न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन लक्षणों से चलता है पता कि आप हो गए हैं लू के शिकार, इलाज के लिए आजमाएं ये नुस्खे

गर्मियों के दौरान दोपहर के समय चलने वाली तेज गर्म हवाओं को ही लू कहते हैं। दरअसल, जब ये तेज हवाएं हमारे शरीर के संपर्क में ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 05 June 2021 11:35:09

इन लक्षणों से चलता है पता कि आप हो गए हैं लू के शिकार, इलाज के लिए आजमाएं ये नुस्खे

गर्मियों के दौरान दोपहर के समय चलने वाली तेज गर्म हवाओं को ही लू कहते हैं। दरअसल, जब ये तेज हवाएं हमारे शरीर के संपर्क में आती हैं तो ये हमारे शरीर के तापमान को बढ़ा देती हैं। इस वजह से हमें कई समस्याएं होने लगती हैं। गर्मी के दौरान यदि आप अधिक समय तक तेज धूप में काम करते हैं तो आपके शरीर में पानी की कमी होने लगती है और इस वजह से आपको लू लग जाती है। हालांकि, बच्चों और बूढ़ों को अधिक जल्दी लू सकती है और कई बार लू के लक्षण जल्दी से पकड़ में नहीं आ पाते हैं और इस वजह से आपको लू के लक्षणों के बारे जानकारी होनी चाहिए।

लू लगने के लक्षण

लू लगने पर आपके सिर में तेज दर्द होता है, चक्कर आते हैं या सांस लेने में परेशानी आदि समस्याएं होने लगती हैं। हालांकि शुरुआत में ये लक्षण बहुत अधिक तीव्र नहीं होते हैं लेकिन समय के साथ परेशानी बढ़ने लग जाती है। लू के कारण कई बार आपको तेज बुखार भी हो सकता है क्योंकि इसमें शरीर की गर्मी बढ़ जाती है। इसके अलावा उल्टी आना और शरीर में दर्द होना भी इसके सामान्य लक्षण हैं। जिन लोगों का इम्यून सिस्टम मजबूत नहीं होता है, या फिर जो शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं, वो लू लगने पर कई बार बेहोश भी हो जाते हैं।

loo,heatstroke,loo home tips,loo symptoms,apple sirka,chandnasav,bael ka sharbat,giloy ka pani,water,aloe vera juice,coconut water,health article in hindi

लू से बचने के लिए घरेलू नुस्खे

लू की वजह से आपको उल्टी, सिर में दर्द, सांस लेने में परेशानी, आदि समस्याएं हो सकती हैं। इस वजह से आपको गर्मियों में आपको खुद को दूसरों का अधिक ध्यान रखना चाहिए। गर्मियों में चलने वाली लू बेहद ही खतरनाक होती है और इस वजह से आपको गर्मियों में चलने वाली लू के लिए खुद को पहले से ही तैयार रखना चाहिए। आपको इसके लिए ठंडी चीजों का सेवन करना चाहिए। अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। इसके अलावा नीचे दिए गए घरेलू नुस्खे लू से बचने के लिए आपके बहुत काम आएंगे।

सेब का सिरका

यदि आपको लू लग जाती है तो आपके शरीर में मिनरल और इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो जाती है। इसके अलावा आपके शरीर में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल की मात्रा भी कम हो जाती है। इस वजह से आपको सेब के सिरके का सेवन करना चाहिए। इससे आपके शरीर में संतुलन बना रहता है। आपको दो चम्मच सेब के सिरके को एक गिलास पानी में मिलाकर दिन में दो बार पीना चाहिए।

loo,heatstroke,loo home tips,loo symptoms,apple sirka,chandnasav,bael ka sharbat,giloy ka pani,water,aloe vera juice,coconut water,health article in hindi

चंदनासव

इसे चंदन और कई तरह की जड़ी बूटियों से मिलाकर बनाया जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक चंदनासव में ठंडक देने वाले गुण होते हैं और इसकी ठंडी तासीर के कारण ही ये आपको गर्मी में लू लगने पर मदद करता है। इसके लिए आपको तीन से चार चम्मच चंदनासव को पानी में मिकालर दिन में दो बार पीना चाहिए।

loo,heatstroke,loo home tips,loo symptoms,apple sirka,chandnasav,bael ka sharbat,giloy ka pani,water,aloe vera juice,coconut water,health article in hindi

बेल का शरबत

गर्मियों में बेल का शरबत पीना बहुत ही लाभकारी होता है। बेल में विटामिन सी और फाइबर होता है। साथ ही यदि आप इसका सेवन करते हैं तो आपके शरीर में ठंडक बनी रहती है और आप लू से खुद बचा सकते हैं। इसके अलावा बेल का शरबत आपके पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखता है।

loo,heatstroke,loo home tips,loo symptoms,apple sirka,chandnasav,bael ka sharbat,giloy ka pani,water,aloe vera juice,coconut water,health article in hindi

गिलोय का पानी

गिलोय आपके शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। आयुर्वेद के मुताबिक गिलोय, वात, पित्त आदि समस्याओं को भी दूर करता है। इस वजह से यदि आपको लू के कारण तेज बुखार हो तो आपको गिलोय का पानी पीना चाहिए।

loo,heatstroke,loo home tips,loo symptoms,apple sirka,chandnasav,bael ka sharbat,giloy ka pani,water,aloe vera juice,coconut water,health article in hindi

अधिक से अधिक पानी पीएं

पानी की कमी, लू लगने का एक मुख्य कारण हो सकता है। इतना ही नहीं बल्कि गर्मी में यदि आप अधिक पानी नहीं पीते हैं, तो आपको बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस वजह से हमेशा अपने पास पानी की बोतल रखें और जितना अधिक पानी पी सकें उतना अधिक पानी का सेवन करें।

loo,heatstroke,loo home tips,loo symptoms,apple sirka,chandnasav,bael ka sharbat,giloy ka pani,water,aloe vera juice,coconut water,health article in hindi

एलोवेरा जूस

एलोवेरा का जूस, आपके सिस्टम को शांत करने में मदद करता है। इसके अलावा एलोवेरा के जूस में ऐसे गुण भी होते हैं, जिनकी वजह से आपका शरीर बाहरी परिस्थितियों के अनुकूल रहता है। इस वजह से गर्मियों में घर से बाहर जाने से पहले आपको एक गिलास एलोवेरा का जूस पी लेना चाहिए।

loo,heatstroke,loo home tips,loo symptoms,apple sirka,chandnasav,bael ka sharbat,giloy ka pani,water,aloe vera juice,coconut water,health article in hindi

ना खाएं तैलीय भोजन

गर्मियों में आपको ऐसे खाद्य पदार्थों को सेवन करना चाहिए, जिन्हें आप आसानी से पचा सके और जिनमें बहुत अधिक वसा या फिर तेल ना हो। इसके अलावा आपको अपनी डाइट में तरबूज और खरबूजा आदि फलों को भी शामिल करना चाहिए। साथ ही आपको दही का सेवन भी करना चाहिए। दरअसल, ये सब गर्मियों में आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं और सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

loo,heatstroke,loo home tips,loo symptoms,apple sirka,chandnasav,bael ka sharbat,giloy ka pani,water,aloe vera juice,coconut water,health article in hindi

नारियल पानी

शायद आप भी नारियल पानी के गुणों के बारे में जानते होंगे। नारियल पानी में बहुत ही पोषक तत्व होते हैं जो आपके शरीर को गर्मी से बचाए रखने में मदद करते हैं। इस वजह से आपको गर्मियों के मौसम में नारियल पानी जरूर पीना चाहिए। इसका सेवन करने से आप लू लगने से खुद को बचा सकते हैं।

loo,heatstroke,loo home tips,loo symptoms,apple sirka,chandnasav,bael ka sharbat,giloy ka pani,water,aloe vera juice,coconut water,health article in hindi

सौंफ के बीज

सौंफ का पानी आंतरिक रूप से आपके शरीर को ठंडक देने में मदद करता है। इस वजह से आपको रातभर सौंफ के बीज को पानी में भिगोकर रख देना चाहिए और सुबह इसके पानी का सेवन करना चाहिए। यह आपको गर्मी में लू से जरूर बचा कर रखेगा।

loo,heatstroke,loo home tips,loo symptoms,apple sirka,chandnasav,bael ka sharbat,giloy ka pani,water,aloe vera juice,coconut water,health article in hindi

पुदीना और तुलसी

पुदीना और तुलसी ये दोनों ही मनुष्य के पाचन तंत्र के लिए बहुत ही अच्छे होते हैं। यदि आप ठंडे पानी के गिलास में इन दोनों के पाउडर को थोड़ी सी चीनी के साथ मिलाकर पीते हैं तो इससे आपको लू लगने का खतरा कम हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कुलगुरु के इस्तीफे को लेकर गरमाया मामला, JNU में आधी रात ABVP और लेफ्ट विंग में हिंसक झड़प; कई छात्र गंभीर रूप से घायल

भारत की करारी हार के बाद पाकिस्तान का विवादित रिएक्शन, खिलखिलाकर हंसे मोहम्मद आमिर

O Romeo ने दूसरे संडे दिखाया दम, बनी शाहिद कपूर की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म; जानिए 10 दिनों का कुल कलेक्शन

शुक्र गोचर: होली से ठीक पहले मीन राशि में प्रवेश, वृषभ-कर्क समेत इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी

भोपाल में 10वीं के छात्र पर 30 सेकंड में 27 वार, दो नाबालिगों ने क्लब में किया हमला

बिना पसीना बहाए नींद में घटाएं वजन, बस सोने की आदतों में करें ये जरूरी बदलाव

'हर कोने में लगे CCTV, गुरुकुल में वो लड़के कभी पढ़े ही नहीं', यौन आरोपों पर अविमुक्तेश्वरानंद का बयान

क्या हाई-प्रोटीन डाइट वाकई है फायदेमंद या सिर्फ ओवरहाइप्ड ट्रेंड? जानिए सच

जबलपुर-भोपाल हाईवे पर भयावह हादसा, रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, 391 करोड़ में बना था पुल

उत्तर प्रदेश: शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की ‘क्राइम कुंडली’, गौ-हत्या से रेप तक दर्ज 27 मामले

सिंगापुर पहुंचे CM योगी, होटल के बाहर भव्य स्वागत, टेमासेक के चेयरमैन से की अहम बैठक

युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें

‘भारत के नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं गांधी’, BJP विधायक यतनल के विवादित बयान से मचा सियासी तूफान, भड़का विपक्ष

79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच