न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में फ्लू के साथ ही बढ़ रहा कोरोना का खतरा, इन 8 आहार से इम्यून सिस्टम को करें मजबूत

आज इस कड़ी में हम आपको सर्दियों के कुछ ऐसे ही आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से मेटाबोलिज्म बढ़ेगा और रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होते हुए आप सामान्य सर्दी-जुकाम से लेकर कोरोना वायरस से भी अपना बचाव कर पाएंगे। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Mon, 26 Dec 2022 11:58:37

सर्दियों में फ्लू के साथ ही बढ़ रहा कोरोना का खतरा, इन 8 आहार से इम्यून सिस्टम को करें मजबूत

सर्दियों का मौसम जारी हैं जहां फ्लू या संक्रमण का खतरा बना रहता हैं, लेकिन इसी के साथ ही अब कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ने भी लोगों की चिंता बढ़ा दी हैं। ऐसे में आपको अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत हैं ताकि इन बीमारियों की चपेट में आने से बचा जा सकें। इसके लिए आपको अपने आहार में जरूरी बदलाव लाने की जरूरत हैं। सर्दी के मौसम में कई ऐसी मौसमी चीजें आती हैं जिनको खाने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको सर्दियों के कुछ ऐसे ही आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से मेटाबोलिज्म बढ़ेगा और रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होते हुए आप सामान्य सर्दी-जुकाम से लेकर कोरोना वायरस से भी अपना बचाव कर पाएंगे। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

the risk of corona is increasing along with flu in winter strengthen the immune system with these 8 diets,Health,healthy living

अमरूद

अमरूद वैसे तो भारत में मिलने वाला एक साधारण फल है, लेकिन इसके फायदे अनेक हैं। इसके औषधीय गुणों के कारण इसे 'अमृत फल' भी कहा जाता है। दरअसल, अमरूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो संक्रमण से लड़ता है और बीमारियों को दूर भगाता है। इसमें उच्च मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है, जिसे ब्लड शुगर और हृदय के लिए फायदेमंद माना जाता है।

the risk of corona is increasing along with flu in winter strengthen the immune system with these 8 diets,Health,healthy living

आंवला

आंवला सर्दियों का सुपरफूड है जो न्यूट्रिएंट्स और विटामिन से भरपूर हैं। आंवला में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती हैं। रोजाना आंवला का सेवन करने से आप कई तरह की बीमारियों से ठीक हो सकते हैं। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। आवंला शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। आप चाहें तो आंवले का आचार, जूस के रूप में सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा बीमारियों से बचने के लिए आप हर रोज कच्चा आंवला खाली पेट खाएं।

the risk of corona is increasing along with flu in winter strengthen the immune system with these 8 diets,Health,healthy living

मोटा अनाज

सर्दियों में हम अस्वास्थ्यकर और चटपटी चीजों का सेवन करना ज्यादा पसंद करते हैं। ये खाद्य पदार्थ केवल हमारी खाने की आदतों को संतुष्ट करते हैं, उनसे कोई स्वस्थ पोषक तत्व नहीं मिलते। सर्दी में मक्का और बाजरा जैसे साबुत अनाज को अपनी डाइट में शामिल करें। साबुत अनाज स्टार्च, फाइबर, प्रोटीन और आयरन से भरपूर होते हैं। वे आपकी इम्यूनिटी को बढ़ावा देते हैं, आपकी स्किन को स्वस्थ बनाते हैं। ये अनाज वजन कम करने में मदद करते हैं, भूख को शांत करते हैं और शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाते हैं।

the risk of corona is increasing along with flu in winter strengthen the immune system with these 8 diets,Health,healthy living

गुड़

गुड़ और गुड़ से बनी चीजों के बिना सर्दी की डाइट अधूरी है। गुड़ चीनी का स्वास्थ्यप्रद विकल्प है जो शरीर में गर्मी पैदा करने में मदद करता है। यह आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। ये पोषक तत्व और विटामिन ब्लड वेसल्स को पतला करने, शरीर में गर्मी पैदा करने और फेफड़ों को साफ करने में मदद करता हैं। इम्यूनिटी को बढ़ावा देने के लिए गुड़ का सेवन करें। सर्दी में आप इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए मूंगफली और गुड़ की चिक्की भी खा सकते हैं।

the risk of corona is increasing along with flu in winter strengthen the immune system with these 8 diets,Health,healthy living

गोंद के लड्डू

सर्दियों के मौसम में आपको गोंद के लड्डू खाने चाहिए। इससे आपको भरपूर ऊर्जा मिलती है और आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने और सूजन को कम करने के लिए सोने से पहले इसे दूध के साथ लें।

the risk of corona is increasing along with flu in winter strengthen the immune system with these 8 diets,Health,healthy living

संतरा

संतरा शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सर्दियों में इसे खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ सर्दी- जुकाम जैसी बीमारियां लगने का खतरा कम होता हैं। संतरा खाने में काफी स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। संतरे में प्रचुर मात्रा में फाइबर, कैल्शियम, सोडियम और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं।

the risk of corona is increasing along with flu in winter strengthen the immune system with these 8 diets,Health,healthy living

शकरकंद

शकरकंद को स्वाद और सेहत से भरपूर माना जाता है। शकरकंद में विटामिन ए, पोटैशियम, फाइबर और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।

the risk of corona is increasing along with flu in winter strengthen the immune system with these 8 diets,Health,healthy living

खजूर

इनका स्वाद लाजवाब होता है और इन्हें कई प्रकार की मिठाइयों में प्राकृतिक स्वीटनर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इनसे सबसे ज्यादा फायदा गठिया के मरीजों को होता है। खजूर विटामिन, खनिज और फाइबर का एक अद्भुत स्रोत हैं और अपने उपचार गुणों के लिए प्रसिद्ध हैं। खजूर, जो कैल्शियम से भरपूर होते हैं मजबूत हड्डियों और दांतों का सपोर्ट करते हैं। इसे सुबह और शाम के नाश्ते में शामिल करने से सहनशक्ति बढ़ती है जिससे आपको सर्दी के दिनों में थकान और सुस्ती महसूस नहीं होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका