न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पसीना सोखने के साथ ही खुशबू भी देता है पाउडर, पर गम्भीर बीमारियों की जड़ है टैल्कम पाउडर

आमतौर पर यह देखा जाता है कि नहाने के बाद पुरुष, महिला और छोटे-बड़े बच्चे सभी अपने शरीर पर टैल्कम पाउडर लगाते हैं। लोगों का मानना है कि टैल्कम पाउडर न सिर्फ खुशबू देता है, बल्कि पसीने को भी रोकता है

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 12 Aug 2023 10:01:58

पसीना सोखने के साथ ही खुशबू भी देता है पाउडर, पर गम्भीर बीमारियों की जड़ है टैल्कम पाउडर

आमतौर पर यह देखा जाता है कि नहाने के बाद पुरुष, महिला और छोटे-बड़े बच्चे सभी अपने शरीर पर टैल्कम पाउडर लगाते हैं। लोगों का मानना है कि टैल्कम पाउडर न सिर्फ खुशबू देता है, बल्कि पसीने को भी रोकता है। पाउडर से उठने वाली सुगंधित खुशबू महिलाओं को इतनी प्रिय होती है कि वे अक्सर अपने और अपने शिशु के लिए इसका इस्तेमाल करती हैं, लेकिन अगर आप रोजाना टैल्कम पाउडर का इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान हो जाएं। आपको ये आदत भारी पड़ सकती है। इसके कई तरह के नुकसान होते हैं। नुकसान बताने से पहले हम अपने पाठकों को प्रसिद्ध फार्मा कम्पनी जॉनसन एण्ड जॉनसन के बारे में बताएंगे जो जिसके द्वारा निर्मित टैल्कम पाउडर पूरे विश्व में सर्वाधिक तादाद में बिकता था। इस अमेरिकी फार्मा कंपनी पर अमेरिका में 32,000 करोड़ रुपये (4.7 बिलियन डॉलर) का भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है। कंपनी के पाउडर प्रॉडक्ट्स की वजह से गर्भाशय का कैंसर होना पाया गया है और इसी की वजह से उस पर यह जुर्माना लगाया गया। कंपनी पर लगाया गया यह अब तक का सबसे भारी जुर्माना है। शिकायत करने वाली महिलाओं का कहना था कि टैलकम पाउडर आधारिक प्रॉडक्ट्स की वजह से उसमें मौजूद एसबेस्टस उनके गर्भाशय में चला गया, जिससे उन्हें कैंसर हो गया। ऐसा नहीं है कि टैल्कम पाउडर से सिर्फ महिलाओं को ही नुकसान होता है अपितु इससे छोटे बच्चों को भी नुकसान होता है।

बेबी को नहलाने के बाद तैयार करते वक्त मांएं उनको पाउडर जरूर लगाती हैं। ऐसा करने से उन्हें लगता है कि दूध की बदबू या बच्चे को रैशेज वगैरह कम होंगे, लेकिन कई बार ये गलती भारी पड़ जाती है। एक अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि छोटे बच्चे को टेलकम पाउडर लगाना कितना नुकसानदायक हो सकता है। तो वहीं कुछ रिसर्च रिपोर्ट्स के अनुसार बेबी पाउडर में मौजूद एस्बेस्टस केमिकल बच्चे की स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे बेबी पाउडर के साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। कई कैंसर इंस्टीट्यूट ने इस बात का खुलासा किया है कि प्राइवेट पार्ट या उसके आसपास टेलकम पाउडर के इस्तेमाल से इसमें मौजूद टेल्क कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की संभावना को बढ़ा सकते हैं।

यहां हम टैल्कम पाउडर के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान की चर्चा करेंगे

पसीना सोखने के साथ ही खुशबू भी देता है पाउडर, पर गम्भीर बीमारियों की जड़ है टैल्कम पाउडर

साँस लेने में परेशानी

टेलकम पाउडर से सांस लेने में प्रॉब्लम हो सकती है, खास तौर पर शिशुओं में। साइनस और अस्थमा पेशंट्स में भी इससे परेशानी महसूस होती है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ़ पीडियाट्रिक्स की तरफ से कहा गया है कि इसके इस्तेमाल में कमी लाई जाए।

पसीना सोखने के साथ ही खुशबू भी देता है पाउडर, पर गम्भीर बीमारियों की जड़ है टैल्कम पाउडर

यूट्रस में जलन की शिकायत

बहुत सी महिलाएं वैजाइना की बदबू दूर करने के लिए खुशबूदार पाउडर का इस्तेमाल करती हैं। यूट्रस में इसके कण जा सकते हैं। ये कण पहले फेलोपिन ट्यूब में और वहां से यूट्रस तक पहुंच जाते हैं। मुश्किल ये होती है कि ये कण यहां से आसानी से नहीं निकलते। इसकी वजह से यूट्रस में जलन और यूट्रस कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। एक स्टडी के मुताबिक हर 5 में से 1 महिला वैजाइनल बदबू के लिए पाउडर इस्तेमाल करती है। प्राइवेट पार्ट्स में पाउडर इस्तेमाल करने वाली महिलाओं में यूट्रस कैंसर होने का खतरा सामान्य महिलाओं की तुलना में ज्यादा होता है।

पसीना सोखने के साथ ही खुशबू भी देता है पाउडर, पर गम्भीर बीमारियों की जड़ है टैल्कम पाउडर

फेफड़ों का कैंसर

सामान्य रूप से अगर महिलाएं पाउडर का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करती हैं तो वह सांस के माध्यम से शरीर के भीतर जाकर शरीर के लिए समस्याएं पैदा कर सकता है। इससे फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं और आगे चलकर यह फेफड़ों के कैंसर में भी बदल सकती हैं।

पसीना सोखने के साथ ही खुशबू भी देता है पाउडर, पर गम्भीर बीमारियों की जड़ है टैल्कम पाउडर

त्वचा हो सकती है शुष्क

टैल्कम पाउडर आपकी स्किन को रूखी बना देता है। तैलीय समस्या दूर करने के लिए आप नई समस्या को घर बुला लेते हैं। नई समस्या है स्किन का रूखापन। टैल्कम पाउडर स्किन के रूखेपन का एक बड़ा कारण है। यही नहीं आपकी स्किन में रेडनेस भी आ सकती है।

पसीना सोखने के साथ ही खुशबू भी देता है पाउडर, पर गम्भीर बीमारियों की जड़ है टैल्कम पाउडर

स्किन इंफैक्शन

गर्मियों में अंडर आर्म्स में अधिक पसीने आते हैं। आमतौर पर ये पसीने से भीगे ही रहते हैं। ऐसे में अधिकतर लोग अंडर आर्म्स से आने वाली पसीने की बदबू को रोकने के लिए टैल्कम पाउडर लगाते हैं। इससे खुशबू बनी रहती है और पसीने से इरीटेशन कम हो जाती है। टैल्कम पाउडर में सबसे अधिक स्टार्च होता है। ये स्टार्च पसीने को सुखाता है लेकिन आपकी त्वचा को इंफेक्शन दे सकता है। कहने का मतलब है कि टैल्कम पाउडर स्किन इंफेक्शन के खतरे को काफी हद तक बढ़ा देता है।

पसीना सोखने के साथ ही खुशबू भी देता है पाउडर, पर गम्भीर बीमारियों की जड़ है टैल्कम पाउडर

एंडोमेट्रियल कैंसर

एक स्टडी में यह भी पाया गया कि जो महिलाएं ज्यादा टेलकम पाउडर इस्तेमाल करती हैं और मेनोपॉज के बाद भी इस्तेमाल जारी रखती हैं, उनमें एंडोमेट्रियल कैंसर होने की आशंका ज्यादा होती है।

पसीना सोखने के साथ ही खुशबू भी देता है पाउडर, पर गम्भीर बीमारियों की जड़ है टैल्कम पाउडर

बंद हो जाते हैं रोम छिद्र

हमारे शरीर पर रोम छिद्र होते हैं जो टैल्कम पाउडर के इस्तेमाल से बंद हो जाते हैं। पाउडर इतना बारीक या महीन होता है कि आपके रोम छिद्रों को आसानी से बंद कर सकता है। ये पाउडर आपके भीतर से पसीने को बाहर नहीं आने देता और इससे त्वचा रोग की आशंका काफी बढ़ जाती है। रोम छिद्र खुले होते हैं तो पसीना आसानी से बाहर निकलता है। पसीना आना भी जरूरी है इससे कई तरह के त्वचा रोगों से बचा जा सकता है।

पसीना सोखने के साथ ही खुशबू भी देता है पाउडर, पर गम्भीर बीमारियों की जड़ है टैल्कम पाउडर

चेहरे पर भर जाते हैं मुंहासे

चेहरे पर पाउडर लगाने से मुंहासों की समस्या बढ़ सकती है क्योंकि, टेल्कम पाउडर चेहरे के रोम छिद्रों को बंद कर देता है, जिसमें गंदगी जमा होती रहती है और पसीना निकल नहीं पाता है। इसके कारण चेहरे पर मुंहासे आने लगते हैं और यह बहुत ज्यादा हो जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, दो साल से बोर्ड परीक्षा में नहीं हुआ था कोई भी छात्र शामिल
यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, दो साल से बोर्ड परीक्षा में नहीं हुआ था कोई भी छात्र शामिल
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल
FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल
'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी
'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी
सपा में बगावत की अटकलों के बीच राजभर का बड़ा बयान, बताया कौन करेंगा बागी गुट का नेतृत्व
सपा में बगावत की अटकलों के बीच राजभर का बड़ा बयान, बताया कौन करेंगा बागी गुट का नेतृत्व
संचिता उगले की मौत पर एआईसीडब्ल्यूए ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र
संचिता उगले की मौत पर एआईसीडब्ल्यूए ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र
'बंटवारा 1947' से सामने आए किरदारों के पोस्टर्स, सनी देओल निभाएंगे मुस्लिम शख्स का रोल, जानिए किस भूमिका में दिखेंगी प्रीति जिंटा और शबाना आजमी
'बंटवारा 1947' से सामने आए किरदारों के पोस्टर्स, सनी देओल निभाएंगे मुस्लिम शख्स का रोल, जानिए किस भूमिका में दिखेंगी प्रीति जिंटा और शबाना आजमी
पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, दिल्ली-एनसीआर से ISI मॉड्यूल के 5 और सदस्य दबोचे गए
पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, दिल्ली-एनसीआर से ISI मॉड्यूल के 5 और सदस्य दबोचे गए
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-  'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा- 'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी