न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में सुपरफूड का काम करता हैं शकरकंद, सेहत को इस तरह पहुंचाता हैं फायदे

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शकरकंद खाने से किस तरह सेहत को फायदा मिलता हैं। आइये जानते हैं इसके फायदों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 22 Dec 2022 3:57:12

सर्दियों में सुपरफूड का काम करता हैं शकरकंद, सेहत को इस तरह पहुंचाता हैं फायदे

सर्दियों का मौसम आते ही सभी अपने खानपान में ऐसी चीजों को शामिल करते हैं जिनकी तासीर गर्म हो और उनका सेवन सेहत को फायदा पहुंचाए। ऐसा ही एक आहार हैं शकरकंद जो सर्दियों में सुपरफूड का काम करता हैं। ये ना सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि इसमें शरीर को फायदा पहुंचाने वाले पोषक तत्व भी होते हैं। शकरकंद में भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम, आयरन और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। शकरकंद खाने से न सिर्फ सर्दियों में शरीर को गर्मी मिलती है, बल्कि ये कई बीमारियों से भी आपको राहत दिलाने का काम करता हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शकरकंद खाने से किस तरह सेहत को फायदा मिलता हैं। आइये जानते हैं इसके फायदों के बारे में...

sweet potato works as a superfood in winter benefits health like this,Health,healthy living

डायबिटीज रोगियों के लिए लाभदायक

डायबिटीज रोगियों के लिए भी शकरकंद बेहद लाभदायक होती है। इसका सेवन डायबिटीज पेशेंट को जरूर करना चाहिए। इसमें कॉम्प्लेप्स कार्बोहाइड्रेट्स और एडिपोनेक्टिन हॉर्मोन होता है। ये दोनों ही ब्लड शुगर लेवल को नॉर्मल बनाए रखने में कारगर होते हैं। यदि आप मधुमेह से ग्रस्त हैं तो शकरकंद का सेवन अवश्य करें।

sweet potato works as a superfood in winter benefits health like this,Health,healthy living

पाचन तंत्र को करें दुरुस्त

शकरकंद फाइबर से भरपूर होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करती है। शकरकंद चाट को खाने से पेट में गैस और कब्ज की समस्या नहीं होती है। जब आप शकरकंद की चाट बनाते हैं, तो इसमें नींबू का उपयोग अवश्य करें। ऐसा करने से अपच की समस्या भी दूर होगी।

sweet potato works as a superfood in winter benefits health like this,Health,healthy living

कोलेस्ट्रॉल स्तर को करें कम

शकरकंद में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकती है। यदि आप हेल्दी ब्लड शुगर लेवल बनाए रखना चाहते हैं, तो शकरकंद का सेवन करें। इसमें पोटैशियम भी काफी अधिक होता है। स्वस्थ हृदय रखना चाहते हैं तो शकरकंद खूब खाएं, क्योंकि इसमें कॉपर काफी अधिक मात्रा में मौजूद होता है। साथ ही कॉपर लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने और हृदय को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है।

sweet potato works as a superfood in winter benefits health like this,Health,healthy living

वजन घटाने के लिए मददगार

शकरकंद वजन घटाने में मददगार होती है। इसमें पाए जाने वाला फाइबर पेट को लंबे समय तक भर कर रखता है। जिससे आपको भूख नहीं लगती और वजन नियंत्रिण में रहता है। शकरकंद में कैलोरी भी काफी कम मात्रा में होती है, जो वजन को नहीं बढ़ने देती।

sweet potato works as a superfood in winter benefits health like this,Health,healthy living

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए मजबूत

शकरकंद में मौजूद विटामिन सी और बीटा-कैरोटीन रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में कारगर होते हैं। यदि आप नियमित रूप से स्वीट पोटैटो का सेवन करते हैं तो यह इंफेक्शन के खिलाफ रेजिस्टेंस विकसित कर सकता है। आप बहुत जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं तो शकरकंद का सेवन सर्दियों के मौसम में अवश्य करें। साथ ही सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखता है शकरकंद। जड़ वाली सब्जियां आम तौर पर गर्मी पैदा करने वाले गुणों से भरपूर होती हैं। इसमें नेचुरल शुगर भी होता है। यदि आपको अतिरिक्त ऊर्जा की आवश्यकता है तो आप शकरकंद का सेवन कर सकते हैं।

sweet potato works as a superfood in winter benefits health like this,Health,healthy living

आंखों को रखें स्वस्थ

शकरकंद खाने से आंखे लंबे समय तक स्वस्थ रहती है। शकरकंद में पाए जाने वाला बीटा-कैरोटीन आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करता है। शकरकंद को खाने से आंखों से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा कम होता है।

sweet potato works as a superfood in winter benefits health like this,Health,healthy living

हड्डियों को बनाए मजबूत

नियमित रूप से शकरकंद खाने से हड्डियों की सेहत सही बनी रहती है। अर्थराइटिस, जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं परेशान कर लगें तो शकरकंद से बनी रेसिपी आजमा सकते हैं। आपको वजन कम करना है तो भी डाइट में इसे शामिल करें। फाइबर के कारण पेट देर तक भरा हुआ महसूस होता है। इस तरह से आप वेट लॉस गोल को अचीव कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका