न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर: मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक, कहा - 'आपणो अग्रणी राजस्थान' के संकल्प को करें साकार

मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत ने गुरुवार को जोधपुर में मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में जोधपुर संभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित किया

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Fri, 10 Jan 2025 12:59:32

जोधपुर: मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक, कहा - 'आपणो अग्रणी राजस्थान' के संकल्प को करें साकार

जोधपुर। मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत ने गुरुवार को जोधपुर में मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में जोधपुर संभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास और आमजन को बेहतरीन सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें और "आपणो अग्रणी राजस्थान" के संकल्प को साकार करने में योगदान दें। उन्होंने जोर देकर कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी का प्राथमिक दायित्व है।

मारवाड़ की परंपरा को बनाए रखें

मुख्य सचिव ने कहा कि मारवाड़ की परंपरा रही है कि अच्छे कार्य करने वाले अधिकारियों को सदैव याद रखा जाता है। सभी अधिकारी इस उद्देश्य से कार्य करें कि उनकी सेवा और कार्य का मान-सम्मान बढ़े।

संभागीय संवेदनशीलता और सुरक्षा पर विशेष जोर


मुख्य सचिव ने कहा कि जोधपुर संभाग भौगोलिक रूप से सबसे बड़ा है और अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक है, जिससे यह आंतरिक सुरक्षा और सामरिक दृष्टि से संवेदनशील बनता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी, अवैध खनन, और साम्प्रदायिक तनाव के मामलों पर सख्ती से निगरानी रखने और बेहतरीन कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साइबर अपराधों की रोकथाम

मुख्य सचिव ने सीमावर्ती क्षेत्र में साइबर अपराधों की रोकथाम पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करने और गहन जांच के निर्देश दिए।

जल जीवन मिशन पर विशेष फोकस

मुख्य सचिव ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए परियोजनाओं को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध कनेक्शनों और पानी की चोरी रोकने के लिए प्रभावी निगरानी और शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया।

भूमि मामलों का शीघ्र निस्तारण

मुख्य सचिव ने भूमि संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने ऑनलाइन भूमि रूपांतरण, सरकारी भूमि आवंटन, और अन्य लंबित प्रकरणों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए।

एमओयू क्रियान्वयन और निवेशकों से संवाद

मुख्य सचिव ने कहा कि एमओयू के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग नियमित रूप से की जाए। निवेशकों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी प्राथमिकताओं को समझते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं दी जाएं।

राजस्थान संपर्क पोर्टल पर ध्यान

मुख्य सचिव ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और जन परिवेदनाओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को हर दिन आधा घंटा पोर्टल पर देने का सुझाव दिया।

कर्मयोगी मिशन और प्रशिक्षण

मुख्य सचिव ने कर्मयोगी मिशन के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को नई चीजें सीखने और अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

बजट घोषणाओं की क्रियान्विति पर जोर

मुख्य सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों को बजट घोषणाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने परियोजनाओं की समय सीमा में पूरी निगरानी सुनिश्चित करने और अगले बजट से पहले मौजूदा कार्यों को पूर्ण करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह, आईजी जोधपुर रेंज श्री विकास कुमार, जिला कलेक्टर जोधपुर श्री गौरव अग्रवाल, और अन्य संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका