न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तिल गुड़ रेवड़ी : बड़ों के साथ बच्चों को भी भाता है इसका स्वाद, घोल देती है मुंह में मिठास #Recipe

इस समय सर्दियां परवान पर है। ऐसे में लोग तिल और गुड़ से बनी चीजों का लुत्फ उठाना पसंद करते हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 13 Jan 2025 4:48:19

तिल गुड़ रेवड़ी : बड़ों के साथ बच्चों को भी भाता है इसका स्वाद, घोल देती है मुंह में मिठास #Recipe

इस समय सर्दियां परवान पर है। ऐसे में लोग तिल और गुड़ से बनी चीजों का लुत्फ उठाना पसंद करते हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी होती हैं। आज हम आपको एक लोकप्रिय स्वीट डिश तिल गुड़ की रेवड़ी बनाना बताएंगे। वैसे तो यह सभी को अच्छी लगती है लेकिन बच्चे इनसे ज्यादा ही खुश हो जाते हैं। इन्हें बनाकर कई दिनों तक स्टोर कर रखा जा सकता है। आप इस बार पारंपरिक तिल गुड़ लड्डू और तिल बर्फी के बजाय इसे ट्राई करके देखें। यह बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। आप बाजार से तिल से बनी कोई और मिठाई लाने के बजाय घर में तिल गुड़ रेवड़ी बनाकर सभी के मुंह में मिठास घोल सकते हैं।

तिल गुड़ रेवड़ी : बड़ों के साथ बच्चों को भी भाता है इसका स्वाद, घोल देती है मुंह में मिठास #Recipe

सामग्री (Ingredients)

सफेद तिल – 2 कप
गुड़ – 2 कप
देसी घी – 3 टेबल स्पून
केवड़ा एसेंस – 2 बूंद
खाने का सोडा – 1 चुटकी

तिल गुड़ रेवड़ी : बड़ों के साथ बच्चों को भी भाता है इसका स्वाद, घोल देती है मुंह में मिठास #Recipe

विधि (Recipe)

- सबसे पहले सफेद तिल को साफ कर लें. इसके बाद एक कड़ाही में तिल डालकर उसे धीमी आंच पर सेकें। तिल को हल्का गुलाबी होने तक भूनें।
- ध्यान रखें कि तिल को भूनने के दौरान लगातार चलाते रहें जिससे तिल जल न जाए। सेकने के बाद तिल को एक बर्तन में निकालकर अलग रख दें।
- अब कड़ाही में देसी घी डालकर गरम करें। घी पिघलने के बाद कुटा हुआ गुड़ कड़ाही में डालकर चलाते हुए पकाएं।
- गुड़ को तब तक पकाना है जब तक कि वो पूरी तरह से पिघलकर गाढ़ा न हो जाए। रेवड़ी के लिए गुड़ की सख्त चाशनी बनाना ज़रूरी होता है।
- ऐसे गुड़ को सख्त चाशनी बनने तक पकाना जरूरी है। अब गुड़ की चाशनी में एक चुटकी खाने का सोडा डालें और लगातार चलाते हुए इसमें सफेद तिल डाल दें।
- चाशनी के साथ तिल अच्छी तरह से मिक्स हो जाना चाहिए। तिल और गुड़ को अच्छी तरह से मिक्स करने के दौरान ही इसमें दो बूंद केवड़ा एसेंस भी मिला दें।
- जब मिश्रण तैयार हो जाए तो उसे एक बटर पेपर पर निकाल लें। इसके बाद मिश्रण को बेलन की मदद से बेल लें।
- फिर मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा लेकर रेवड़ी बनाते जाएं। ध्यान रखें कि मिश्रण जब गरम रहे तब ही रेवड़ियां बना लें वरना बाद में बनाने में काफी मुश्किल होगी।
- रेवड़ी बनाने के बाद इन्हें ठंडा करने के लिए रख दें। तैयार है तिल-गुड़ रेवड़ी। इन्हें स्टोर किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग

तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी

83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी

योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय

क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'

'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी

सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी

क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान

कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा

दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?

हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस

FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज