न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

असफलता की ओर बढ़ी गेम चेंजर, पहले वीकेंड में नहीं छू पाई 100 करोड़ का आंकड़ा

राम चरण-कियारा आडवाणी 'गेम चेंजर' ने अपने पहले वीकेंड में निराशाजनक शुरुआत की। वीकेड में फिल्म के कारोबार में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 13 Jan 2025 4:54:18

असफलता की ओर बढ़ी गेम चेंजर, पहले वीकेंड में नहीं छू पाई 100 करोड़ का आंकड़ा

राम चरण-कियारा आडवाणी 'गेम चेंजर' ने अपने पहले वीकेंड में निराशाजनक शुरुआत की। वीकेड में फिल्म के कारोबार में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म अपने पहले वीकेंड में 200 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफल होगी लेकिन हुआ इसके विपरीत। फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को भी छूने में असफल रही। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की थी, लेकिन तीसरे दिन इसकी संख्या में भारी गिरावट देखी गई।

'गेम चेंजर' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

सैकनिल्क रिपोर्ट के मुताबिक, राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की है। फिल्म ने चरण की स्टार पावर और दर्शकों की उम्मीदों को दर्शाते हुए 51 करोड़ रुपये की मजबूत कमाई की। लेकिन अगले ही दिन शंकर की निर्देशित फिल्म के कलेक्शन में 57.65 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। राम चरण स्टारर ने दूसरे दिन 21.6 करोड़ रुपये का बिजनेस किया और दो दिनों में 72.6 करोड़ रुपये कमाए।

आश्चर्यजनक बात यह रही कि फिल्म को रविवार को बढ़ोतरी मिलनी चाहिए थी, लेकिन यहाँ पर उसे शनिवार के मुकाबले गिरावट देखने को मिली। जहाँ शनिवार को फिल्म ने 21.6 करोड़ का कारोबार किया था, वहीं रविवार को फिल्म ने मात्र 17 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह फिल्म ने पहले वीकेंड पर 89.6 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफलता पाई है। 450 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनी फिल्म के लिए यह कारोबारी आंकड़े उसके असफलता की कहानी बयां कर रहे हैं।

दिन इंडिया नेट कलेक्शन

1 51 करोड़ रुपये

2 21.6 करोड़ रुपये

3 17 करोड़ रुपये

टोटल 89.6 करोड़ रुपये

तेलुगू डब में 'गेम चेंजर' ने की सबसे ज्यादा कमाई

फिल्म ने अपने तेलुगू वर्जन के लिए 8 करोड़ रुपये और हिंदी डब फिल्म के लिए अनुमानित 7.7 करोड़ रुपये कमाए। तमिल में अनुमानित 1.2 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर रहा, उसके बाद कन्नड़ बेल्ट ने लगभग 10 लाख रुपये कमाए।

3 दिनों में फिल्म ने तेलुगू वर्जन में सबसे ज्यादा कमाई। फिल्म ने तेलुगू में 61.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हिंदी बेल्ट 22.5 करोड़ रुपये के साथ दूसरे पायदान पर है। फिल्म ने तमिल में कुल 5.02 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 30 लाख रुपये और मलयालम में 3 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

'गेम चेंजर' के मेकर्स के अनुरोध के बाद, राज्य सरकार ने 3 जनवरी को आदेश जारी कर 10 जनवरी को छह शो, जिसमें सुबह 4 बजे का एक्स्ट्रा शो भी शामिल था, की स्क्रीनिंग की अनुमति दी थी, जिसमें मल्टीप्लेक्स थिएटरों के लिए 150 रुपये और सिंगल थिएटरों के लिए 100 रुपये की अतिरिक्त राशि शामिल थी।

इसने 11 से 19 जनवरी (नौ दिनों के लिए) तक पांच शो की स्क्रीनिंग की भी अनुमति दी। कोई बड़ी रिलीज न होने के कारण, फिल्म के पास अपने कलेक्शन को बढ़ाने का अवसर है। सभी की निगाहें बॉक्स ऑफिस पर टिकी होंगी कि फिल्म अपने पहले सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर कितनी अच्छी पकड़ बना पाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री