Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

खून की कमी होने पर बेहतर ढंग से कार्य नहीं कर पाता शरीर, इन आहार से करें इसकी पूर्ती

आहार में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो आयरन से भरपूर हो शरीर में खून की भरपाई करें। आइये जानते हैं ऐसे आहार के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Sep 2022 6:13:57

खून की कमी होने पर बेहतर ढंग से कार्य नहीं कर पाता शरीर, इन आहार से करें इसकी पूर्ती

सभी चाहते हैं कि उनके शरीर का हर अंग अच्छे से कार्य करें और इसके लिए जरूरी हैं कि निरंतर रक्त पर्याप्त मात्रा में परिसंचरण करता रहे। रक्त के माध्यम से ही शरीर के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की पूर्ती होती हैं। शरीर में खून की कमी होने की समस्या भी सामने आती हैं जिसे एनीमिया कहा जाता हैं, खासतौर से यह महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती हैं। शरीर में खून की कमी की वजह से कई तरह की बीमारियां हो सकती है। ऐसे में आपको दवाइयों के सेवन से ज्यादा अपने आहार पर ध्यान देने की जरूरत होती हैं। आहार में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो आयरन से भरपूर हो शरीर में खून की भरपाई करें। आइये जानते हैं ऐसे आहार के बारे में...
tips to increase blood in body,healthy living,Health tips टमाटर

टमाटर खाने से शरीर में रक्त बढ़ता है। टमाटर खाने से पाचन किर्या सही होती है और त्वचा पर भी निखार लता है। टमाटर को सलाद के रूप में खाने से अधिक लाभ होता है। लेकिन याद रहे जिन लोगो को पथरी है वह टमाटर का कम सेवन करें।


tips to increase blood in body,healthy living,Health tips पालक

पालक उन खाद्य पदार्थों में से एक है जिसका सेवन करके खून की कमी या एनीमिया को आसानी से ठीक करने में मदद मिल सकती है। गहरे हरे पत्तेदार साग और सब्जियां आयरन का अच्छा स्रोत होते हैं, इन्हें आहार में शामिल करके आसानी से खून की कमी को दूर किया जा सकता है। पालक का सेवन करना कई अन्य पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति करके शरीर को लाभ पहुंचाने में काफी मददगार है। tips to increase blood in body,healthy living,Health tips किशमिश

किशमिश का सेवन करना भी शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। किशमिश की 40 ग्राम मात्रा को गुनगुने पाने में अच्छे से धो ले। उसके बाद 250 एमएल दूध में डालकर उबाल ले। फिर आप इस दूध को पिए और किशमिश खा लें। यह काम दिन में दो बार करें। इससे रक्त बढ़ने के साथ आपकी शारीरिक थकान और कमजोरी दूर होने लग जाएगी।

tips to increase blood in body,healthy living,Health tips रेड मीट

शोधकर्ताओं का कहना है कि नियमित रूप से मांस, मुर्गी और मछली खाने वाले लोगों में आयरन की कमी होने की संभावना कम हो सकती है। विशेषरूप से रेड मीट, आयरन के सबसे बेहतर स्रोतों में से एक है। अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि एनीमिया से ग्रस्त लोगों के लिए रेड मीट का सेवन करना विशेष लाभदायक होता है। हालांकि इसका बहुत अधिक मात्रा में भी सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। tips to increase blood in body,healthy living,Health tips सीड्स और नट्स

आप डाइट में कद्दू के बीज, चिया और फ्लेक्स सीड्स, बादाम, काजू और पीनट को शामिल कर सकते हैं। इन चीजों में ऑयरन की भरपूर मात्रा होती है। ये शरीर में आयरन को एब्जार्ब करने में मदद करते हैं और हीमोग्लोबिन के लेवल को नियंत्रित रखते हैं।

tips to increase blood in body,healthy living,Health tips
अंजीर

एक दिन में एक कप अंजीर खाने से शरीर को लगभग 240 मिलीग्राम कैल्शियम मिलता है। इसके अलावा इसमें फाइबर, विटामिन के और पोटेशियम भी पाया जाता है। रोजाना खाली पेट अंजीर खाने से कब्ज, पाचन संबंधित समस्याएं भी दूर होती हैं।
tips to increase blood in body,healthy living,Health tips तरबूज

गर्मियों में तरबूज खाना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इस खाने से हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती है। तरबूज विटामिन सी से भरपूर होता है और ये आयरन की कमी को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। तरबूज खाने से आप हेल्दी और स्वस्थ रहते हैं।


tips to increase blood in body,healthy living,Health tips विटामिन-सी युक्त आहार

साइट्रस जूस या विटामिन-सी से भरपूर अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन करके शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ाया जा सकता है। इसीलिए शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए विटामिन-सी वाली चीजों के सेवन की सलाह दी जाती है। संतरे और नींबू जैसे खट्टे फल विटामिन-सी से भरपूर होने के साथ, शरीर में आयरन को बेहतर ढंग से अवशोषित करने में मदद करते हैं। अंगूर, कीवी, पत्तेदार साग, खरबूज़े, स्ट्रॉबेरी आदि का नियमित रूप से सेवन करना इसमें आपके लिए काफी सहायक है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology