Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उचित पाचन प्रणाली के लिए जरूरी हैं आंत की सफाई, आजमाए ये 6 तरीके

सेहतमंद शरीर की निशानी हैं शरीर के सभी अंगों का सुचारू रूप से काम करना, खासतौर से पाचन प्रणाली का जो आपके स्वस्थ शरीर की बुनियाद है। देखा जाता हैं कि जब भी कभी आंत में परेशानी होती हैं तो उसका सीधा असर पाचन प्रणाली पर पड़ता हैं और पेट खराब हो जाता हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Feb 2022 2:36:17

उचित पाचन प्रणाली के लिए जरूरी हैं आंत की सफाई, आजमाए ये 6 तरीके

सेहतमंद शरीर की निशानी हैं शरीर के सभी अंगों का सुचारू रूप से काम करना, खासतौर से पाचन प्रणाली का जो आपके स्वस्थ शरीर की बुनियाद है। देखा जाता हैं कि जब भी कभी आंत में परेशानी होती हैं तो उसका सीधा असर पाचन प्रणाली पर पड़ता हैं और पेट खराब हो जाता हैं। आपके लिए यह जानना दिलचस्प होगा कि प्रतिरक्षा प्रणाली को बनाने वाली 70% कोशिकाएं आंत की परत पर होती है। इसे में जरूरी हैं कि आंत की सफाई की जाए और पाचन प्रणाली को दुरुस्त किया जाए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आंत की सफाई अच्छे से की जा सकती हैं।
intestine,tips to clean intestine,healthy life,healthy living,intestine health,healthy tips दही है बेस्ट तरीका

दही एक प्रोबायोटिक (फर्मेंटेड खाद्य पदार्थों में पाए जाने वाले जीवित सूक्ष्मजीव) खाद्य पदार्थ है। इंटरनेशनल जरनल ऑफ़ कैंसर में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक बहुत सारी मात्रा में दही खाने से कोलोरेक्टल कैंसर होने की आशंका में 38 फीसदी तक कमी आती है। इसके साथ ही प्रोबायोटिक्स होने की वजह से इसमें स्वस्थ बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो बीन्स या सब्जी खाने की वजह से होने वाली गैस की समस्या को कम करता है। अगर आप दुग्ध पदार्थ पसंद करते हैं तो अपनी डाइट में दही जरूर शामिल करें। intestine,tips to clean intestine,healthy life,healthy living,intestine health,healthy tips अखरोट है लाभकारी

अखरोट के प्रत्येक तीस ग्राम में कुछ ग्राम फाइबर मिलता है। लेकिन इसमें एल्फा-लिनोलेनिक एसिड के फाॅर्म में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। इस वजह से यह आंत की सफाई के लिए उपयोगी आहार में शामिल है। कुछ शोध से पता चलता है कि अखरोट खाने से आंत मजबूत होती है और ऐसा ट्यूमर जिसके कैंसर बनने की आशंका हो, उसके जोखिम में भी कमी आती है। intestine,tips to clean intestine,healthy life,healthy living,intestine health,healthy tips ब्रोकली का सेवन

ब्रोकली को आप अपनी डाइट में किसी भी रूप में शामिल कर सकते हैं। आप चाहें तो इसे फ्राई करके खा सकते हैं या फिर चिकन के साथ इसको भूनकर खा सकते हैं। आप ब्रोकली और फूलगोभी को मिक्स करके सब्जी बनाकर भी इसका मजा ले सकते हैं। ब्रोकली आंत को साफ करके आपको स्वस्थ रखती है। intestine,tips to clean intestine,healthy life,healthy living,intestine health,healthy tips बीन्स और दाल खूब खाएं

बीन्स और दालें भी फाइबर से भरपूर होती हैं। नियमित फाइबर युक्त आहार का सेवन करने वालों को फाइबर युक्त आहार न खाने वालों की तुलना में कोलोन पाॅलिप (आंतों की ऊपरी परत पर बनने वाला कोशिकाओं का एक छोटा गुच्छा होता है) होने की आशंका 35% तक कम होती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि बीन्स और दाल में कैंसर रोधी फाइटोकेमिकल्स होते हैं। अतः बीन्स और दाल नियमित खाएं और अपने आंतों को साफ रखें। intestine,tips to clean intestine,healthy life,healthy living,intestine health,healthy tips चिया बीज है लाभकारी

अगर कहा जाए कि चिया बीज आपके आंतों की सफाई के लिए बेहतरीन विकल्प है तो गलत न होगा। पानी में भिगोए रखने की वजह से चिया बीज जेली जैसे नजर आते हैं। यह पेट को साफ करने में और कब्ज से छुटकारा दिलाने में भी उपयोगी है। इसके अलावा चिया बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो कि शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप चिया बीज को पानी में मिलाकर या दूध में डालकर खा सकते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए दूध के साथ-साथ कोको भी शामिल किया जा सकता है। स्मूदी के रूप में या सलाद के तौर पर भी इसका सेवन किया जा सकता है। intestine,tips to clean intestine,healthy life,healthy living,intestine health,healthy tips इसबगोल है फायदेमंद

ईसबगोल भी तमाम उपयोगी बीजों की तरह आपके पेट के लिए फायदेमंद है। इसे आप चिया बीज के साथ पानी में घोलकर सूप की तरह पी सकते हैं। शुरुआती दिनों में इसबगोल को कम मात्रा में पिया जाना चाहिए। इससे यह पता चलता है कि इसबगोल आपके शरीर में किस तरह प्रतिक्रिया करेगा। इसके अलावा इसबगोल पीने के बाद अपने आंत को साफ करने के लिए खूब पानी पिएं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology