न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘लवयापा’ देख आमिर ने श्रीदेवी से की खुशी की तुलना, जुनैद को इन 2 फिल्मों से किया गया था बाहर

फैंस में जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘लवयापा’ को लेकर जबरदस्त उत्साह है। दोनों ही सेलेब्स किड्स हैं और ऐसे सितारों के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 06 Jan 2025 11:08:17

2 News : ‘लवयापा’ देख आमिर ने श्रीदेवी से की खुशी की तुलना, जुनैद को इन 2 फिल्मों से किया गया था बाहर

फैंस में जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘लवयापा’ को लेकर जबरदस्त उत्साह है। दोनों ही सेलेब्स किड्स हैं और ऐसे सितारों के लिए कुछ अलग ही प्रकार का क्रेज नजर आता है। जुनैद सुपरस्टार आमिर खान और रीना दत्ता तथा खुशी दिग्गज दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी हैं। रोमांटिक कॉमेडी मूवी ‘लवयापा’ 7 फरवरी को सिनेमाघरों में पहुंच जाएगी। इससे पहले आमिर ने खुशी की एक्टिंग को लेकर रिएक्शन दी है। आमिर ने कहा कि मैंने फिल्म का ‘रफ कट’ देखा है। मुझे यह फिल्म पसंद आई। यह बहुत मनोरंजक है।

सेलफोन के कारण आजकल हमारी जिंदगी किस तरह बदल गई है और इसके कारण हमारी जिंदगी में क्या-क्या दिलचस्प चीजें घटित होती हैं, यह सब इसमें दिखाया गया है। सभी कलाकारों ने अच्छा काम किया है। जब मैंने फिल्म देखी और खुशी को देखा, तो मुझे लगा कि मैं श्रीदेवी को देख रहा हूं। उनकी ऊर्जा वहां थी, मैं देख सकता था। मैं श्रीदेवी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मैं हमेशा उनके साथ काम करना चाहता था। वह एक शानदार कलाकार थीं।

कैमरा बंद होने पर भी वह हमेशा अपनी प्रतिभा को छिपाए रखती थीं। जैसे ही कैमरा चलना शुरू होता, वह अपनी असली प्रतिभा दिखाना शुरू कर देतीं। वह एक ऐसी ऊर्जा बिखेरती थीं जो मुझे खुशी के अभिनय के समान लगी। उल्लेखनीय है कि खुशी ने नवंबर 2023 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘द आर्चीज’ से अभिनय करिअर की शुरुआत की थी। यह सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और वेदांग रैना की भी पहली फिल्म थी।

aamir khan,superstar aamir khan,loveyapa movie,junaid khan,khushi kapoor,sridevi,khushi sridevi,laal singh chaddha,laapataa ladies

‘लाल सिंह चड्ढा’ में मां-बेटे के रोल के लिए जुनैद और किरण ने दिया था ऑडिशन

जुनैद खान ने उन दो फिल्मों के बारे में बात की है, जिनसे उन्हें बाहर कर दिया गया था। ये दोनों ही फिल्में उनके पिता आमिर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी थीं। जुनैद ने विक्की लालवानी के साथ यूट्यूब चैनल के लिए बात करते हुए कहा कि कभी बजट तो कभी रोल में फिट न बैठने की वजह से मुझे बाहर कर दिया गया। मैंने अपनी सौतेली मां किरण राव के साथ ‘लाल सिंह चड्ढा’ फिल्म में मां-बेटे के रोल के लिए ऑडिशन दिया था।

हमने 4 दिन तक फिल्म के 7-8 सीन की शूटिंग कर ली थी जिसका फूटेज करीबन 20 मिनट था। वो मेरे लिए टेस्ट था। पापा देखना चाहते थे कि मैं चीजों के साथ कैसे डील करता हूं, लेकिन आखिरकार वो हो नहीं पाया। फिल्म का बजट एक नौसिखिया के साथ फिल्म बनाने के लिए काफी ज्यादा था।

मैंने पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘लापता लेडीज’ में लीड रोल के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन किरण ने मेरी जगह स्पर्श श्रीवास्तव को कास्ट किया। किरण ने कहा था कि स्पर्श रोल के लिए ज्यादा सही हैं और वो बिल्कुल ठीक भी थीं। गौरतलब है कि जुनैद की पहली फिल्म पिछले साल ओटीटी पर रिलीज हुई ‘महाराजा’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ