Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पैरों की सूजन से है परेशान, इन घरेलू उपचारों से दूर होगी समस्या

अधिक चलने की वजह से होने वाली सूजन का इलाज आइस पैक बखूबी करता है। इससे पैरों का ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है।

Posts by : Karishma-H | Updated on: Thu, 15 Dec 2022 5:32:09

पैरों की सूजन से है परेशान, इन घरेलू उपचारों से दूर होगी समस्या

आज कल पैरों में सूजन की समस्या ज्यादातर लोगों को है। ये समस्या आम है, लेकिन इसका घरेलू इलाज कैसे किया जाए, ये शायद ही कोई जनता हो। जानकारों की मानें तो पैरों में सूजन एडिमा की वजह से होती है। इस तरह की समस्या होने की कई वजहें हो सकती हैं। सूजन पैरों के अलावा किसी भी अंग में हो सकती है। अगर सूजन की समस्या काफी समय से है, तो आपको इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि ये किसी खतरनाक बीमारी की ओर संकेत हो सकता है। जिसमें किडनी और दिल की बीमारी शामिल है। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बतायेंगे कि सूजन से राहत पाने के लिए घरेलू उपचार क्या है, चलिए जानते हैं।आइस पैक का करें इस्तेमालआपके पैरों में सूजन है, तो आप घर में रखे आइस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अधिक चलने की वजह से होने वाली सूजन का इलाज आइस पैक बखूबी करता है। इससे पैरों का ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है।
troubled by swelling of the feet these home remedies will remove the problem,Health,healthy living ढेर सारा पानी पियें

पानी कम पीना शरीर की ज्यादातर बीमारियों का कारण बनता है।शरीर में पानी की कमी के कारण भी सूजन की समस्या होने लगती है। लेकिन ढेर सारा पानी पीने से सूजन को कम किया जा सकता है। अगर आपके पैरों या शरीर के किसी भी हिस्से में सोजन है तो दिन में लगभग 8 से 10 ग्लास पानी पीजिये। इससे शरीर हाईड्रेट रहेगा। क्योंकि हाईड्रेशन की कमी से शरीर में सूजन बढ़ने लगती है।

troubled by swelling of the feet these home remedies will remove the problem,Health,healthy living नमक की मात्रा करें कम

सफ़ेद नमक मुख्य रूप से हर बिमारी की जड़ होता है। अगर आप सादे युक्त नमक का कम सेवन करेंगे तो पैरों की सूजन से आराम मिलेगा। साथ ही फैटी खाने से भी बचाव करें। पैरों में सूजन किसी को भी हो सकती है। लेकिन प्रेगनेंसी के समय महिलाओं के पैरों में अगर सूजन है तो हमारे बताये हुए घरेलू उपचार से पहले डॉक्टर की सलाह जरुर लें। डॉक्टर इसमें आपकी अच्छी मदद कर सकता है। troubled by swelling of the feet these home remedies will remove the problem,Health,healthy living सूजन को करें कमनींबू पानी

नींबू पानी से शरीर के टॉक्सिन्स के अलावा एक्स्ट्रा लिक्विड निकल बाहर निकल जाता है। जिससे पैरों की सूजन कम होने लगती है। इसलिए जानकार भी रोज नींबू पानी पीने की सलाह देते हैं।

troubled by swelling of the feet these home remedies will remove the problem,Health,healthy living ऊंचाई पर रखे पैर

पैरों में सूजन कम करनी है तो बैठते समय पैरों को ऊंचाई में रखें। जिससे सूजन से राहत मिलेगी। सूजन कम करने का एक और तरीका भी है, और वो है सीधे लेटकर पैरों को दिवार के सहारे ऊंचाई में रखें। कुछ देर बाद आप पैरों को नीचे रख सकते हैं। सूजन में काफी हद तक आराम मिलेगा।

troubled by swelling of the feet these home remedies will remove the problem,Health,healthy living धनिये के बीज को करें आहार में शामिल

धनिया एक गुणकारी खाद्य पदार्थ है, जो एंटी माइक्रोबियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से समृद्ध होता है। पैर में सूजन के उपचार के लिए यह एक कारगर विकल्प हो सकता है

troubled by swelling of the feet these home remedies will remove the problem,Health,healthy living अल्कोहल को कहे ना

शराब पीने से शरीर में हाईड्रेशन की कमी होने लगती है, जिससे सूजन होने लगती है। अगर आप चाहते हैं कि, आपको सूजन ना हो तो शराब पीने से बचें।


troubled by swelling of the feet these home remedies will remove the problem,Health,healthy living सेंधा नमक को करें शामिल

शरीर की सूजन को कम करने के लिए आप अपने आहार में सेंधा नमक को शामिल करें। साथ ही हल्के से गर्म पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक डालकर उसमें अपने पैरों को भिगो लें। इससे आपको पैरों की सूजन में आराम मिलेगा।

troubled by swelling of the feet these home remedies will remove the problem,Health,healthy living डेंडिलियनचाय

डेंडिलियन एक आयुर्वेदिक औषधि है, जो पैरों की सूजन को कम करने का प्रभावी तरीका हो सकती है। यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से समृद्ध होती है, जो शरीर के किसी भी भाग में आई सूजन को कम करने में मदद कर सकती है

troubled by swelling of the feet these home remedies will remove the problem,Health,healthy living मालिश/एक्सरसाइज

सूजन और दर्द के लिए सरसों के तेल की मालिश एक कारगर और पुराना तरीका है, जिसका इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। सरसों के तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द से जल्द निजात दिलाने का काम करते हैं। मसाज के अलावा आप सूजन को कम करने के लिए एक्सरसाइज का सहारा भी ले सकते हैं। अच्छा होगा कि सूजन को कम करने की एक्सरसाइज के लिए आप किसी फिजियोथेरेपिस्ट से संपर्क करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology