न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में बढ़ जाती है साइनस की समस्या, राहत पाने के लिए आजमाए ये घरेलू नुस्खें

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी मदद से साइनस की समस्या को जल्दी दूर किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 29 Dec 2022 2:31:52

सर्दियों में बढ़ जाती है साइनस की समस्या, राहत पाने के लिए आजमाए ये घरेलू नुस्खें

सर्दियां आते ही सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी परेशानियां होना आम बात है। लेकिन इस बदलते मौसम में कई लोगों को साइनस की समस्या का भी सामना करना पड़ता हैं। साइनस की समस्या होने पर आपकी नाक बंद हो सकती है, जिसके कारण कई बार आपको पर्याप्त सांस लेने में परेशानी होती है। इस समस्या में सिर दर्द बढ़ने के साथ ही हाथ-पैर में झनझनाहट महसूस होने लगती है। साइनस में इंफेक्शन के कारण गाल, नाक और माथे के आसपास की हड्डियों में सूजन हो जाती है। कई बार साइनस की यह समस्या कुछ दिन रहती हैं तो कई बार महीनों तक परेशान करती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी मदद से साइनस की समस्या को जल्दी दूर किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

सर्दियों में बढ़ जाती है साइनस की समस्या, राहत पाने के लिए आजमाए ये घरेलू नुस्खें

सेब का सिरका

एप्पल साइडर विनेगर में भरपूर मात्रा में एंटीफंगल, एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लामेंट्री के साथ-साथ इम्यूनिटी बूस्टिंग प्रापर्टी पाई जाती है। जो साइनस से राहत दिलाने में मदद करता है। सेबक को सिरके को आप चाय में डालकर या फिर इसकी भाप ले सकते हैं। भाप के लिए एक पैन में पानी और एप्पल विनेगर डालकर 3-5 मिनट गर्म करें। इसके बाद इसमें नीलगिरी तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। नीलगिरी के तेल में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपको आसानी से साइनस की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं। अब इस पैन को लें और अपने चेहरे को तौलिया से ढक लें। इसके बाद आंख और मुंह बंद करके नाक से सांस लेते हुए इस भाप को अंदर लें। कुछ देर ऐसा करने में आपको जरूर लाभ मिलेगा।

सर्दियों में बढ़ जाती है साइनस की समस्या, राहत पाने के लिए आजमाए ये घरेलू नुस्खें

प्याज

प्याज और लहुसन दोनों की तासीर गर्म होने के साथ यह एंटीबैक्टीरियल होते है। जो साइनस की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसके लिए प्याज और लहुसन का सेवन किसी न किसी रूप में जरूर करे।

सर्दियों में बढ़ जाती है साइनस की समस्या, राहत पाने के लिए आजमाए ये घरेलू नुस्खें

हल्दी और अदरक

अदरक और हल्दी का सेवन साइनस के रोगी करते हैं तो उन्हें आराम मिलेगा। अदरक का एंटी इंफ्लेमेटरी गुण साइनस के मरीज को आराम पहुंचाने में कारगर साबित होता है। अदरक की तासीर गर्म होती है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होता है, लिहाजा ठंड में इसे लेने से जुकाम में फायदा पहुंचता है और साइनस से परेशान व्यक्ति की बंद नाक खुल जाती है। आप हल्दी और अदरक दूध में डाल कर इसे गर्म ही पीएं। अदरक के रस को एक चम्मच शहद के साथ भी लें सकते हैं। दिन में दो बार ऐसा करें साइनस में आराम महसूस करेंगे।

सर्दियों में बढ़ जाती है साइनस की समस्या, राहत पाने के लिए आजमाए ये घरेलू नुस्खें

लहसुन

साइनस की परेशानी है और आप सिरदर्द से परेशान रहते हैं तो नियमित रूप से लहसुन की 2-3 कलियों को भूनकर उन्हें खाएं आराम महसूस होगा। लहसुन की तासीर गर्म रहती है ऐसे में इसके सेवन से कफ में आराम मिलता है।

सर्दियों में बढ़ जाती है साइनस की समस्या, राहत पाने के लिए आजमाए ये घरेलू नुस्खें

पुदीने का तेल

आप पुदीने के तेल का उपयोग इसकी भाप के द्वारा कर सकते हैं। यह अतिरिक्त बलगम की परत को पतला करने में मदद करेगा। इसके लिए आप एक बड़ा कटोरा लें, उसमें गर्म पानी डालें और पुदीने के तेल की 5-6 बूँदें मिलाएँ। अपने सिर को नीचे इस कटोरे के ऊपर झुकाएँ और एक तौलिया का उपयोग कर इसे ढकें और भाप लें। यह घरेलू उपचार आपको काफी हद तक राहत देगा।

सर्दियों में बढ़ जाती है साइनस की समस्या, राहत पाने के लिए आजमाए ये घरेलू नुस्खें

टमाटर

टमाटर विटामिन ए से भरपूर हैं और साइनस की सूजन को ठंडा करने में मदद करते हैं। यह बलगम की परत को पतला करके नाक की रुकावट को कम करने में मदद करते हैं। आप टमाटर के रस में एक चम्मच नींबू और नमक को मिलाकर उबाल लें। इसको कुछ समय के लिए ठंडा कर पी लें।

सर्दियों में बढ़ जाती है साइनस की समस्या, राहत पाने के लिए आजमाए ये घरेलू नुस्खें

मेथी

मेथी एक बहुत प्रभावी जड़ी बूटी है जो अनेक स्वास्थ्य विकारो के लिए उपयोग की जाती है। इसके आंतरिक गुण सूजन को कम करने और जमाव से राहत दिलाते हैं। आप 15 मिनट के लिए पानी में मेथी के बीज उबालकर एक सुखदायक पेय पदार्थ तैयार कर सकते हैं। इस पानी को छानें और बेहतर स्वाद बनाने के लिए शहद की एक चम्मच मिलाएँ। दिन में दो बार इस चाय का सेवन करें।

सर्दियों में बढ़ जाती है साइनस की समस्या, राहत पाने के लिए आजमाए ये घरेलू नुस्खें

एसेंशियल ऑयल

एसेंशियल ऑयल से साइनस के दर्द को कम करने में सहायक हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, मेन्थॉल एक सनसनी पैदा करता है कि नाक के मार्ग खुल रहे हैं। आप गर्म पानी में तेल की कुछ बूंदें मिला सकते हैं और नाक से धीरे से भाप में सांस ले सकते हैं। मेन्थॉल आवश्यक तेल ऑनलाइन स्टोर में उपलब्ध है। साइनस दर्द के लिए इस उपाय को आगे बढ़ाने से पहले डॉक्टर से परामर्श करने की सलाह दी जाती है।

सर्दियों में बढ़ जाती है साइनस की समस्या, राहत पाने के लिए आजमाए ये घरेलू नुस्खें

टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल में एंटीसेप्टिक, एंटी इंफ्लैमटोरी और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो कि साइनस के सिरदर्द को जड़ से खत्म करता है। टी ट्री ऑयल की तीन से पाँच बूंद को गरम पानी में डालकर उस पानी की भाप लेनी चाहिए। ऐसा दिन में दो से तीन बार करने से जल्दी राहत मिलती है।

सर्दियों में बढ़ जाती है साइनस की समस्या, राहत पाने के लिए आजमाए ये घरेलू नुस्खें

दालचीनी

साइनस पैदा करने वाले सूक्ष्मजीवों को दालचीनी नष्ट करने में मदद करती है। एक गिलास गरम पानी में एक छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर मिक्स करें और दिन में एक बार पिएं। ऐसा दो हफ्ते तक करने से ज़रूर आराम मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

परभणी में बड़ा हादसा: मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सभागार का खंभा ढहा, 2 की मौत; कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका
परभणी में बड़ा हादसा: मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सभागार का खंभा ढहा, 2 की मौत; कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटा, 2 वर्षीय बच्चे ने तोड़ा दम
दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटा, 2 वर्षीय बच्चे ने तोड़ा दम
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री