न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शरीर में दिखने वाले ये 8 लक्षण हो सकते हैं पेट में कैंसर का कारण, जानें और अपनी इन आदतों में लाएं सुधार

ऐसे में जरूरी हैं कि समय रहते पेट में कैंसर के लक्षणों की पहचान की जाए और समय पर उचित इलाज लिया जाए ताकि आगे किसी प्रकार की गंभीर स्थिति उत्पन्न ना हो। तो आइये जानते हैं पेट में कैंसर होने पर दिखने वाले इन लक्षणों के बारे में और उन आदतों के बारे में जिनमें बदलाव लाना बहुत जरूरी हैं...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 06 Jan 2022 1:43:36

शरीर में दिखने वाले ये 8 लक्षण हो सकते हैं पेट में कैंसर का कारण, जानें और अपनी इन आदतों में लाएं सुधार

वर्तमान समय में लोगों की जीवनशैली इतनी अव्यव्स्थिति हो गई हैं कि बीमारियों को अपना शिकार बनाने में आसानी होती हैं। खासतौर से कैंसर जैसी घातक बीमारी आम होती चली जा रही हैं। पेट में कैंसर होना एक गंभीर समस्या है। पेट से ही शरीर का पाचन तंत्र जुड़ा होता हैं और इससे जुड़ी परेशानी होने पर पूरे शरीर को दुख झेलना पड़ता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि समय रहते पेट में कैंसर के लक्षणों की पहचान की जाए और समय पर उचित इलाज लिया जाए ताकि आगे किसी प्रकार की गंभीर स्थिति उत्पन्न ना हो। तो आइये जानते हैं पेट में कैंसर होने पर दिखने वाले इन लक्षणों के बारे में और उन आदतों के बारे में जिनमें बदलाव लाना बहुत जरूरी हैं...

symptoms of stomach cancer,healthy living,Health tips

भूख कम लगना

पेट में कैंसर होने पर आपको भूख कम लग सकती है क्योंकि ट्यूमर के कारण आपको ऐसा अहसास होगा जैसे आपका पेट भरा हुआ है और आप खाना कम खाएंगे। इसके कारण मरीज का वजन तेजी से कम होगा। अगर आपका भी वजन कम हो रहा है और भूख नहीं लगती है तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

symptoms of stomach cancer,healthy living,Health tips

ब्लीडिंग

अगर आपको स्टूल पास करते समय ब्लीडिंग नजर आ रही है तो ये पेट में कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। जब कैंसर एडवांस स्टेज पर होता है तब ऐसे लक्षण नजर आ सकते हैं। आपको इन लक्षण के नजर आने पर डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

symptoms of stomach cancer,healthy living,Health tips

गांठ

ऐसा जरूरी नहीं है कि पेट के कैंसर के लक्षण पेट से ही जुड़े हों। पेट में कैंसर होने पर लिम्फ नोड्स में गांठ नजर आ सकती है। लिम्फ नोड्स का बढ़ना भी कैंसर का लक्षण हो सकता है। ये गांठ कहीं भी मौजूद हो सकती है जिसके कारण दर्द और सूजन आ सकती है।

थकान होना

अगर आपको बहुत ज्यादा थकान महसूस होती है तो ये पेट में कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। कैंसर होने पर मसल्स मांस भी कम हो जाता है।

symptoms of stomach cancer,healthy living,Health tips

पेट में दर्द होना

ट्यूमर बढ़ने के कारण पेट में दर्द की समस्या हो सकती है और ये पेट में कैंसर का लक्षण हो सकता है। ट्यूमर का साइज बढ़ने के साथ ही पेट में दर्द की त्रीवता भी बढ़ जाती है। अगर आपको पेट के ऊपर सूजन महसूस हो रही है तो ये भी पेट के कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।

symptoms of stomach cancer,healthy living,Health tips

गुटकने में परेशानी होना

अगर आपको खाना गुटकने में परेशानी हो रही है तो हो सकता है आपके पेट में ट्यूमर हो। ट्यूमर होने पर फूड पाइप और पेट पर इसका असर पड़ता है जिसके कारण आप जो भी चीज गुटकने की कोशिश करें आपको तकलीफ हो सकती है। इस लक्षण के नजर आने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

जी मिचलाना

अगर आपका जी मिचला ला रहा है तो ये संभव है कि पेट और इंटेस्टाइन के बीच ट्यूमर मौजूद हो। कैंसर होने पर उल्टी, जी मिचलाना जैसे लक्षण नजर आते हैं। अगर उल्टी के साथ खून निकले तो तुरंत आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

symptoms of stomach cancer,healthy living,Health tips

कब्ज की समस्या

पेट में कैंसर होने पर आपको डायरिया या कब्ज की समस्या भी हो सकती है। इसे आम समस्या समझकर नजरअंदाज न करें, सही समय पर इलाज भी जरूरी है।

लक्षण की पहचान होने पर दें अपनी इन आदतों पर ध्यान

- पेट के कैंसर से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें।
- आप डाइट में विटामिन बी12, आयरन, फोलेट, कैल्शियम आदि को शामिल करें।
- पेट को ठीक रखने के लिए छोटे-छोटे हिस्सों में मील्स प्लान करें, इससे पेट पर जोर नहीं पड़ेगा।
- पेट के कैंसर से बचने का सबसे अच्छा उपाय है आप साल में एक बार कैंसर स्क्रीनिंग जरूर करवाएं वहीं नियमित हेल्थ चेकअप से भी कई बार कैंसर के लक्षण पकड़ में आ जाते हैं जिससे मरीज को समय पर इलाज मिल जाता है।
- अगर आप धूम्रपान का सेवन बहुत करते हैं तो आपको पेट के कैंसर की समस्या हो सकती है इसलिए धूम्रपान का सेवन आज ही बंद करें।
- अगर आप ज्यादा मीठा या नमक का सेवन ज्यादा करते हैं तो भी आगे जाकर आपको पेट में कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग