रदर्शित हुई निर्देशक शंकर की 'गेम चेंजर' को लेकर कहा जा रहा है कि यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 44 करोड़ की ओपनिंग लेने में सफल होगी। वहीं वर्ल्ड वाइड यह 65 करोड़ के आंकड़े को पार करने में सफल होगी।

पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा ने इंडस्ट्री में काफी चर्चा बटोरी है क्योंकि यह 'आरआरआर' एक्टर का डायरेक्टर शंकर के साथ पहला कोलैबोरेशन है। शंकर की आखिरी फिल्म इंडियन 2 बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन उन्हें तेलुगू डेब्यू फिल्म 'गेम चेंजर' से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है।

सैकनिल्क के अनुसार, राम चरण और कियारा आडवाणी की नई फैमिली पॉलिटिकल ड्रामा 'गेम चेंजर' के बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करने की उम्मीद है और ब्लॉक की गई सीटों सहित यह लगभग 43.55 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली है।

तेलुगू 2डी वर्जन ने 726130 टिकटें बेचीं, जबकि तमिल 2डी ने 48884 टिकटें सेल की हैं। हिंदी 2डी 1,43,146 टिकटें बेचीं। पूरे भारत में बॉक्स ऑफिस पर कुल 26 से 30 करोड़ रुपये की कमाई होने की उम्मीद है। सैकनिल्क के शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, 'गेम चेंजर' ने शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक भारत में सभी भाषाओं में 12.75 करोड़ रुपये कमाए हैं।

दूसरी ओर, फिल्म इंडस्ट्री ट्रैकर मनोबाला विजयबालन ने दावा किया है कि राम चरण की 'गेम चेंजर' दुनियाभर में 65 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने के लिए तैयार है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'गेम चेंजर' की एडवांस कमाई वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 65 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है'।

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के अनुसार, 'गेम चेंजर' से बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की उम्मीद है और यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 70 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग करेगी। उन्होंने यह स्टेटमेंट एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान दी है। उन्होंने कहा, 'गेम चेंजर बड़े नामों वाली एक बड़ी फिल्म है. मुझे लगता है कि यह ओपनिंग डे पर 70 करोड़ रुपये कमाई करेगी'।

अगर 'गेम चेंजर' को संक्रांति सीजन में तेलुगू सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर बनी तो यह महेश माबू की 'सरिरेलु नीकेवरु' का रिकॉर्ड तोड़ देगी। महेश बाबू की 'सरिरेलु नीकेवरु' (2020) ने अपने ओपनिंग डे पर 45.70 करोड़ रुपये नेट कमाई की, जो संक्रांति के दौरान भारत में एक टॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे अधिक ओपनिंग दर्ज की गई।

शंकर की डेब्यू तेलुगू फिल्म 'गेम चेंजर' एक एक्शन से भरपूर फैमिली पॉलिटिकल ड्रामा है जो एक आईएएस अधिकारी पर आधारित है। वह भ्रष्ट लोगों से पंगा लेकर सिस्टम को सुधारने की कोशिश करता है। फिल्म में राम चरण अहम भूमिका में है और यह उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। कियारा आडवाणी, सूर्या, अंजलि, एसजे, वेनेला किशोर और श्रीकांत जैसे कलाकार फिल्म में तड़का लगाते नजर आए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ