न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन से आया बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य में नकारात्मक परिवर्तन, पेरेंट्स रखें इस तरह ख्याल

करीब 46 फीसदी माता-पिता का कहना है कि उन्होंने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य में नकारात्मक परिवर्तन देखा है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 22 Mar 2021 2:21:54

लॉकडाउन से आया बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य में नकारात्मक परिवर्तन, पेरेंट्स रखें इस तरह ख्याल

कोरोना त्रासदी का सामना पूरी दुनिया कर रही हैं जिसके कारण से एक साल पहले लॉकडाउन लगाया गया था। लेकिन अभी भी कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा हैं और दुनिया में अब तक 12.38 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 9.97 करोड़ लोग रिकवर हुए और 27.27 लाख लोगों की मौत हुई है। फिर से कई देशों में लॉकडाउन लगाया जा चुका हैं। लेकिन इस लॉकडाउन का बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ा हैं। मिशिगन मेडिसिन में बच्चों के स्वास्थ्य पर सीएस मॉट चिल्ड्रन हॉस्पिटल द्वारा किए गए नेशनल पोल के अनुसार करीब 46 फीसदी माता-पिता का कहना है कि उन्होंने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य में नकारात्मक परिवर्तन देखा है। इसमें भी विशेषकर लड़कियों में तनाव और चिंता जैसे लक्षण ज्यादा देखने को मिले हैं।

Health tips,health research,lockdown and teenagers

पोल को लेकर किए गए अध्ययन के दौरान विशेषज्ञों ने पाया कि हर तीन में से एक लड़की जबकि हर पांच में से एक लड़के के मानसिक स्वास्थ्य पर लॉकडाउन का नकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। माता-पिता ने पोल के दौरान बताया है कि उनके बच्चों को तनाव, चिंता और अवसाद के लक्षणों का अनुभव हो रहा है। इसके अलावा 24 फीसदी लड़कियों जबकि 21 फीसदी लड़कों के माता-पिता का मानना है कि बच्चों को नींद न आने की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 8 फीसदी लड़कियों जबकि करीब 9 फीसदी लड़कों के व्यवहार में गुस्सैल रवैया भी देखने को मिल रहा है। इस आधार पर विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य में आए इस प्रकार के बदलाव का मुख्य कारण उनके भीतर किसी बात को लेकर डर और अनिश्चितता है।

Health tips,health research,lockdown and teenagers

क्या करें माता पिता

बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य में दिख रहे इस प्रकार के नकारात्मक बदलाव को ठीक कैसे किया जा सकता है, इस बारे में डॉक्टरों का कहना है कि यहां सबसे बड़ा रोल माता पिता का हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार माता-पिता को लगातार अपने बच्चों से बात करते रहना चाहिए। उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश करें, ऐसा माहौल बनाएं जिससे वह आपसे खुलकर बात कर सकें। इस प्रकार की समस्या से बचने के लिए यही सबसे आसान तरीका हो सकता है। मामला गंभीर दिखे तो किसी मनोरोग विशेषज्ञ से संपर्क जरूर करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग