न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिटिंग जॉब वाले अपने वर्कआउट रुटीन में शामिल करें ये 4 स्टैंडिंग एक्सरसाइज़, बैली फैट बर्न करने में मिलेगी मदद

सिटिंग जॉब में खुद को फीट रखना बेहद जरुरी है। लगातार बिना उठे घंटों तक बैठे रहने से लोअर बॉडी पर इसका असर दिखने लगता है। शरीर में जमा होने वाली कैलोरीज़ से बैली फैट बढ़ता हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Oct 2023 11:53:52

सिटिंग जॉब वाले अपने वर्कआउट रुटीन में शामिल करें ये 4 स्टैंडिंग एक्सरसाइज़, बैली फैट बर्न करने में मिलेगी मदद

सिटिंग जॉब में खुद को फीट रखना बेहद जरुरी है। लगातार बिना उठे घंटों तक बैठे रहने से लोअर बॉडी पर इसका असर दिखने लगता है। शरीर में जमा होने वाली कैलोरीज़ से बैली फैट बढ़ता हैं। तो वहीं हिप्स में टाइटनेस और मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में खुद को एक्टिव और फिट बनाए रखने के लिए स्टैडिंग वर्कआउट करना फायदेमंद साबित होता है। स्टैडिंग वर्कआउट की मदद से न केवल वजन घटाने में मदद मिलती है बल्कि शरीर को कई तरह की बिमारियों से भी बचाया जा सकता हैं। आज अपने इस लेख में वज़न कम करने के लिए कुछ स्टैण्डिंग एक्सरसाइज़ के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिनको आप अपने वर्कआउट रूटीन में शामिल कर सकता है।

सिटिंग जॉब वाले अपने वर्कआउट रुटीन में शामिल करें ये 4 स्टैंडिंग एक्सरसाइज़, बैली फैट बर्न करने में मिलेगी मदद

# फॉरवर्ड फोल्ड (Forward fold)

फॉरवर्ड फोल्ड एक बेहतरीन स्टैंडिग एक्सरसाइज़ जिसकी मदद से जल्द वेटलॉस किया जा सकता है। इसको नियमित करने से वजन तो कम होता ही है साथ ही टांगों को भी मज़बूती मिलती है। इसके अलावा पेट के निचले हिस्से में होने वाले दर्द की समस्या भी हल हो जाती है।

- इसे करने के लिए सबसे पहले मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद दोनों हाथों को उपर की ओर खींचें और कोहनियों को भी सीधा कर लें।

- इसके बाद दोनों बाजूओं को नीचे की ओर लेकर आएं और ज़मीन से चिपका लें। इस दौरान कमर को सीधा रखें और घुटनों को भी न मोड़े।

- 30 सेकंड से 1 मिनट तक इस पेजिशन को होल्ड करके रखें। 3 से 4 बार इस एक्सरसाइज़ को करने से वेटलॉस में मदद मिलती है।

- फॉरवर्ड फोल्ड के अभ्यास के दौरान दोनों पैरों के मध्य थोड़ा सा अंतर बनाकर चलें। इससे शरीर को बैलेंस करने में मदद मिलती है।

सिटिंग जॉब वाले अपने वर्कआउट रुटीन में शामिल करें ये 4 स्टैंडिंग एक्सरसाइज़, बैली फैट बर्न करने में मिलेगी मदद

# हिप सर्कल्स (Hip circles)

बैली फैट और कमर पर जमा अतिरिक्त वसा मोटापे का कारण बनने लगता है। बॉडी को फिट और स्लिक बनाए रखने के लिए हिप सर्कल्स एक्सरसाइज़ को वर्कआउट रूटीन में जरुर शामिल करें। इस एक्सरसाइज़ को करने से हिप फैट को कम और पैल्विक फ्लोर मसल्स को मजबूत करने में मदद मिलती है।

- इस एक्सरसाइज़ को करने के लिए सबसे पहले मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। अब बॉडी का बैलेंस बनाए रखने के लिए दोनों पैरों के मध्य दूरी बना लें।

- अब दोनों हाथों को कमर पर रखें और कमर को हिप्स के साथ क्लॉक वाइज़ मोशन में घुमाते हुए सर्कल बनाएं।

- ऐसा करने से हिप्स और कमर पर जमा फैट्स कम होने लगता हैं। इस एक्सरसाइज़ को 1 से 2 मिनट के लिए करें और 4 से 5 बार दोहराएं।

- इस एक्सरसाइज़ को करने के बाद शरीर को ढीला छोड़ दें और कुछ देर बॉडी को रिलैक्स होने दें।

सिटिंग जॉब वाले अपने वर्कआउट रुटीन में शामिल करें ये 4 स्टैंडिंग एक्सरसाइज़, बैली फैट बर्न करने में मिलेगी मदद

# साइड रीच (Side reach)

साइड रीच एक्सरसाइज़ की मदद से आप बाजूओं को मज़बूती प्रदान कर सकते है। इससे बैली फैट के अलावा बाजूओं पर जमा अतिरिक्त कैलोरीज़ भी बर्न होने लगती है। इस एक्सरसाइज़ को रोज़ाना करने से गट हेल्थ को भी बहुत फायदा मिलता है।

- इस एक्सरसाइज़ को करने के लिए सबसे पहले मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। अब दाहिनी बाजू को उपर की ओर लेकर जाएं और शरीर को बाहिनी ओर झुकाएं।

- इसके बाद बाहिनी बाजू को उपर की ओर खींचें और उसके बाद शरीर को दाहिनी ओर झुकाएं। इस दौरान दाहिनी बाजू को सीधा रखें।

- वर्कआउट के दौरान इस एक्सरसाइज़ को 3 से 4 बार करें। इस दौराल टांगों और रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें।

- एक्सरसाइज़ को करने के दौरान बॉडी को कुछ देर रिलैक्स होने के लिए छोड़ दें।

सिटिंग जॉब वाले अपने वर्कआउट रुटीन में शामिल करें ये 4 स्टैंडिंग एक्सरसाइज़, बैली फैट बर्न करने में मिलेगी मदद

# स्टैंडिग लेग रेज़िज़ (Standing leg raises)

टांगों का लचीलापन बनाए रखने के लिए स्टैंडिग लेग रेज़िज़ एक्सरसाइज़ को करना लाभप्रद है। इसके अलावा लोअर बैली फैट को भी कम करना आसान है। इस हिप ओपनर एक्सरसाइज की मदद पेल्विक मसल्स को मज़बूती मिलती है। साथ ही शरीर के निचले हिस्से में होने वाली ऐंठन से बचा जा सकता है।

- इस एक्सरसाइज़ को करने के लिए मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। अब दोनों हाथों की मुट्ठी बनाकर पेट के पास ले आएं।

- एक्सरसाइज़ को करने के दौरान पीठ को सीधा रखें। इसके अलावा दोनों टांगों के बीच 3 से 4 कदमों का गैप बनाकर चलें।

- दाहिनी टांग को बाहर की ओर लेकर जाएं और उसे सीधा करें। उसके बाद बाहिनी टांग से भी इस एक्सरसाइज़ को दोहराएं।

- बैली फैट को कम करने के लिए 2 से 3 सेट्स में इस एक्सरसाइज़ को 10-12 बार दोहराएं।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, दो साल से बोर्ड परीक्षा में नहीं हुआ था कोई भी छात्र शामिल
यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, दो साल से बोर्ड परीक्षा में नहीं हुआ था कोई भी छात्र शामिल
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल
FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल
'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी
'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी
सपा में बगावत की अटकलों के बीच राजभर का बड़ा बयान, बताया कौन करेंगा बागी गुट का नेतृत्व
सपा में बगावत की अटकलों के बीच राजभर का बड़ा बयान, बताया कौन करेंगा बागी गुट का नेतृत्व
संचिता उगले की मौत पर एआईसीडब्ल्यूए ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र
संचिता उगले की मौत पर एआईसीडब्ल्यूए ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र
'बंटवारा 1947' से सामने आए किरदारों के पोस्टर्स, सनी देओल निभाएंगे मुस्लिम शख्स का रोल, जानिए किस भूमिका में दिखेंगी प्रीति जिंटा और शबाना आजमी
'बंटवारा 1947' से सामने आए किरदारों के पोस्टर्स, सनी देओल निभाएंगे मुस्लिम शख्स का रोल, जानिए किस भूमिका में दिखेंगी प्रीति जिंटा और शबाना आजमी
पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, दिल्ली-एनसीआर से ISI मॉड्यूल के 5 और सदस्य दबोचे गए
पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, दिल्ली-एनसीआर से ISI मॉड्यूल के 5 और सदस्य दबोचे गए
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-  'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा- 'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी