न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खांसते-खांसते थक गए पर नहीं ले रही रुकने का नाम! इन उपायों से करें खांसी का काम तमाम

खांसी होने का कोई मौसम नहीं होता है यह कभी भी हो सकती है। खांसी होना आम बात है लेकिन अगर इसका उपाय समय पर नहीं...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 01 Jun 2021 4:25:59

खांसते-खांसते थक गए पर नहीं ले रही रुकने का नाम! इन उपायों से करें खांसी का काम तमाम

खांसी होने का कोई मौसम नहीं होता है यह कभी भी हो सकती है। खांसी होना आम बात है लेकिन अगर इसका उपाय समय पर नहीं किया गया तो यह टीबी भी बन सकती है। अगर आपको खांसी के उपाय पहले से पता हैं तो आप खांसी को बढ़ने से पहले ही रोक सकते हैं। और यहां पर काम आते हैं खांसी के घरेलू उपाय।

किसी भी बड़े-बूढ़े से आप किसी भी बीमारी का घरेलू उपाय पूछ सकते हैं उनके पास सभी उपाय तैयार रहते हैं। पहले जमाने के लोग खांसी की दवा नहीं खाया करते थे और यह सही बात भी है क्योंकि हर चीज के लिए दवाई खाना शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है। इसलिए आपको खांसी में रामबाण पता होने चाहिए।

cough,cough problem,home tips,cough home tips,turmeric,ginger,garlic,salt water,gargles,honey,health article in hindi

खांसी का घरेलू उपाय है अदरक

अदरक के फायदे वैसे ही इतने पॉपुलर हैं और खांसी का इलाज करने के लिए अदरक का इस्तेमाल हर कोई करता ही है। अदरक में ऐसे गुण होते हैं जो खांसी की दवा की तरह काम करते हैं। इसके लिए आपको अदरक का इस्तेमाल खांसी के घरेलू उपाय के लिए आना जरुरी है।

कैसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और फिर इनका फ्राई पैन में थोड़ा पानी डालें और गर्म कर लें। पानी गर्म होने के बाद इसमें शहद डालें। शहद की मात्रा कम ही रखें, ज्यादा मात्रा में शहद डालने से अदरक का असर खत्म हो सकता है। खांसी के घरेलू उपाय में से यह सबसे आम खांसी का रामबाण इलाज है। इस मिश्रण को दिन में दो बार पिएं।

cough,cough problem,home tips,cough home tips,turmeric,ginger,garlic,salt water,gargles,honey,health article in hindi

खांसी के लिए घरेलू उपाय है लहसुन

खांसी के घरेलू नुस्खे में लहसुन भी शामिल है। अदरक की तरह लहसुन के फायदे भी खांसी का इलाज करने में मदद करते हैं। लहसुन में ऐसे कई गुण होते हैं जो खांसी की दवा की तरह काम करते हैं। खांसी के लिए बेस्ट लहसुन का ही इस्तेमाल करें। खांसी का रामबाण इलाज लहसुन के साथ कैसे कर सकते हैं, इससे जुड़ी जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल

पहला तरीका

लहसुन की 4-5 कलियां छिलके के साथ तवे पर भून लें। जब लहसुन मुलायम हो जाए तब लहसुन का छिलका उतार लें और खा लें। लहसुन खाने के बाद कुछ समय तक पानी ना पिएं।

दूसरा तरीका

एक कप पानी गर्म करें और फिर पानी में लहसुन, लौंग और अजवायन डालकर उबालें। पानी ठंडा होने के लिए रख दें और फिर इस मिश्रण में शहद मिलाकर पी लें। ऐसा करने से गले में आराम मिलता है।

cough,cough problem,home tips,cough home tips,turmeric,ginger,garlic,salt water,gargles,honey,health article in hindi

खांसी का रामबाण इलाज है शहद

शहद, अदरक और लहसुन ऐसी चीजें हैं जिनको खांसी के घरेलू उपाय में सबसे पहले इस्तेमाल किया जाता है। शहद में एंटी- माइक्रोबियल गुण होते हैं जो खांसी पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। खांसी का इलाज करने के लिए शहद का उपयोग इस प्रकार कर सकते हैं। खांसी के लिए बेस्ट शहद ब्रांड जिसमें चीनी नहीं है का ही इस्तेमाल करें।

कैसे करें इस्तेमाल

तरीका बेहद ही आसान है। शहद के साथ नींबू या फिर अदरक का रस मिलाएं। अब इस मिश्रण को दिन में 2 बार पिएं।

cough,cough problem,home tips,cough home tips,turmeric,ginger,garlic,salt water,gargles,honey,health article in hindi

नमक के पानी से खांसी का उपचार करें

खांसी के कारण अगर आपके गले में खराश हो गई है तो नमक के पानी से गरारे कर सकते हैं। ज्यादा समय तक खांसी करने के कारण गला कट जाता है खराश होने लग जाती है। नमक के पानी से गरारे करने से गले में हो रही खराश से आराम मिलता है।
कैसे करें इस्तेमाल

एक गिलास पानी उबालें और एक चम्मच नमक डालें। पानी को पीने लायक होने दें और फिर गरारे करें। ऐसा आप दिन में 2-3 बार कर सकते हैं।

cough,cough problem,home tips,cough home tips,turmeric,ginger,garlic,salt water,gargles,honey,health article in hindi

खांसी का घरेलू इलाज है हल्दी

खांसी के घरेलू उपाय में हल्दी का बहुत बड़ा योगदान है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो खांसी का इलाज करने में मदद करते हैं। हल्दी को खांसी का रामबाण इलाज माना जाता है। खांसी का इलाज करने के लिए आपको हल्दी का इस्तेमाल सही तरीके से करना आना चाहिए। अगर आपको सोने से पहले दूध पीने की आदत है तो यह खांसी का इलाज आपके लिए बहुत आसान है। खांसी के लिए बेस्ट हल्दी ब्रांड का इस्तेमाल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग