न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुबह दौड़ने से पहले रखें इन बातों का ख्याल, शरीर को नहीं होगा नुकसान

प्रतिदिन व्यायाम करना स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है। यह न केवल शरीर को तंदरुस्त बनाये रखता है बल्कि मानसिक रूप से भी आपको क्रियाशील बनाता है। सेहत को अच्छा रखने के लिए कई लोग सुबह दौड़ना पसंद करते हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 06 Jul 2023 11:28:19

सुबह दौड़ने से पहले रखें इन बातों का ख्याल, शरीर को नहीं होगा नुकसान

प्रतिदिन व्यायाम करना स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है। यह न केवल शरीर को तंदरुस्त बनाये रखता है बल्कि मानसिक रूप से भी आपको क्रियाशील बनाता है। सेहत को अच्छा रखने के लिए कई लोग सुबह दौड़ना पसंद करते हैं। दौड़ने से कई तरह की शारीरिक समस्याओं से हम बचे रह सकते हैं। सुबह दौड़ना हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। लेकिन दौड़ते समय हमें कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। क्योंकि कई बार हम दौड़ने तो निकल जाते हैं, लेकिन इससे कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। दौड़ने से सर्वाधिक कैलोरी बर्न होती है जो हमारे शरीर की कई सारी बीमारियों को बहा देती है। अक्सर हम दौड़ते से पहले कुछ गलतियाँ कर बैठते हैं, जो हमें नुकसान पहुँचाती हैं।

सुबह दौड़ने से पहले रखें इन बातों का ख्याल, शरीर को नहीं होगा नुकसान

वॉर्मअप से करें शुरुआत

सुबह अगर आपको भी दौड़ना पसंद है, तो सबसे पहले वार्म अप करें। इसको करने से हमारा शरीर एक्सरसाइज के लिए तैयार हो जाता है। वॉर्मअप करने से हमारी मांसपेशियां खिचती है, जिससे क्रैंप होने से आप खुद को बचा सकते हैं। इतना ही नहीं हड्डियों के लिए भी वॉर्मअप बेहद ही जरूरी होता है। इससे हड्डियों में फ्रैक्चर होने से बचा जा सकता है।

सुबह दौड़ने से पहले रखें इन बातों का ख्याल, शरीर को नहीं होगा नुकसान

बॉडी को हाइड्रेट रखें

अक्सर लोगों का मानना होता है कि दौड़ते समय पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन आपको बता दें कि, इस दौरान ये बहुत जरूरी होता है कि हम अपनी बॉडी को पूरी तरह से हाइड्रेटेड रखें। ऐसा करने से शरीर डिहाइड्रेशन का शिकार नहीं होता और आप अच्छे से एक्सरसाइज कर सकते हैं।

सुबह दौड़ने से पहले रखें इन बातों का ख्याल, शरीर को नहीं होगा नुकसान

दौड़ते समय रखें बॉडी पोस्चर का ध्यान

कई बार लोग दौड़ते जरूर हैं लेकिन सही तरीके से नहीं दौड़ते। यदि आप गलत तरीके से दौड़ेंगे, तो आपको बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस बात का ध्यान जरूर रखें की दौड़ने के साथ साथ सही पोस्चर होना भी जरूरी होता है।

सुबह दौड़ने से पहले रखें इन बातों का ख्याल, शरीर को नहीं होगा नुकसान

रनिंग जूते पहने

दौड़ने से पहले इस बात का ध्यान भी जरूर रखें कि आप रनिंग जूते पहनकर ही दौड़ रहे हैं। यदि आप किसी भी तरह के जूते या चप्पल पहनकर दौड़ेंगे, तो आप खुद के घुटनों को डैमेज कर सकते हैं। इसलिए ये भी जरूरी होता है कि आप सही जूतों का चयन करें।

सुबह दौड़ने से पहले रखें इन बातों का ख्याल, शरीर को नहीं होगा नुकसान

समय को ध्यान में रखते हुए दौड़े

अगर आपको भी सुबह दौड़ना पसंद है, तो इस बात का ध्यान रखें कि सुबह सूरज उगने के पहले अपनी दौड़ को खत्म कर लें। वो इसलिए क्योंकि जब सूरज निकलने लगता है, तो उसके कारण हमें बहुत ज्यादा पसीना आना शुरू हो जाता है, जिससे शरीर का पानी बहुत जल्दी खत्म होने लगता है। इसलिए सूरज उगने के पहले दौड़ने की सलाह दी जाती है।

सुबह दौड़ने से पहले रखें इन बातों का ख्याल, शरीर को नहीं होगा नुकसान

सही नहीं है खाने के बाद दौड़ना

ज्यादा खाने के बाद दौड़ाना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। खाने के तुरन्त बाद किसी भी प्रकार की एक्सरसाइज न करें और ना ही एक्सरसाइज के तुरन्त बाद खाना खाएं।

सुबह दौड़ने से पहले रखें इन बातों का ख्याल, शरीर को नहीं होगा नुकसान

नजरअंदाज न करें लघुशंका

एक्सरसाइज करते समय अगर आपको यूरीनेशन (लघुशंका )की आवश्यकता महसूस होती है तो इसे नजरअंदाज न करें। नजरअंदाज करने पर आपको चक्कर आने, पेट सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री