न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कमजोर फेफड़े वालों को ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा हैं ओमिक्रोन, धूम्रपान करने वाले इस तरह करें इन्हें डिटॉक्सिफाई

आपको अपने फेफड़ों को डिटॉक्सिफाई करने की जरूरत होती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार लेकर आए हैं जो आपके फेफड़ों को डिटॉक्सिफाई करते हुए मजबूत बनाने का काम करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 04 Jan 2022 12:33:12

कमजोर फेफड़े वालों को ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा हैं ओमिक्रोन, धूम्रपान करने वाले इस तरह करें इन्हें डिटॉक्सिफाई

देश-दुनिया में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन ने अपनी दहशत फैला रखी हैं। इसका संक्रमण तेज होने की वजह से यह ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले रहा हैं। ओमिक्रोन कमजोर फेफड़े वालों को ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा हैं। ऐसे में धूम्रपान करने वाले लोगों को अपनी सेहत का ज्यादा ध्यान देने की जरूरत हैं क्योंकि धूम्रपान से फेफड़ों को बहुत नुकसान होता हैं। आपको अपने फेफड़ों को डिटॉक्सिफाई करने की जरूरत होती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार लेकर आए हैं जो आपके फेफड़ों को डिटॉक्सिफाई करते हुए मजबूत बनाने का काम करेंगे।

ways to detoxify your lungs,healthy living,Health tips

हल्दी
हल्दी को दुनियाभर में गोल्डन स्पाइस के नाम से जाना जाता है। हल्दी में मौजूद कर्क्यूमिन नामक तत्व शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीबायोटिक गुण होते हैं इसलिए ये शरीर के इंफेक्शन, दर्द और सूजन को कम करता है। इसके साथ ही हल्दी का सेवन आपके फेफड़ों को डिटॉक्सिफाई करता है और निकोटिन के प्रभाव को कम करता है।

ways to detoxify your lungs,healthy living,Health tips

लहसुन
लहसुन का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लहसुन में एसिलिन नामक तत्व होता है, जो बहुत पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट है। इसके सेवन से फेफड़ों में मौजूद तरल पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, जिससे फेफड़े साफ हो जाते हैं। इसके अलावा रोजाना लहसुन खाने से दिल की बीमारियों और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से भी बचाव रहता है। लहसुन का सेवन धमनियों में जमे कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है।

ways to detoxify your lungs,healthy living,Health tips

गुनगुना पानी पिएं
फेफड़ों में बलगम का जमा होना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। गुनगुना पानी पीने से बलगम टूटता है और तरल बनता है, जिससे इसे निकलने में आसानी होती है। इसलिए फेफड़ों को स्वस्थ रखने का एक बेहद आसान उपाय यह है कि आप गुनगुना पानी पिएं। पानी के अलावा दूसरे तरह का तरल आहार जैसे- जूस, शर्बत, नींबू पानी, छाछ, दूध आदि पीते रहने से भी शरीर में हाइड्रेशन बना रहता है और फेफड़े स्वस्थ रहते हैं।

पर्याप्त पानी पिएं
धूम्रपान करने से शरीर में टॉक्सिन्स ज्यादा जमा होते हैं। इसलिए एक दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी जरूर पिएं। इससे शरीर के विषाक्त तत्व बाहर निकल जाते हैं और शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से किडनी भी स्वस्थ रहती है।

ways to detoxify your lungs,healthy living,Health tips

गोभी और ब्रोकली
गोभी और ब्रोकली का सेवन भी सिगरेट पीने वालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। गोभी परिवार की सभी सब्जियों में क्लोरोफिल पाया जाता है, जो डिटॉक्सिफायर की तरह काम करता है और ब्लड को फिल्टर करके गंदगी को बाहर निकालता है। ब्रोकली को सब्जी बनाकर या सलाद के रूप में भी खाया जा सकता है। इसे खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी हो जाती है। इसमें सल्फोराफाने होता है जो फेंफड़ों को स्वस्थ व मजबूत बनाता है। इसे ऑलिव ऑयल के साथ सलाद के रूप में खाने से बेहद फायदा होता है।

ways to detoxify your lungs,healthy living,Health tips

गाजर का सेवन
गाजर का जूस, शरीर के लिए बेहद लाभदायक होता है। गाजर में मोजूद पोष्टिक व एंटीऑक्सीडेंट्स खून से विषाक्त तत्वों को बाहर कर देते हैं। गाजर के जूस में विटामिन ए, के, सी और बी आदि होते हैं जो शरीर को धूम्रपान छोड़ने के बाद रिहील कर देते हैं।

ways to detoxify your lungs,healthy living,Health tips

मेथी की चाय पिएं
मेथी के दाने आपके फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए बड़े फायदेमंद साबित हो सकते हैं। एक चम्मच मेथी दाने को थोड़े से पानी में 4-5 मिनट तक उबालें और फिर इसे छानकर गर्म-गर्म ही पी लें। मेथी की ये चाय आपके फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी मानी जाती है। आप दिन में 1-2 कप मेथी की चाय पी सकते हैं। ध्यान रखें इसमें शहद या चीनी न मिलाएं। मेथी की चाय पीने से शरीर में बलगम घटता है। अस्थमा, ब्रोंकाइटिस या कोरोना वायरस ऐसी बीमारियां हैं, जिनके कारण फेफड़ों में इंफेक्शन पैदा होता है और बलगम ज्यादा मात्रा में जमा होने लगता है। मेथी की चाय बलगम को तोड़कर शरीर से बाहर निकालने में मदद करती है।

ways to detoxify your lungs,healthy living,Health tips

खट्टी फल और सब्जियां

कीवी, स्ट्रॉबेरी और नींबू आदि खट्टे फलों में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है, इसके अलावा इनमें ऐसे लाभदायक गुण भी होते हैं जिससे आपके शरीर से निकोटिन बाहर हो जाता है। इसका आमतौर पर भी सेवन करना लाभदायक होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग