न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रश्मिका के चोटिल होने से रुकी ‘सिकंदर’ की शूटिंग, करण को मूवी में ऐसा रोल देना चाहती हैं कंगना

साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को ‘एनिमल’ मूवी के बाद पूरे भारत में पहचान मिल गई है। वह फैंस के बीच जबरदस्त लोकप्रिय हैं। लंबे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 Jan 2025 1:51:35

2 News : रश्मिका के चोटिल होने से रुकी ‘सिकंदर’ की शूटिंग, करण को मूवी में ऐसा रोल देना चाहती हैं कंगना

साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को ‘एनिमल’ मूवी के बाद पूरे भारत में पहचान मिल गई है। वह फैंस के बीच जबरदस्त लोकप्रिय हैं। लंबे समय से उनके और एक्टर विजय देवरकोंडा के अफेयर की खबरें भी चल रही हैं। रश्मिका इन दिनों अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं, जिसमें वह सुपरस्टार सलमान खान के अपोजिट नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी, जिसे बीच में ही रोकना पड़ा। बताया जा रहा है कि रश्मिका घायल हो गई हैं और इस कारण ‘सिकंदर’ की शूटिंग पर ब्रेक लग गया।

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि रश्मिका आज शुक्रवार (10 जनवरी) से सलमान के साथ ‘सिकंदर’ का आखिरी शेड्यूल शुरू करने की तैयारी कर रही थीं। हालांकि इससे पहले की शूटिंग शुरू होती रश्मिका जिम में खुद को चोटिल कर बैठीं। मीडिया को रश्मिका के करीबी ने बताया कि अब एक्ट्रेस शूटिंग शुरू करने से पहले एक ब्रेक ले रही हैं ताकि वो जल्द से जल्द रिकवरी कर सकें। यह भी कहा जा रहा है कि आराम करने के बाद रश्मिका की हालत में सुधार है और वह जल्द ही सेट पर लौट सकती हैं।

फिल्म इसी साल ईद पर रिलीज की जानी है, लेकिन अभी तक शूटिंग पूरी नहीं हुई है। फैंस ने इस बात से राहत की सांस ली कि रश्मिका को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। रश्मिका की पिछली फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ दिसंबर में रिलीज हुई थी। फिल्म अभी तक सिनेमाघरों में डटी हुई है। इसने रिकॉर्डतोड़ कमाई की है और इसमें अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका की एक्टिंग की भी तारीफ हो रही है।

rashmika mandanna,actress rashmika mandanna,sikandar,Salman Khan,rashmika salman,rashmika injured rashmika gym,kangana ranaut,actress kangana ranaut,karan johar,indian idol 15

‘इंडियन आइडल 15’ में पहुंचीं कंगना ने करण पर फिर साधा निशाना!

एक्ट्रेस कंगना रनौत और फिल्ममेकर करण जौहर के बीच तनातनी जगजाहिर है। दोनों एक-दूसरे पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ते। दरअसल कंगना को करण से यह शिकायत है कि वे बॉलीवुड में नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) को बढ़ावा देते हैं। वे अपनी फिल्मों में भी स्टार किड्स को ही मुख्य रूप से लेना पसंद करते हैं। इस बीच कंगना अपनी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ के प्रमोशन के लिए सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 15’ में पहुंचीं।

वहां कंटेस्टेंट मानुषी घोष ने कंगना से सवाल किया, “आपके और करण सर के बीच हम बहुत सारी कॉन्ट्रोवर्सी देखते हैं। पर मेरा सवाल यह है कि भविष्य में अगर वे आपको कोई फिल्म ऑफर करेंगे तो क्या आप करेंगी?’ इस पर कंगना ने मजाक के मूड में कहा, “आई एम सॉरी टु से, लेकिन करण सर को मेरे साथ मूवी करना चाहिए।

मैं उन्हें बहुत अच्छा रोल दूंगी और बहुत अच्छी फिल्म बनाऊंगी, जो कि सास-बहू की चुगलबाजी नहीं होगी और जो कि सिर्फ पीआर एक्सरसाइज नहीं होगी। वो प्रॉपर फिल्म होगी और उन्हें प्रॉपर रोल मिलेगा।” बता दें ‘इमरजेंसी’ मूवी 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ