न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन लक्षणों को देखते ही समझ जाएं, शरीर में होने लगी हैं फाइबर की कमी

। फाइबर की कमी का परीक्षण करने के लिए कोई टेस्ट मौजूद नहीं है, लेकिन शरीर में बदलते हुए लक्षणों से इसका पता लगाया जा सकता हैं कि आपके शरीर में फाइबर की कमी हैं। आज हम आपको उन्हीं लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इन्हें...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Mar 2024 6:38:37

इन लक्षणों को देखते ही समझ जाएं, शरीर में होने लगी हैं फाइबर की कमी

आपके शरीर की कार्यप्रणाली के सही तरह से संचालन के लिए हमें प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स के अलावा फाइबर की जरूरत भी होती है। फाइबर एक अपचनीय कार्बोहाइड्रेट है जो आपके शरीर को ठीक से काम करने में मदद करता है। पेट को हेल्दी रखने में फाइबर की भूमिका अहम होती है। इसकी कमी हमें अपच, कब्ज व पेट से संबंधित अन्य समस्याओं का कारण बन सकती है। आज के समय में मॉडर्न लाइफस्टाइल की वजह से लोगों के खानपान में फाइबर की पूर्ती नहीं हो पा रही हैं। फाइबर की कमी का परीक्षण करने के लिए कोई टेस्ट मौजूद नहीं है, लेकिन शरीर में बदलते हुए लक्षणों से इसका पता लगाया जा सकता हैं कि आपके शरीर में फाइबर की कमी हैं। आज हम आपको उन्हीं लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इन्हें...

इन लक्षणों को देखते ही समझ जाएं, शरीर में होने लगी हैं फाइबर की कमी

कब्ज की समस्या

आहार में फाइबर की कम मात्रा लेने की वजह से सबसे पहले आपको कब्ज की समस्या होती है। कब्ज होने पर आपको मलत्याग करने में परेशानी होती है और पेट में गड़बड़ी में बनी रहती है। कब्ज होने के कुछ प्रमुख कारणों में से एक यह भी है कि आपके आहार में फाइबर की कमी है। अगर आपको भी कब्ज की समस्या बनी रहती है तो सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेकर फाइबर की अच्छी मात्रा वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।

इन लक्षणों को देखते ही समझ जाएं, शरीर में होने लगी हैं फाइबर की कमी

बार-बार भूख लगना
जैसा कि हम आपको बता चुके हैं कि फाइबर को पचाने में शरीर को समय लगता है। जिससे आपको काफी समय तक पेट भरे होने का अहसास होता है। लेकिन अगर आपको भोजन करने के कुछ देर बाद ही भूख का अहसास हो रहा है तो यह संकेत है कि आपके आहार में फाइबर की कमी है और अब आपको फाइबर युक्त भोजन करने की आवश्यकता है।

इन लक्षणों को देखते ही समझ जाएं, शरीर में होने लगी हैं फाइबर की कमी

वजन बढ़ना

यदि आप लगातार फाइबर की कमी वाले खाद्य पदार्थ खा रहे हैं, तो आपका वजन बढ़ने का खतरा भी हो सकता है। फाइबर पेट भरने (संतुष्ट होना) में मदद करता है, इसलिए यदि भोजन में फाइबर ना हो तो लोग अधिक खा लेते हैं और उनका वजन बढ़ने लगता है। फाइबर से उच्च खाद्य पदार्थों को अधिक देर तक चबाना पड़ता है और रिफाइंड शुगर या कार्बोहाइड्रेट्स के मुकाबले ये धीरे-धीरे पचते हैं इनकी मदद से पेट काफी देर तक भरा रहता है।

इन लक्षणों को देखते ही समझ जाएं, शरीर में होने लगी हैं फाइबर की कमी

बढ़ता कोलेस्ट्रॉल

अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर उच्च रहता है तो यह संकेत हैं कि आप अपने आहार में पर्याप्त मात्रा में फाइबर नहीं ले रहे हैं। दरअसल, फाइबर ट्राइग्लिसराइड्स कम करने में मदद करता है और साथ ही यह गुड कोलेस्ट्रोल के स्तर को भी बढ़ाता है। इसके अतिरिक्त उच्च-फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ आपको ब्लड प्रेशर व हृदय संबंधी अन्य समस्याओं से भी राहत दिलाते हैं।

इन लक्षणों को देखते ही समझ जाएं, शरीर में होने लगी हैं फाइबर की कमी

ब्लड शुगर लेवल में बदलाव

शरीर में फाइबर की कमी होने पर शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। डायबिटीज के मरीजों में वजन बढ़ने की सबसे मुख्य वजह डाइट में फाइबर की कमी होता है। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में फाइबरयुक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से व्यक्ति का वजन संतुलित बना रहने के साथ ब्लड शुगर लेवल भी ठीक रहता है।

इन लक्षणों को देखते ही समझ जाएं, शरीर में होने लगी हैं फाइबर की कमी

जी मिचलाने की समस्या

फाइबर की कमी होने पर आपको जी मिचलाने की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से आपको मतली या उल्टी की शिकायत भी हो सकती है। चूंकि ज्यादातर हाई कैलोरी और हाई प्रोटीन फूड्स का सेवन करने से यह समस्या हो सकती है। इसकी वजह से आपको थकान का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए आपकी डाइट में कार्ब्स और फाइबर का होना जरूरी है।

इन लक्षणों को देखते ही समझ जाएं, शरीर में होने लगी हैं फाइबर की कमी

सुस्ती का अहसास

अक्सर जब आप हैवी भोजन करते हैं तो आपको सुस्ती का अहसास होता है। लेकिन अगर आपको हमेशा ही भोजन के बाद नींद आने का अहसास होता है और आप नैप लेते हैं तो यह भी फाइबर की कमी का संकेत है। दरअसल, फाइबर आपके रक्त में शर्करा के स्तर को स्थिर बनाए रखने के लिए आवश्यक होता है और जब यह अस्थिर होता है तो आपको हमेशा ही सुस्ती का अहसास होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी