Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

प्याज से न करें परहेज, गर्मी में ये है आपका सच्चा साथी, सेहत का ऐसे रखता ख्याल

प्याज़ को आप पकाकर भी खा सकते हैं और कच्चा भी। यह आपकी सेहत को भी संवारता है और सुंदरता को भी। भारतीय रसोई में प्याज़ ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 09 May 2021 11:39:20

प्याज से न करें परहेज, गर्मी में ये है आपका सच्चा साथी, सेहत का ऐसे रखता ख्याल

प्याज़ को आप पकाकर भी खा सकते हैं और कच्चा भी। यह आपकी सेहत को भी संवारता है और सुंदरता को भी। भारतीय रसोई में प्याज़ का इस्तेमाल लगभग हर व्यंजन में किया जाता है। सलाद में इसे आमतौर पर कच्चा खा सकते हैं। प्याज़ आयरन, ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स और विटामिन्स का एक अच्छा स्रोत है।

यह फ़ॉलेट सहित विटामिन सी और बी से भरपूर होता है। प्याज़ का सेवन गर्मियों में आपको ठंडक पहुंचाता है। यह आपकी इम्यूनिटी को मज़बूत करने का काम करता है। इसके अलावा प्याज़ के ढेर सारे फ़ायदे हैं। गर्मी के दिनों में होने वाली कई परेशानियों से निपटने में आप इसकी मदद ले सकते हैं।

गर्मी के दिनों में प्याज किसी अमृत से कम नहीं है। प्रतिदिन भोजन में प्याज को शामिल कर और कहीं बाहर जाने पर अपने साथ एक छोटा प्याज रखकर आप गर्मी के प्रकोप से बच सकते हैं। यह लू लगने से आपको बचाएगा।

लू लग जाने पर या फिर गर्मी के कारण होने वाली अन्य समस्याओं में प्याज का प्रयोग लाभदायक होता है। प्याज को फोड़ दरदरा पीसकर पानी में डालें और इस पानी में पैर डालकर बैठ जाएं। इससे बढ़ी हुई गर्मी और लू उतर जाएगी। हाथ की हथेलियों पर भी इसे मलना फायदेमंद होगा।
onion,summer,Health,onion health,onion summer,hydrate,cool,heatstroke,loose motion,health news in hindi शरीर ठंडा रहता है

गर्मियों में हमें अपने आहार में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए, जो आपको प्राकृतिक रूप से ठंडा रख सकें। सही हाइड्रेशन और एक स्वस्थ डाइट से आपको प्राकृतिक रूप से गर्मी से निपटने में मदद मिल सकती है। कुछ फलों और सब्ज़ियों में ऐसे गुण होते हैं, जो शरीर को सुचारू रूप से चलाने में आपकी मदद करते हैं। प्याज़ उन्हीं में से एक है।

गर्मी के दौरान प्याज़ का सेवन इसलिए बढ़ जाता है, क्योंकि इसमें कूलिंग प्रॉपर्टीज़ पाई जाती है। इसमें एक तरह का ऑयल होता है, जो शरीर के तापमान को संतुलित करने में मदद करता है। गर्मियों में सलाद के रूप कच्चे प्याज़ का सेवन किया जाता है। आप कच्चे प्याज़ के ऊपर थोड़ा नींबू निचोड़कर उसके स्वाद और विटामिन-सी कॉन्टेंट में इजाफ़ा कर सकते हैं।
onion,summer,Health,onion health,onion summer,hydrate,cool,heatstroke,loose motion,health news in hindi लू लगने से बचाता है

गर्मी में अक्सर बढ़ते तापमान के साथ गर्म हवाएं चलती है, जो कई तरह की बीमारी की वजह बनती हैं। प्याज डीहाइड्रेशन समेत आपके बुख़ार को कम करने में मदद करता है। आप गर्मी के समय में कहीं बाहर निकले तो अपने साथ एक प्याज़ रखें, इससे आपको लू कम लगेगी। अगर लू लग गई हो तो प्याज़ के रस को निकाल उसे पैर व हाथों के तलवों पर मालिश करें। बुख़ार भी उतर जाएगा।
onion,summer,Health,onion health,onion summer,hydrate,cool,heatstroke,loose motion,health news in hindi लूज़ मोशन से निजात दिलाता है

गर्मी के दिनों में अपच और दस्त लगना एक आम समस्या होती है। अगर आपको गर्मी व लू की वजह से दस्त हो रहा है तो प्याज़ और अजवाइन को एक साथ पीसकर उसका रस निकालें और उसमें थोड़ा काला नमक मिलाकर पी लें।
onion,summer,Health,onion health,onion summer,hydrate,cool,heatstroke,loose motion,health news in hindi सिर को भी ठंडक पहुंचाता है

गर्मी में बढ़ते तापमान की वजह से बालों में पसीना होता है, जिसकी वजह से खुजली की समस्या बढ़ जाती है। इसके अलावा गर्मी में सिर भी काफ़ी गर्म रहता है। इन दोनों परेशानियों को एक साथ निपटाने का एक बेहतरीन घरेलू नुस्ख़ा है, प्याज़ का रस। प्याज़ के रस में नींबू के रस की कुछ बूंदें डालें और बालों में लगाएं। इससे आपके बालों को मज़बूती भी मिलेगी और वो चमकदार भी दिखेंगे। हालांकि इस परिणाम के लिए आपको कुछ हफ़्तों का इंतजार करना पड़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology