न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में खुद को रखना हैं चुस्त, आहार में शामिल करें तुरंत एनर्जी देने वाले ये फूड्स

हम आपको आज कुछ ऐसे ही आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन आहर के बारे में

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 08 Dec 2022 3:54:43

सर्दियों में खुद को रखना हैं चुस्त, आहार में शामिल करें तुरंत एनर्जी देने वाले ये फूड्स

सर्दियों का मौसम जारी हैं जहां शीतलहर के चलते आलस और उदासी होना आम बात हैं। लेकिन इस आलस की वजह से शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और किसी भी काम में मन नहीं लग पाता हैं। इस दौरान दिनभर थकान महसूस होती ही है। शरीर में ऊर्जा की कमी का असर रोजमर्रा के कामों पर पड़ता है। अगर आप अपनी डाइट में कुछ हेल्दी फूड्स को शामिल करते हैं तो आप अपने शरीर में दिन भर एनर्जी और खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। खाने-पीने की कुछ चीजें पोषक तत्वों के साथ साथ शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करती हैं। हम आपको आज कुछ ऐसे ही आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन आहर के बारे में

to keep yourself fit in winter,include these foods which give instant energy in your diet,Health,healthy living

शकरकंद

स्वादिष्ट होने के अलावा, शकरकंद शरीर में एनर्जी बढ़ाने का भी काम करता है। एक कप शकरकंद में 25 ग्राम कार्ब्स, 3.1 ग्राम फाइबर, 25 फीसदी मैंगनीज और विटामिन A की अच्छी मात्रा होती है। शकरकंद में मौजूद फाइबर और कार्ब को पचने में समय लगता है इसलिए इसे खाने के बाद शरीर लंबे समय तक एक्टिव रहता है।

to keep yourself fit in winter,include these foods which give instant energy in your diet,Health,healthy living

चुकंदर

एक शोध में पता चला है कि चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ब्लड फ्लो को तेज करता है। चुकंदर में पाए जाने वाला नाइट्रेट शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड बढ़ाता है। इसकी वजह से ऊतकों को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है और शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ता है। इसे खाने से चेहरे पर भी निखार आता है।

to keep yourself fit in winter,include these foods which give instant energy in your diet,Health,healthy living

अंडा

अंडे को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। अगर आप अंडे का सेवन करने हैं तो आप दिन भर शरीर में एनर्जी महसूस करेंगे। क्योंकि अंडे में अमीनो एसिड और विटामिन बी पाया जाता है जो शरीर को एनर्जी देने का काम कर सकते हैं।

to keep yourself fit in winter,include these foods which give instant energy in your diet,Health,healthy living

ओटमील

ओटमील एक पूर्ण अनाज है जो आपको लंबे समय तक रहने वाली एनर्जी देता है। इसमें बीटा ग्लूकान नाम का घुलनशील फाइबर होता है जो पानी के साथ मिलकर एक शरीर में एक गाढ़ा जेल बना देता है। पाचन तंत्र में इस जेल के होने की वजह जल्दी भूख नहीं लगती है। ओटमील विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है जो शरीर में ऊर्जा को बढ़ाते हैं।

to keep yourself fit in winter,include these foods which give instant energy in your diet,Health,healthy living

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट में कोको ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। कोको में पाया जाने वाला एंटीऑक्सिडेंट ब्लड फ्लो बढ़ाने के साथ साथ शरीर को एनर्जी देने का काम करता है। इतना ही नहीं डार्क चॉकलेट आपके मूड को भी अच्छा रखने में मदद कर सकती है।

to keep yourself fit in winter,include these foods which give instant energy in your diet,Health,healthy living

कॉफी

ज्यादातर लोग थकान उतारने और मूड अच्छा करने के लिए कॉफी पीते हैं। कॉफी तुरंत एनर्जी देने का काम करती है। कॉफी में पाया जाने वाला कैफीन नर्वस सिस्टम को शांत करता है। कॉफी पीने से शरीर में एपिनेफ्रीन हार्मोन बनता है जो शरीर और दिमाग को एक्टिव करता है। कॉफी पीने से सुस्ती दूर हो जाती है। हालांकि इसका ज्यादा सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।

to keep yourself fit in winter,include these foods which give instant energy in your diet,Health,healthy living

सेब

सेब में कार्ब्स और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सेब में कार्ब्स, शुगर और फाइबर होता है। इसमें पाया जाने वाला नैचुरल शुगर और फाइबर शरीर में ऊर्जा के स्तर को धीरे-धीरे बढ़ाने का काम करता है और शरीर लंबे समय तक एक्टिव रहता है। सेब में एंटीऑक्सिडेंट भी अच्छी मात्रा में होता है जो शरीर को एनर्जी देता है।

to keep yourself fit in winter,include these foods which give instant energy in your diet,Health,healthy living

ब्राउन राइस

ब्राउन राइस में पोषक तत्व भरपूर होते हैं। सफेद चावल की तुलना में, यह कम प्रोसेस्ड होता है। इसमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स ज्यादा पाए जाते हैं। ब्राउन राइस में फाइबर और अच्छी मात्रा में मैंगनीज पाया जाता है। ये कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन को एनर्जी में बदलता है। ब्राउन राइस से ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है।

to keep yourself fit in winter,include these foods which give instant energy in your diet,Health,healthy living

स्ट्रॉबेरीज

स्ट्रॉबेरी को अच्छा और ऊर्जा बढ़ाने वाला फल माना जाता है। स्ट्रॉबेरी खाने से शरीर को कार्ब्स, फाइबर और शुगर मिलता है जो आपके ऊर्जा स्तर को और बढ़ा सकते हैं। एक कप स्ट्रॉबेरी में 13 ग्राम कार्ब्स, 3 ग्राम फाइबर और विटामिन C की अच्छी मात्रा होती है। स्ट्रॉबेरी खाने से थकान दूर होती है। ये शरीर के सूजन को भी कम करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?