न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस साधारण एक्सरसाइज से कैंसर भी डर जाएगा, ऑक्सफोर्ड ने किया कन्फर्म, दिन में कभी भी करें...

2050 तक दुनिया का हर पांचवां व्यक्ति कैंसर से प्रभावित हो सकता है, लेकिन नियमित हल्की शारीरिक गतिविधि से कैंसर का खतरा कम किया जा सकता है। हाल ही में किए गए अध्ययन में यह साबित हुआ कि छोटे-छोटे काम जैसे घर की सफाई, पैदल चलना, और सीढ़ियां चढ़ना, कैंसर से बचाव में सहायक हो सकते हैं। जानें कैंसर से बचने के आसान उपाय।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Apr 2025 4:55:50

इस साधारण एक्सरसाइज से कैंसर भी डर जाएगा, ऑक्सफोर्ड ने किया कन्फर्म, दिन में कभी भी करें...

वैश्विक रिपोर्टों के अनुसार, 2050 तक दुनिया का हर पांचवां व्यक्ति अपने जीवन में कभी न कभी कैंसर से प्रभावित हो सकता है। हालांकि यह खबर चिंताजनक जरूर है, लेकिन इसके साथ यह भी जानना जरूरी है कि कैंसर इतनी आसानी से शरीर में प्रवेश नहीं करता। इसके अलावा, कैंसर से बचाव करना भी कोई मुश्किल काम नहीं है। हाल ही में किए गए एक अध्ययन में यह दावा किया गया है कि साधारण गतिविधियों से ही कैंसर को दूर रखा जा सकता है। इसके लिए भारी मेहनत करने की आवश्यकता नहीं है। इस अध्ययन के अनुसार, केवल हल्की-फुल्की शारीरिक गतिविधि रोजाना कैंसर से बचाव के लिए पर्याप्त हो सकती है। इसका मतलब यह है कि अगर आप अपने शरीर को सक्रिय रखें, तो इससे कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है।

कैंसर से बचने के लिए क्या करें

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक हालिया अध्ययन में यह पाया गया है कि जो लोग अपनी दिनचर्या में शारीरिक रूप से सक्रिय रहते हैं, उनके शरीर में कैंसर होने का जोखिम कम होता है। यह अध्ययन 85,000 लोगों पर किया गया था और इसे उन लोगों से तुलना किया गया जिनकी शारीरिक गतिविधियां कम थीं। परिणामस्वरूप यह देखा गया कि जो लोग शारीरिक रूप से सक्रिय रहते थे, उनमें कैंसर होने का खतरा 36 प्रतिशत तक कम था, जबकि जो लोग शिथिल जीवन जीते थे, उन्हें कैंसर का खतरा ज्यादा था।

cancer prevention,simple exercises,oxford study,daily physical activity,cancer risk reduction,health benefits,fitness tips,stay active,cancer protection,healthy lifestyle

हल्का-फुल्का काम भी काफी फायदेमंद

अध्ययन में यह भी कहा गया है कि अगर आप कठिन एक्सरसाइज करते हैं तो यह कई प्रकार की बीमारियों से बचाता है, लेकिन यदि आप हल्के-फुल्के काम भी करते हैं, तो इससे भी कैंसर से बचा जा सकता है। इनमें घर की सफाई, पैदल चलना और सीढ़ियां चढ़ना सबसे फायदेमंद साबित होता है। अध्ययन में यह स्पष्ट रूप से दिखाया गया है कि इन गतिविधियों से ब्रेस्ट और कोलोन कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा कम हो जाता है। शोधकर्ताओं ने यह भी बताया कि शारीरिक रूप से निष्क्रिय रहना, यानी एक ही जगह पर पड़े रहना, बहुत हानिकारक हो सकता है। इसके बजाय, थोड़ा-बहुत इधर-उधर हिलना-डुलना ज्यादा फायदेमंद है। रोजाना पैदल चलने, कुछ सामान उठाकर इधर-उधर करने, या धीमी गति से साइकिल चलाने से भी शरीर को लाभ होता है और कैंसर का खतरा कम होता है।

अन्य सुझाव

इसके अलावा, अध्ययन में यह भी सुझाव दिया गया है कि खाने के बाद थोड़ा वॉक जरूर करना चाहिए और शरीर को नियमित रूप से स्ट्रेच करना चाहिए। हर आधे घंटे बाद कुर्सी से उठकर चलना भी शरीर को सक्रिय रखने के लिए फायदेमंद है। ये सभी गतिविधियां न केवल आपको कैंसर से बचाएंगी, बल्कि आपको कई अन्य बीमारियों से भी बचाव करेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?