न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इमली : खाने को बनाए चटखारेदार पर बतौर औषधि भी शानदार, हमारे लिए ऐसे है उपयोगी

भारत में इमली का उपयोग काफी लंबे समय से किया जा रहा है। इसका खट्टा और मीठा स्वाद किसी भी व्यंजन को जायकेदार बना...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 01 Jun 2021 5:05:54

इमली : खाने को बनाए चटखारेदार पर बतौर औषधि भी शानदार, हमारे लिए ऐसे है उपयोगी

भारत में इमली का उपयोग काफी लंबे समय से किया जा रहा है। इसका खट्टा और मीठा स्वाद किसी भी व्यंजन को जायकेदार बना सकता है। इसका उपयोग लोग चटनी के रूप में, पानी-पूरी का पानी बनाने में और खाने में खटास लाने के लिए करते हैं। इसके अलावा, क्या आपको मालूम है कि इमली का इस्तेमाल कई गंभीर बीमारियों से बचाव कर सकता है। यही वजह है कि इमली का इस्तेमाल पारंपरिक चिकित्सा में सदियों से चला आ रहा है।

इमली एक आहार है, लेकिन इसका इस्तेमाल एक औषधि के रूप में भी किया जाता है। कच्ची इमली एसिडिटी, वात-पित्त रोग और खून से संबंधित विकार में फायदेमंद होती है तो पकी इमली पाचनतंत्र, कफवात विकार में लाभ पहुंचाती है। इमली के फूल से भी अनेक रोगों का उपचार किया जा सकता है। इमली के वृक्ष बड़े-बड़े और छायादार होते हैं।

tamarind,medicine,tamarind medicinal value,imli ki chutney,cough,digestion,antioxidant,loose motion,constipation,health article in hindi

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है

इमली खाने के फायदे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हैं। एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर को बाहरी रोगजनक तत्वों से बचाकर रखने में मदद करते हैं। बाहरी रोगजनक फ्री रेडिकल होते हैं जो बीमारी पैदा करने के मुख्य कारण होते हैं। फ्री रेडिकल आपके शरीर के स्वस्थ सेल के साथ मिल जाते हैं और इन्हें अस्वस्थ बना देते हैं। यहां पर एंटीऑक्सीडेंट अपना काम करते हैं। फ्री रेडिकल को स्वस्थ सेल के साथ मिलने से पहले ही खत्म कर देते हैं। इसलिए शरीर में एंटीऑक्सीडेंट होने बेहद जरुरी हैं। अपने शरीर को एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर रखने के लिए आप इमली को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

tamarind,medicine,tamarind medicinal value,imli ki chutney,cough,digestion,antioxidant,loose motion,constipation,health article in hindi

बालों को झड़ने से रोके

इमली का प्रयोग बालों के लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि एक रिसर्च के अनुसार बालों में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिनकी कमी से बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। इमली का सेवन इनकी कमी को दूर कर बालों का झड़ना कम करता है।

tamarind,medicine,tamarind medicinal value,imli ki chutney,cough,digestion,antioxidant,loose motion,constipation,health article in hindi

वजन घटाने में मददगार

वजन घटाने में इमली के उपयोग की बात करें, तो इसके बीज का इस्तेमाल लाभकारी हो सकता है। शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन में पाया गया है कि इमली के बीज में ट्रिप्सिन इन्हिबिटर गुण (प्रोटीन को बढ़ाना और नियंत्रित करना) पाया जाता है। इमली के बीज में पाया जाने वाला यह खास गुण मेटाबॉलिक सिंड्रोम (हाई ब्लड शुगर, हाई-कोलेस्ट्रॉल, उच्च रक्तचाप, हाई ट्राइग्लिसराइड्स और मोटापा संबंधी समस्याएं) को दूर करने की क्षमता रखता है।

साथ ही यह भूख को कम कर सकता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इमली के बीज के अलावा, इमली के गुदे का अर्क मोटापा कम करने में मददगार माना जाता है। इमली के गुदे के जलीय अर्क में एंटी-ओबेसिटी (मोटापारोधी) गुण पाया जाता है । इन आधारों पर कहा जा सकता है कि इमली के फायदे वजन घटाने में काम आ सकते हैं।

tamarind,medicine,tamarind medicinal value,imli ki chutney,cough,digestion,antioxidant,loose motion,constipation,health article in hindi

इमली के फायदे कब्ज और दस्त में लाभदायक

इमली खाने के फायदे बहुत लंबे समय से लिए जा रहे हैं। इमली का इस्तेमाल पारंपरिक दवाई के रूप में भी किया जाता है। आपको बता दें कि इमली को दस्त और कब्ज में इस्तेमाल किया जा सकता है। इमली के फायदे इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर, पोटैशियम आदि के कारण हैं। यह सभी पौष्टिक तत्व दस्त और कब्ज से राहत देने में मदद करते हैं। दस्त के दौरान इमली की पत्तियों को पानी में मिलाकर दिया जाना चाहिए लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर से सलाह जरुर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग