न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में इन 4 तरीकों से करें लौकी का नियमित सेवन, कम होने लगेगा वजन

घीया बहुतायात में खायी जाने वाली सब्जी है। आसानी से और जल्दी बनने वाली घीया को लोग लौकी या पेठा भी कहते हैं। घीया को नियमित रूप से अपने खान पान में शामिल करने के कई फायदे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 12 May 2023 12:31:29

गर्मियों में इन 4 तरीकों से करें लौकी का नियमित सेवन, कम होने लगेगा वजन

घीया बहुतायात में खायी जाने वाली सब्जी है। आसानी से और जल्दी बनने वाली घीया को लोग लौकी या पेठा भी कहते हैं। घीया को नियमित रूप से अपने खान पान में शामिल करने के कई फायदे हैं। घीया विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन ई, विटामिन के, फोलेट, मैग्नीशियम और पौटेशियम से भरपूर होता है। इसमें सैचुरेटेड फैट्स और कॉलेस्ट्रोल की मात्रा कम होती है और यह पानी से भरपूर होता है जोकि वजन घटाने का काम करता है। साथ ही घीया में फाइबर भी अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है। गर्मियों में वजन कम करने के लिए आप लौकी का सेवन कर सकते हैं। इसमें 92 प्रतिशत पानी होता है, जबकि कैलोरी बहुत कम होती है। साथ ही, इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। लौकी का सेवन पाचन को बेहतर बनाने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, कैल्शियम और सोडियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं।

भारत में लौकी सबसे आम सब्जियों में से एक है। इसका प्रयोग कई तरह के डिशेज को बनाने के लिए किया जाता है। वहीं, आयुर्वेद में भी लौकी का खास महत्व है। लौकी का उपयोग परंपरागत रूप से बुखार, खांसी, दर्द और अस्थमा जैसी कई स्वास्थ्य स्थितियों को कम करने के लिए किया जा सकता है। भले ही लौकी खाने में आपको बोरिंग लगे, लेकिन यह कई गुणों का भंडार है जो आपके रोगों को दूर कर सकता है। वजन घटाने की बात करें, तो लौकी में कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जिससे वजन को तेजी से कम किया जा सकता है।

आज हम अपने पाठकों को खानपान में घीया को किस तरह से शामिल किया जा सकता है, जिसकी बदौलत आप अपने वजन को कम करने में सफल हो सकते हैं, यह बताने का प्रयास कर रहे हैं।

bottle gourd recipes,lauki dishes,healthy lauki recipes,weight loss recipes with lauki,indian lauki recipes,easy lauki recipes,lauki juice benefits,lauki kebab recipe,spicy lauki recipes,lauki raita recipe,lauki soup recipe,lauki curry recipe,stuffed lauki recipe,lauki paratha recipe,lauki kofta recipe

घीये का जूस

वजन कम करने के लिए आप घीये के जूस को पी सकते हैं। घर में घीये का जूस बनाना बेहद आसान है। इस जूस को बनाने के लिए एक घीया लें। इसे छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। अब आपको घीये को मिक्सर में डालकर पीस लेना है। इसमें एक चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाएं और स्वादानुसार नमक डाल लें। बस तैयार है आपका घीये का जूस। इस घीया जूस को खाली पेट पीया जा सकता है या दिन में कभी भी जब आपका मन करे तब पिया जा सकता है। लगातार कुछ दिनों तक घीया का जूस पीने से आपका वजन कम होने लगेगा।

bottle gourd recipes,lauki dishes,healthy lauki recipes,weight loss recipes with lauki,indian lauki recipes,easy lauki recipes,lauki juice benefits,lauki kebab recipe,spicy lauki recipes,lauki raita recipe,lauki soup recipe,lauki curry recipe,stuffed lauki recipe,lauki paratha recipe,lauki kofta recipe

लौकी का रायता

वजन को कम करने में घीये या लौकी का रायता सबसे अच्छा विकल्प है। घीये के रायते को आसानी से बनाया जा सकता है। सबसे पहले एक घीया लें उसे कद्दूकस पर घिस लें। फिर इसे पानी में डालकर उबाल लें। इसके बाद एक कटोरी में दही लीजिए। इस दही में उबले हुए घीये को निचौडक़र डाल लें। इसके बाद स्वादनुसार नमक डालें। नमक के साथ ही आप इसमें भुना हुआ जीरा, हल्दी और थोड़ी सी लाल मिर्च मिला लें। आपका घीये का रायता तैयार है। अब आप इसे स्वाद लेकर खाएं।

bottle gourd recipes,lauki dishes,healthy lauki recipes,weight loss recipes with lauki,indian lauki recipes,easy lauki recipes,lauki juice benefits,lauki kebab recipe,spicy lauki recipes,lauki raita recipe,lauki soup recipe,lauki curry recipe,stuffed lauki recipe,lauki paratha recipe,lauki kofta recipe

सब्जी के रूप में लौकी

चिकित्सकों का कहना है कि यदि आपको तेजी से वजन कम करना हो तो आपको हरी सब्जियाँ खानी चाहिए। घीया या लौकी भी हरी सब्जियों में शामिल होता है। आप इसे अपने स्वाद के अनुरूप सब्जी के रूप में बना सकते हैं। आप इस को साधारण तरीके से आलू की तरह तलकर खा सकते हैं। आप इसे रसेदार सब्जी के रूप में खा सकते हैं। आप इसको सांभर में मिलाकर भी खा सकते हैं। वैसे भी मसाला डोसा के साथ बनने वाला सांभर घीया से ही बनता है। घीया डालने से सांभर का स्वाद बेहतरीन हो जाता है।

bottle gourd recipes,lauki dishes,healthy lauki recipes,weight loss recipes with lauki,indian lauki recipes,easy lauki recipes,lauki juice benefits,lauki kebab recipe,spicy lauki recipes,lauki raita recipe,lauki soup recipe,lauki curry recipe,stuffed lauki recipe,lauki paratha recipe,lauki kofta recipe

वजन कम करने में कैसे फायदेमंद है लौकी?

शरीर के बढ़ते वजन कम करने के लिए लौकी एक अच्छा विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसमें कैलोरी कम होती है और अधिक मात्रा में पानी होता है। यह आहार फाइबर में भी समृद्ध है और इसमें वसा और कोलेस्ट्रॉल कम होता है। लौकी का यह गुण वजन कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है। अगर आप अपने शरीर की चर्बी को मोम की तरह पिघलाना चाहते हैं, तो नियमित रूप से लौकी का सेवन करें। मुख्य रूप से गर्मियों में इसका सेवन आपको बेहतर रिजल्ट दे सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका