न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं आप भी तो नहीं लेते 5 घंटे से कम नींद, जानें कैसे बर्बाद हो सकता हैं आपका शरीर

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि 5 घंटे से कम नींद लेने पर किस तरह आपका शरीर बर्बाद हो रहा हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 23 Feb 2022 4:23:12

कहीं आप भी तो नहीं लेते 5 घंटे से कम नींद, जानें कैसे बर्बाद हो सकता हैं आपका शरीर

इंसान जितना कामा करता हैं उसी अनुरूप नींद लेना भी जरूरी हैं। व्यक्ति को सेहतमंद रहने के लिए हर दिन 6 से 8 घंटे की नींद तो जरूर लेनी चाहिए। लेकिन कई लोग अपने काम में इतने व्यस्त रहते हैं कि वे 5 घंटे की नींद भी नहीं ले पाते हैं जिसकी वजह से उनका मन तो उथल-पुथल रहता ही हैं लेकिन इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ता हैं। इम्यून सिस्टम कमजोर होने के साथ ही मानसिक तनाव भी बढ़ता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि 5 घंटे से कम नींद लेने पर किस तरह आपका शरीर बर्बाद हो रहा हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

sleeping less than 5 hours in harmful for health,healthy living,Health tips

आप बीमार हो सकते हैं

अगर आप कम सोते हैं या नहीं सोते हैं तो इससे आपके शरीर की बीमार पड़ने की क्षमता अधिक बढ़ जाती है और आप आसानी से बीमार पड़ सकते हैं। अगर आप नहीं सोते हैं तो इससे आपका इम्यून सिस्टम भी कमजोर पड़ जाता है जिस कारण आपके शरीर की बीमारियों से और इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है और आप आसानी से बीमार पड़ सकते हैं।

हृदय के लिए हानिकारक

अगर आप 5 घंटे से कम सोते हैं या 9 घंटे से अधिक सोते हैं तो दोनों ही केस में आपके हृदय पर उल्टा असर पड़ सकता है। इतना कम सोने के कारण या हद से अधिक सोने के कारण आपका हृदय रोगों का रिस्क बढ़ जाता है और आपके स्ट्रोक का शिकार होने के चांस भी बहुत हद तक बढ़ जाते हैं।

sleeping less than 5 hours in harmful for health,healthy living,Health tips

कैंसर होने का रिस्क भी बढ़ जाता है

कम मात्रा में सोना ब्रेस्ट कैंसर, कोलोरेक्टल कैंसर आदि होने के रिस्क से जुड़ा हुआ है। जो पुरुष या महिला नाइट शिफ्ट में काम करते हैं उन्हें यह रिस्क अधिक बढ़ जाता है लेकिन अगर आप दिन में 7 घंटे सो लेते हैं तो आप इस रिस्क से आसानी से बच सकते हैं।

सोचने में मुश्किल होती है

अगर आप एक रात नहीं सोते हैं तो आपको अगले दिन अपना सिर भारी भारी सा महसूस होता है और आपको क्या करना है आप इस बारे में सोच ही नहीं पाते है। जो लोग रात भर सो कर अपने काम करते है वह बिना सोने वाले लोगों के मुकाबले अधिक अच्छा काम कर पाते हैं। इससे आपकी याददाश्त पर भी असर पड़ता है।

sleeping less than 5 hours in harmful for health,healthy living,Health tips

चीजों को भूलने लगते हैं

अगर आप किसी रात सोना भूल जाते हैं तो इससे हो सकता है की आप चीजों को अधिक भूलना शुरू कर दें। यह रिसर्च भी साबित कर चुकी है कि नींद का पूरा न होना हमारी याददाश्त और चीजों को याद करने में कमी आने से जुड़ा हुआ है। जो चीज हम याद करते हैं उन्हें अपने दिमाग में बिठाने के लिए नींद का होना भी बहुत ही जरूरी होता है।

सेक्स ड्राइव पर पड़ता हैअसर

नींद पूरी ना होने के कारण आपकी सेक्स ड्राइव पर भी असर पड़ता है। एक अध्ययन ने इस बात को साबित भी किया है। जब यह रिसर्च की गई तो पता चला महिला सेक्स हार्मोन का स्तर 10% से 15% तक कम हो जाता है। नींद की कमी के साथ-साथ उनके मूड स्विंग भी बढ़ जाते हैं।

sleeping less than 5 hours in harmful for health,healthy living,Health tips

वजन बढ़ने लगता है

नींद पूरी ना होने का असर आपके शरीर पर भी पड़ता है और आपका वजन बढ़ने लगता है। यह भी बात रिसर्च द्वारा साबित की गई है। जब 20 से 25 साल की लगभग 2100 युवा महिलाओं पर यह रिसर्च की गई। तो पाया गया कि नींद का संबंध वजन बढ़ने से है। सब के वजन में कुछ ना कुछ बढ़ोतरी हुई है। तीन साल के अध्ययन के दौरान हर रात जो महिलाएं 5 घंटे से कम सोती थीं, उनमें वजन बढ़ने और अंततः मोटे होने की संभावना अधिक थी। जबकि जो महिलाएं 7 से 8 घंटे के बीच सोती थीं उनकी हेल्थ बिल्कुल ठीक थी और उनके काम करने की क्षमता भी

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!