न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये लक्षण दिखते ही हो जाएं सतर्क, देते हैं अस्थमा के शुरूआती संकेत

दुनिया में कई ऐसी बीमारियां हैं, जिन्हें लोग हलके में लेते है और कभी-कभी नजरअंदाज करने की गलती भी कर देते हैं। ऐसी ही एक समस्या हैं अस्थमा की। अस्थमा एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति की सांस की नली सिकुड़ जाती है और अतिरिक्त बलगम बनने लगता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 16 Feb 2023 4:36:20

ये लक्षण दिखते ही हो जाएं सतर्क, देते हैं अस्थमा के शुरूआती संकेत

दुनिया में कई ऐसी बीमारियां हैं, जिन्हें लोग हलके में लेते है और कभी-कभी नजरअंदाज करने की गलती भी कर देते हैं। ऐसी ही एक समस्या हैं अस्थमा की। अस्थमा एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति की सांस की नली सिकुड़ जाती है और अतिरिक्त बलगम बनने लगता है। इस दौरान उसे सांस लेना और छोड़ना मुश्किल लगने लगता है। सर्दियों में इस बीमारी से पीड़ित लोगों की परेशानी काफी बढ़ जाती है और बढ़ते वायु प्रदूषण की वजह से तो इसके मामले और भी ज्यादा सामने आने लगे हैं। इस बिमारी में स्थित बिगड़े उससे पहले ही आपको इसके लक्षणों की पहचान करके उचित इलाज लेना चाहिए। खासकर महानगरों में रह रहे लोगों को अस्थमा के सभी लक्षणों के बारे में जान लेना जरूरी है, क्योंकि बड़े शहरों में प्रदूषण का स्तर बहुत खराब है। तो आइये अज्नाते हैं अस्थमा के शुरूआती लक्षणों के बारे में...

asthma,asthma symptoms,cause of asthma,types of asthma,asthma treatment,asthma prevention,inflammatory disease,chronic lung disease,asthma causes,health news in hindi,healthy living

लगातार खांसी आना

अक्सर खांसी को सर्दी-जुकाम से जोड़ा जाता है। जबकि लंबे समय तक खांसना, विशेषकर सूखी खांसी होना अस्थमा का शुरुआती लक्षण हो सकता है। विशेषज्ञा भी यह सलाह देते हैं कि अगर आपको लगातार खांसी हो रही हो तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। खांसते हुए अगर गले से आवाज आने लगे, तो यह खतरनाक हो सकती है। इसलिए ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

asthma,asthma symptoms,cause of asthma,types of asthma,asthma treatment,asthma prevention,inflammatory disease,chronic lung disease,asthma causes,health news in hindi,healthy living

सांस लेते समय सीटी की आवाज आना

सांस की समस्या बहुत ही गंभीर होती है, जिसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आपको सांस लेते समय सीटी की आवाज या घर्र-घर्र की आवाज आती है, तो यह अस्थमा का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

asthma,asthma symptoms,cause of asthma,types of asthma,asthma treatment,asthma prevention,inflammatory disease,chronic lung disease,asthma causes,health news in hindi,healthy living

सांस फूलना या बार-बार उबासी आना

सीढ़ी चढ़ते समय या तेज दौड़ने की वजह से सांस फूलना आम बात है। इसी तरह नींद आने पर या थकान होने पर उबासी आना भी कोई समस्या नहीं है। लेकिन विशेषज्ञ यह बताते हैं कि अस्थमा के लक्षण के तौर पर भी कभी-कभी आपकी सांस फूलने और बार-बार उबासी आने का खतरा हो सकता है। इसे विस्तार से समझिए, उबासी लेने या गहरी सांस लेने की वजह से शरीर में ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन जाता है और ऑक्सीजन निकलता है। कई बार ऐसा सांस नली में असंतुलन की वजह से भी हो सकता है।

asthma,asthma symptoms,cause of asthma,types of asthma,asthma treatment,asthma prevention,inflammatory disease,chronic lung disease,asthma causes,health news in hindi,healthy living

सीने में जकड़न और भारीपन

जिन लोगों को दिल की बीमारी होती है, उनके सीने में जकड़न और भारीपन की समस्या आम है, लेकिन अगर आपको ये बीमारी नहीं है और फिर भी ऐसी समस्या होती है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, क्योंकि यह अस्थमा का संकेत हो सकता है।

asthma,asthma symptoms,cause of asthma,types of asthma,asthma treatment,asthma prevention,inflammatory disease,chronic lung disease,asthma causes,health news in hindi,healthy living

सांस लेने में तकलीफ या सीने में जकड़न

सीने में जकड़न होना अस्थमा के गंभीर लक्षणों में से एक है। इसलिए अगर किसी को सीने में जकड़न मसहसूस हो और साथ ही सांस लेने में भी तकलीफ महसूस हो तो हेल्थ एक्सपर्ट्स को दिखाना चाहिए। इस संबंध में विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि अक्सर लोग सीने की जकड़न को हार्ट प्रॉब्लम से जोड़ देते हैं और गलत ट्रीटमेंट करने लगते हैं। कई बार अस्थमा अटैक होने की सिचुएशन भी ऐसी होती है। इसलिए जब भी ऐसी प्रॉब्लम महसूस हो तो बिना देर किए डॉक्टर के पास जाएं और ट्रीटमेंट करवाएं।

asthma,asthma symptoms,cause of asthma,types of asthma,asthma treatment,asthma prevention,inflammatory disease,chronic lung disease,asthma causes,health news in hindi,healthy living

थकान महससू करना

शुरुआती लक्षण के तौर पर यह भी देखा जाता है कि व्यक्ति बहुत ज्यादा थकान से भरा रहता है। दरअसल लगातार खांसी और गले से आ रही घरघराहट की आवाज की वजह से व्यक्ति रात को अच्छी तरह सो नहीं पाता। कई बार खांसी की वजह से वह पूरी रात जगा रहता है। इस वजह से पूरा दिन थकान बनी रहती है, जिससे एनर्जी कम महससू होती है। हालांकि अस्थमा को नियंत्रित कर इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य

यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत

ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त

जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर

UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी

सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो

‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट

अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा

ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज

बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब