Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शरीर में ये संकेत दिखते ही समझ जाए आपकी इम्यूनिटी है कमजोर, बीमरियां कभी भी कर सकती हैं हमला

आज हम आपको उन संकेत के बारे में बताने जा रहे हैं जो दिखाते हैं कि आपकी इम्यूनिटी कमजोर होने लगी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 27 Dec 2021 5:33:50

शरीर में ये संकेत दिखते ही समझ जाए आपकी इम्यूनिटी है कमजोर, बीमरियां कभी भी कर सकती हैं हमला

कोरोना एक बार फिर अपना कहर बरपा रहा हैं जहां ओमिक्रोन का खतरा बढ़ता ही जा रहा हैं। ओमिक्रोन का संक्रमण डेल्टा से कई गुना बताया जा रहा हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि सावधानी बरती जाए और खुद के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाया जाए। इम्यून सिस्टम मजबूत होता हैं तो बीमारियों से लड़ने में आसानी होती हैं। लेकिन कई बार हमें पता भी नहीं होता हैं और इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता हैं। ऐसे में आज हम आपको उन संकेत के बारे में बताने जा रहे हैं जो दिखाते हैं कि आपकी इम्यूनिटी कमजोर होने लगी हैं। तो आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में और रखें खुद को स्वस्थ।
Health tips,health tips in hindi,immune system,coronavirus,omicron जल्दी-जल्दी जुकाम या इंफेक्शन होना

अगर आपको अक्सर ही सर्दी-जुकाम की दिक्कत बनी रहती है या मौसम बदलने पर जल्दी-जल्दी ज़ुकाम-खांसी होती है। तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपका इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगा है। इतना ही नहीं अगर किसी भी बीमारी का संक्रमण आपको बहुत आसानी से हो जाता है। तो भी ये लक्षण वीक इम्यूनिटी के संकेत हो सकते हैं। Health tips,health tips in hindi,immune system,coronavirus,omicron थकावट महसूस होना

अगर आपको बिना वजह थकावट महसूस होती है या बॉडी के किसी भी पार्ट में अक्सर दर्द बना रहता है। तो ये कमजोर इम्यूनिटी का एक संकेत है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपकी सारी एनर्जी बीमारियों से लड़ने में लग जाती है जिससे आपको थकावट का अहसास होता है। Health tips,health tips in hindi,immune system,coronavirus,omicron एलर्जी की शिकायत

बहुत से लोगों को एलर्जी की शिकायत होती है जिसकी वजह से उन्हें मौसमी बुखार होता रहता है। लेकिन अगर आपकी आंखों में हमेशा पानी रहता है, खाने की किसी चीज से आपको रिएक्शन हो जाता है, स्किन रैशेज, जोड़ों में दर्द और पेट में हमेशा दिक्कत रहती है तो ये भी आपके इम्यून सिस्टम के कमजोर होने का एक संकेत हो सकता है। Health tips,health tips in hindi,immune system,coronavirus,omicron घाव भरने में समय लगना

घाव भरने के दौरान स्किन पर सूखी पपड़ी बनती है जो खून को शरीर से बाहर निकलने से रोकती है। अगर आपका घाव जल्दी नहीं भरता है तो हो सकता है कि आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो गया हो। यही समस्या सर्दी और फ्लू के साथ भी है। ज्यादातर लोग एक सप्ताह के बाद ठीक हो जाते हैं, लेकिन अगर आपको अधिक समय फ्लू रहता है, तो हो सकता है कि आपका शरीर संक्रमण से नहीं लड़ पा रहा है। Health tips,health tips in hindi,immune system,coronavirus,omicron पेट से जुड़ी दिक्कतें होना

इम्यूनिटी कमजोर होने के लक्षणों में पेट सम्बंधित दिक्कतें भी शामिल हैं। अगर आपके पेट में अक्सर दर्द होता है या कब्ज, जी मिचलाने और उल्टी महसूस होने की दिक्कत होती है। तो भी ये संकेत इम्यूनिटी कमजोर होने की ओर इशारा करते हैं। दरअसल इम्यूनिटी कमजोर होने पर बैक्टीरिया आसानी से शरीर पर हमला करते हैं और पेट में चले जाते हैं। जिसकी वजह से आपको पेट सबंधित दिक्कतें बनी रहती हैं। Health tips,health tips in hindi,immune system,coronavirus,omicron बार-बार बीमार पड़ना

मौसम बदलने पर बीमार पड़ना आम बात है, खासकर सर्दियों के महीनों में। लेकिन अगर आप हर मौसम में बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है। इम्यून सिस्टम बैक्टीरिया, वायरस और बीमारी से लड़ता है। अगर आप को अक्सर यूरिन इन्फेक्शन, मुंह के छाले, जुकाम या फ्लू की शिकायत रहती है तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें। Health tips,health tips in hindi,immune system,coronavirus,omicron पाचन की समस्या

आंतों में मौजूद बैक्टीरिया इम्यून सिस्टम पर सीधा प्रभाव डालते हैं। अगर आपको बार-बार दस्त, अल्सर, गैस, सूजन, ऐंठन, या कब्ज की शिकायत रहती है तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपका इम्यून सिस्टम सही से काम नहीं कर रहा है। प्रोबायोटिक्स, लैक्टोबैसिली और बिफीडो अच्छे बैक्टीरिया होते हैं और ये संक्रमण से आंत की रक्षा करते हैं। इन बैक्टीरिया की कम मात्रा भी इम्यून सिस्टम को कमजोर बनाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology