न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी सेक्स लाइफ को बुरी तरह से प्रभावित कर रही हैं ये 8 चीजें, तुरंत बना ले दूरी

किसी भी रिलेशनशिप को मजबूत बनाने में सेक्स का महत्वपूर्ण रोल होता हैं जो दोनों पार्टनर ओ नजदीक लेकर आता हैं और उनकी शारीरिक जरूरत को पूरा करता हैं। हर कोई चाहता हैं कि बीएड पर वह अपने पार्टनर को संतुष्ट करें जिसके लिए आपको सेक्स ड्राइव बेहतर होना जरूरी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 10 Apr 2022 1:47:22

आपकी सेक्स लाइफ को बुरी तरह से प्रभावित कर रही हैं ये 8 चीजें, तुरंत बना ले दूरी

किसी भी रिलेशनशिप को मजबूत बनाने में सेक्स का महत्वपूर्ण रोल होता हैं जो दोनों पार्टनर ओ नजदीक लेकर आता हैं और उनकी शारीरिक जरूरत को पूरा करता हैं। हर कोई चाहता हैं कि बीएड पर वह अपने पार्टनर को संतुष्ट करें जिसके लिए आपको सेक्स ड्राइव बेहतर होना जरूरी हैं। लेकिन देखा जा रहा हैं कि वर्तमान लाइफस्टाइल में अनजाने में व्यक्ति अपनी कुछ गलत आदतों की वजह से सेक्स लाइफ को बर्बाद कर रहा हैं। दरअसल ये आदतें आपकी सेक्स ड्राइव को धीमा कर सकती है। आज इस कड़ी में हम आपको इन्हीं आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें छोड़ने में भी आपकी भलाई हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

sexual life,things destroying sexual life,sexual health,healthy living,Health tips

फास्टफूड

बर्गर और फ्रेंच फ्राइज में भारी मात्रा में हाइड्रोजन युक्त वसा होती है जिसके सेवन से पुरुषों में निम्न गुणवत्ता वाले और असमान्य शुक्राणु उत्पन्न होते हैं। ये यौन जीवन में बाधा उत्पन्न करते हैं। अगर रोज रोज पिज्जा खाने के शौकीन हैं तो संभल जाइए। चीज में बहुत अधिक फैट होता है जो ईस्ट्रोजेन, प्रोजेस्ट्रोन और टेस्टोस्ट्रोन जैसे यौन और इंद्रीय हार्मोन्स के बनने में रुकावट पैदा करता है।

sexual life,things destroying sexual life,sexual health,healthy living,Health tips

ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन

बहुत से लोगों को चटपटा खाने की आदत होती है। लोग अक्सर अपने खाने में नमक ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नमक का ज्यादा सेवन करने से आपकी कामेच्छा कम हो सकती है। जी हां, नमक का ज्यादा सेवन करने से इसका असर हमारी सेक्स लाइफ पर भी पड़ता है। इसलिए ज्यादा नमक के सेवन से जरूर बचना चाहिए।

sexual life,things destroying sexual life,sexual health,healthy living,Health tips

तनाव

अगर कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा तनाव और चिंता में रहने लगता है तो इसका असर हमारे शरीर पर पड़ता है। यह तनाव आपकी सेक्स करने की इच्छा को भी कम करता है। आपको यह पता करने की बहुत ज्यादा जरूरत है कि आप किस बात पर ज्यादा तनाव महसूस कर रहे हैं ताकि आप खुद को संभाल सकें। ऐसा करने से आपका तनाव कम जरूर होगा। आज के समय में अधिकतर लोग तनाव का शिकार हैं और इसका असर हमारी सेक्स लाइफ पर पड़ता है। अगर आप नियमित रूप से पार्क में टहलते हैं या योगा करते हैं तो आपका तनाव कम हो सकता है। इसलिए अगर आपको अपनी सेक्स लाइफ अच्छी रखनी है तो आपको ज्यादा चिंता या तनाव में नहीं रहना चाहिए।

sexual life,things destroying sexual life,sexual health,healthy living,Health tips

शराब

अगर कोई व्यक्ति अधिक मात्रा में शराब का सेवन करता है तो इसका असर उनकी सेक्स लाइफ पर भी पड़ता है। ऐसा करने से आपकी सेक्स करने कि इच्छा कम हो जाती है। शराब पीने के बाद मर्दों में टेस्टोस्ट्रोन के बनने की रफ्तार धीमी पड़ जाती है। शराब पीने के बाद शरीर में ऐसी रसायनिक प्रक्रिया शुरू हो जाती है जो आस पास के वातावरण के प्रति व्यक्ति को संवेदनशील नहीं बना पाती। ज्यादा शराब पीने से इसका सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। हां, अगर आप एक ग्लास वाइन या आप बहुत कम मात्रा में शराब पीते हैं तो इसका असर आपकी सेक्स लाइफ पर नहीं पड़ता। खासकर पुरुषों को ज्यादा शराब नहीं पीनी चाहिए।

sexual life,things destroying sexual life,sexual health,healthy living,Health tips

मैदा

प्रोसेस्ड फूड सफेद आटा यानी मैदा से तैयार किए जाते हैं। इनमें कोई न्यूट्रिशन नहीं होता। बेहतर सेक्स लाइफ और पुरुषों की रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए पोषक तत्व, मिनरल, जिंक जरूरी होते हैं। आप पाव, व्हाइट ब्रेड या कुछ भी प्रोसेस्ड फूड खाने का मन बनाएं तो खुद पर कंट्रोल करें। यह आपकी सेक्स ड्राइव के लिए खतरनाक है। इसकी जगह गेहूं, मक्का, ज्वार, बाजरा आदि के आटे से बने फूड का सेवन करें। यह प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल आदि से भरपूर होता है।

sexual life,things destroying sexual life,sexual health,healthy living,Health tips

बोतलबंद पानी

आप सफर में होने पर अक्सर पैक्ड पानी ही पीते हैं। लेकिन यह आपकी सेक्स लाइफ के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए बोतलबंद पानी से बचना चाहिए। अगर पौरुष और प्रजनन क्षमता की बात करें तो प्लास्टिक की बोतल में पाया जाने वाला BPA सबसे अधिक नुकसान पहुंचाता है। बिस्फेनॉल ए, जिसे आमतौर पर बीपीए के रूप में जाना जाता है, एक रासायनिक कम्पाउंड है जो कई प्लास्टिक कंटेनरों में पाया जाता है।

sexual life,things destroying sexual life,sexual health,healthy living,Health tips

धूम्रपान

अक्सर कहा जाता है कि धूम्रपान करना हमारे शरीर के लिए अच्छा नहीं होता। यह बिल्कुल सच है और इसका असर हमारी सेक्स लाइफ पर भी पड़ता है। धूम्रपान करने से हमारी यौन इच्छा भी कम हो सकती है। धूम्रपान करने से हमारा रक्त प्रवाह धीमा होता है और अगर हमारा रक्त प्रवाह धीमा हो रहा है तो व्यक्ति बेड पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाता। इसलिए धूम्रपान जैसी आदत नहीं रखनी चाहिए। इस आदत को छुड़ाने के लिए आप डॉक्टर की मदद ले सकते हैं।

sexual life,things destroying sexual life,sexual health,healthy living,Health tips

चुकंदर

वर्कआउट से पहले बीट खाने से मांसपेशियों की कार्य क्षमता में सुधार हो सकता है। लेकिन शुगर वाली सब्जियां सेक्शुअल पावर को बढ़ाने में कारगर नहीं होती। चुकंदर का सेवन शरीर में स्वस्थ एस्ट्रोजन के लेवल का निर्माण करेगा, जो मौजूदा हार्मोनल असंतुलन वाले लोगों के लिए निगेटिव रिजल्ट दे सकता है। इससे आपकी सेक्स ड्राइव कमजोर होगी। यदि आपके हार्मोन स्थिर हैं तो ब्लड फ्लो बढ़ाने के लिए बीट्स की नेचुरल पावर उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!