न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जीवनशैली में बदलाव लाकर इन तरीकों से बनाए अपने दिल को मजबूत

इंसान की कई ऐसी खराब आदतें होती हैं, जो दिल की बीमारियों के लिए जिम्मेदार होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह जीवनशैली में बदलाव लाकर अपने दिल को मजबूत बनाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 15 Nov 2021 9:14:26

जीवनशैली में बदलाव लाकर इन तरीकों से बनाए अपने दिल को मजबूत

इस व्यस्ततम और तनाव से भरी जीवनशैली में खुद के लिए समय निकालना बहुत जरूरी हैं अन्यथा आप खुद को बीमार बनाते जाएंगे। खासतौर से अपने दिल को सेहतमंद बनाए रखना बहुत जरूरी है। सही खानपान और संतुलित जीवनशैली से दिल को मजबूत बनाए रखने की जरूरत हैं। इसके लिए आपको अपनी कुछ आदतों में बदलाव लाना पड़ेगा। दिल को मजबूत बनाएं तो हार्ट अटैक का जोखिम काफी हद तक कम हो सकता है। इंसान की कई ऐसी खराब आदतें होती हैं, जो दिल की बीमारियों के लिए जिम्मेदार होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह जीवनशैली में बदलाव लाकर अपने दिल को मजबूत बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

Health tips,health tips in hindi,healthy heart

सिगरेट छोड़ें

अगर आप दिल को मजबूत करना चाहते हैं तो धूम्रपान करना छोड़ दें। कोरोनरी आर्टरी डिजीज धूम्रपान के कारण होती है। धूम्रपान करने से शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह कम हो जाता है और रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं। अगर आप सिगरेट को एक साल तक नहीं पीते हैं तो हार्ट अटैक आने का जोखिम काफी कम हो जाएगा। सिगरेट या तम्बाकू छोड़ने के लिए आप किसी वेबसाइट या किसी अच्छी संस्थान, दोस्त, परिवार आदि की मदद ले सकते हैं।

Health tips,health tips in hindi,healthy heart

शराब का सेवन न करें

शराब में बहुत ज्यादा कैलोरी होती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक अगर आप अधिक मात्रा में शराब का सेवन करते हैं तो इसका प्रभाव आपकी कमर की चर्बी पर पड़ता है और इससे ब्लड प्रेशर व कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ सकता है। कुछ रिसर्च के मुताबिक रेड वाइन में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ह्रदय की बीमारी के जोखिम को कम कर सकते हैं, लेकिन ज्यादा शराब पीने से आपका दिल कमजोर पड़ सकता है। तो दिल को मजबूत रखने के लिए शराब का सेवन कम या बंद कर दें।

Health tips,health tips in hindi,healthy heart

तनाव कम करें

जिस तरह से आप अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ को तनावपूर्ण तरीके से संभालते हैं इससे आपके ह्रदय पर प्रभाव पड़ता है। तनाव की स्थिति होने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है, कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, शारीरिक गतिविधियां कम होने लगती हैं और धूम्रपान करने की आदत पड़ जाती है। तनाव से निकलने के लिए और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए अपने डॉक्टर से बात जरूर करें।

Health tips,health tips in hindi,healthy heart

व्यायाम करें

रोजाना आधे से एक घंटा व्यायाम जरूर करें। रोजाना एरोबिक एक्सरसाइज करें जैसे ब्रिस्क वाकिंग, बाइक राइडिंग, स्विमिंग, जंपिंग रोप, सर्किट ट्रेनिंग और डांसिंग। इससे आपका ह्रदय मजबूत होगा, कोलेस्ट्रॉल कम होगा, वजन नियंत्रित होगा और स्वस्थ वजन बना रहेगा। व्यस्क पुरुष प्रत्येक हफ्ते दो या उससे अधिक घंटे तक व्यायाम करते हैं तो उनमें हार्ट अटैक का जोखिम 60% तक कम हो जाता है।

Health tips,health tips in hindi,healthy heart

मछली खाएं

दिल को मजबूत करने के लिए हफ्ते में दो बार मछली खाएं। मछली जैसे टूना और साल्मन। ये ओमेगा 3 फैटी एसिड के स्रोत हैं, जो कि ह्रदय की बीमारी से बचाने में मदद कर सकते हैं। "अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन" के अनुसार ओमेगा 3 फैटी एसिड, जो फैटी फिश और फिश आयल सप्लीमेंट में पाए जाते हैं, उनसे ब्लड ट्रिग्लीसेराइड्स का स्तर कम हो सकता है, ब्लड प्रेशर नियंत्रित होगा और हार्ट अटैक से होने वाली अचानक मौत का जोखिम भी कम होता है।

Health tips,health tips in hindi,healthy heart

ज्यादा फाइबर खाएं

ह्रदय की बीमारी को कम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा फाइबर खाएं। कम से कम पूरे दिन में 30 ग्राम फाइबर का लक्ष्य जरूर रखें। फाइबर कई प्रकार के स्रोतों से खाएं जैसे गेहूं की ब्रेड, ओट्स और साबुत अनाज, आलू छिलके के साथ और खूब सारी फल व सब्जियां। फाइबर से आपका पेट भरा हुआ रहता है और इस तरह आप कम खाना खाते हैं। साथ ही फाइबर खाने से ब्लड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

Health tips,health tips in hindi,healthy heart

ज्यादा पानी पियें

जो लोग रोजाना दो लीटर से अधिक पानी पीते हैं उनमें 54% तक हार्ट अटैक का जोखिम कम हो जाता है, उनके मुकाबले जो सिर्फ पूरे दिन में एक या दो ग्लास पानी पीते हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि पानी रक्त में मिल जाता है, इससे रक्त का थक्का कम जमता है। तो दिल को मजबूत करने के लिए रोजाना कम से कम दो लीटर पानी जरूर पियें।

Health tips,health tips in hindi,healthy heart

हँसे

अपने रोजाना के जीवन में जितना ज्यादा से ज्यादा आप हंस सकते हैं उतना ही आपके ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा। आप चाहे कोई हंसी वाली फ़िल्में देखें या दोस्तों के साथ में मजाकिया बातें करें, जितना जोर से हंस सकते हैं उतना जोर से हंसे। यह तरीका आपके दिल को मजबूत करेगा। एक रिसर्च के अनुसार, हंसने से आपका स्ट्रेस हार्मोन कम होता है, धमनियों में सूजन कम होती है और हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन का स्तर बढ़ता है, जिसे "अच्छा कोलेस्ट्रॉल" भी कहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग