न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान की सिकंदर को बॉक्स ऑफिस पर मात देगी वॉर-2, बनेगी 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्म

वर्ष 2024 हिन्दी सिनेमा के लिए निराशाजनक रहा है। अगर कारोबार के लिहाज से डब फिल्म पुष्पा 2 की सफलता को छोड़ दिया जाए तो इस वर्ष सिनेमाघरों को सफलता के लिए तरसना पड़ा था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 07 Jan 2025 6:23:18

सलमान की सिकंदर को बॉक्स ऑफिस पर मात देगी वॉर-2, बनेगी 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्म

वर्ष 2024 हिन्दी सिनेमा के लिए निराशाजनक रहा है। अगर कारोबार के लिहाज से डब फिल्म पुष्पा 2 की सफलता को छोड़ दिया जाए तो इस वर्ष सिनेमाघरों को सफलता के लिए तरसना पड़ा था। बीते वर्ष की असफलताओं के बावजूद वर्ष 2025 में प्रदर्शित होने वाली फिल्मों को लेकर बॉक्स ऑफिस और ट्रेड विश्लेषक आशान्वित नजर आ रहे हैं। उनसे जब वर्ष 2025 की सबसे सफल फिल्म के बारे में पूछा गया तो वॉर 2 सर्वसम्मति से पसंद की गई।

वॉर 2 में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं। ब्रह्मास्त्र (2022) फेम अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित, इसमें कियारा आडवाणी भी हैं। यह यशराज फिल्म्स (YRF) के आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित है और स्पाई यूनिवर्स से संबंधित है, जिसमें शाहरुख खान की पठान और सलमान खान की टाइगर शामिल हैं। पिछले भाग, वॉर (2019) में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने अभिनय किया था, और यह उस वर्ष की सबसे बड़ी हिट थी।

तरण आदर्श ने कहा, "मैं वॉर 2 का इंतजार कर रहा हूं। दो अभिनेता, जिन्हें मैं बहुत ऊंचा दर्जा देता हूं, एक साथ आ रहे हैं।"

ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन ने भी कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में विक्की कौशल अभिनीत फिल्म छावा लोगों को चौंका सकती है। उन्होंने कहा, "वॉर 2, छावा और सिकंदर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। सिकंदर के टीजर को मिली प्रतिक्रिया काफी उत्साहजनक है।"

तरण आदर्श ने इस बात पर सहमति जताई कि सलमान खान की ईद रिलीज के प्रोमो ने अपना उद्देश्य पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा, "सिकंदर के टीजर को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मुझे लगता है कि ए आर मुरुगादॉस बेहतरीन कहानीकारों में से एक हैं। तकनीक और कंटेंट पर उनकी अच्छी पकड़ है।" सिकंदर में रश्मिका मंदाना भी हैं और इसे साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है।

वितरक और प्रदर्शक राज बंसल ने कहा, "सिकंदर का टीज़र बुरा नहीं है, लेकिन ऐसा भी नहीं है कि यह सुनामी पैदा करेगा। यह एक अच्छी फ़िल्म लगती है। मुझे लगता है कि वॉर 2 2025 की सबसे बड़ी हिट होगी।"

जबकि कई लोगों को लगता है कि अगले साल इन फिल्मों के अतिरिक्त भी कई फिल्मों को सफलता मिलेगी। कुछ ऐसी फिल्में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल होंगी जिन्हें लेकर कोई उत्सुकता नहीं होगी लेकिन वे स्लीपर हिट होंगी।

फिल्मों की संख्या को लेकर कहा जा रहा है कि वर्ष 2025 में पिछले वर्ष की तुलना में कम फिल्मों का प्रदर्शन होगा। अतुल मोहन ने कहा, "2024 में 140 से कम फ़िल्में रिलीज़ हुई, जो 2023 से भी कम है। मुझे डर है कि अगले साल फ़िल्मों की संख्या कम होगी।" उन्होंने यह भी चेतावनी दी, "2025 भी उन्नीस बीस ही रहेगा।"

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा