न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अधिक मात्रा में प्रोटीन पाउडर का सेवन पड़ सकता है सेहत पर भारी, होते है ये नुकसान

प्रोटीन हमारी मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है और इंटेंस वर्कआउट के बाद कोशिकाओं की मरम्मत और रिकवरी को भी बढ़ावा देता है। साथ ही प्रोटीन के सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 Oct 2021 5:12:44

अधिक मात्रा में प्रोटीन पाउडर का सेवन पड़ सकता है सेहत पर भारी, होते है ये नुकसान

प्रोटीन हमारी मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है और इंटेंस वर्कआउट के बाद कोशिकाओं की मरम्मत और रिकवरी को भी बढ़ावा देता है। साथ ही प्रोटीन के सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है। क्योंकि प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन करने से हमारा पेट लंबे समय तक भरा रहता है। लेकिन अगर प्रोटीन का सेवन बिना सोचे-समझे किया जाए तो ये आपको फायदा पहुँचाने की जगह नुकसान पहुँचाना शुरू कर देता है। इसके अधिक सेवन से गुर्दे और लिवर को नुकसान पहुंच सकता है और हड्डियों से संबंधित बीमारी का कारण बन सकता है। तो चलिए जानते हैं प्रोटीन पाउडर से होने वाले नुकसानों के बारे में...

protein,protein side effects,protein powder side effects,protein powder side effects on health,healthy living,Health tips,Health

डिहाइड्रेशन

अत्यधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन आपको डिहाइड्रेशन का शिकार बना सकता हैं। यही वजह है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ पर्याप्त पानी और खनिज उपस्थिति के लिए बहुत सारी सब्जियों और फलों का सेवन करने का सुझाव देते हैं।

protein,protein side effects,protein powder side effects,protein powder side effects on health,healthy living,Health tips,Health

किडनी को नुकसान

यदि आप प्रोटीन की मात्रा का अधिक सेवन करते है तो किडनी को नुकसान पहुंच सकता है। अधिक मात्रा में प्रोटीन के सेवन से बड़ी मात्रा में यूरिया का उत्पादन होता है ऐसे में गुर्दे पर उच्च दबाव पड़ता है क्योंकि ये रक्त से यूरिया और कैल्शियम की प्रचुर मात्रा को छान लेता हैं। जब लम्बे समय तक बड़ी मात्रा में प्रोटीन पाउडर का सेवन किया जाता है तो किडनी की बिमारियों का खतरा बढ़ जाता है। गुर्दे की पथरी और गुर्दे की विफलता की क्षति अधिक मात्रा में प्रोटीन की खुराक से हो सकती है।

protein,protein side effects,protein powder side effects,protein powder side effects on health,healthy living,Health tips,Health

डिप्रेशन का शिकार

जो महिलाएं अनुपातहीन मात्रा में प्रोटीन और कम कार्बोहाइड्रेट का सेवन करती हैं, उनमें डिप्रेशन चिंता, मूड स्विंग, नकारात्मक भावनाओं जैसी मानसिक समस्याओं का खतरा अधिक होता है।

protein,protein side effects,protein powder side effects,protein powder side effects on health,healthy living,Health tips,Health

कैंसर जोखिम

कुछ प्रोटीन पाउडर की ब्रांडों में भारी मात्रा में धातुएं होती हैं जो कैंसर के खतरे को बढ़ा सकती हैं। इसलिए इसके अधिक सेवन से बचना चाहिए।

protein,protein side effects,protein powder side effects,protein powder side effects on health,healthy living,Health tips,Health

वजन बढ़ना

अत्यधिक मात्रा में प्रोटीन आपकी आंत को बाधित कर सकता है, जिससे अनावश्यक वजन भी बढ़ सकता है। साथ ही बिना कार्ब के प्रोटीन को कंज्यूम करने से सांसों से दुर्गंध आ सकती है। यही वजह है कि एक्सपर्ट स्वस्थ पोषण के लिए प्रोटीन के साथ पर्याप्त मात्रा में कार्ब्स का सेवन करने का सुझाव देते हैं।

protein,protein side effects,protein powder side effects,protein powder side effects on health,healthy living,Health tips,Health

लिवर को नुकसान करें

प्रोटीन सप्लीमेंट का आहार बिना कार्ब्स के शरीर को कीटोसिस की स्थिति में ले जा सकता है, इससे उच्च रक्त अम्लता का स्तर बढ़ जाता है। यह लगातार उच्च रक्त अम्लता लिवर के कार्य प्रणाली को नुकसान पहुंचाता है और इसके परिणाम स्वरूप गंभीर लिवर की खराबी हो सकता है। इसके अलावा लीवर में सूजन हो सकती है और लीवर की गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ सकता है।

protein,protein side effects,protein powder side effects,protein powder side effects on health,healthy living,Health tips,Health

कील-मुंहासों की समस्या

प्रोटीन से हार्मोन के उत्पादन को बढ़ाया जाता है जिसे इंसुलिन वृद्धि का कारक माना जाता है। जो कील-मुंहासों को जन्म दे सकता है। इसलिए अत्यधिक मात्रा में प्रोटीन पाउडर का सेवन मुंहासों का कारण बन सकता है।

protein,protein side effects,protein powder side effects,protein powder side effects on health,healthy living,Health tips,Health

बीपी लो की समस्या

जो लोग पहले से कम रक्तचाप के रोगी या सामान्य हैं उनके लिए अधिक प्रोटीन खुराक क्तचाप को बहुत कम कर सकती है।

protein,protein side effects,protein powder side effects,protein powder side effects on health,healthy living,Health tips,Health

ब्‍लड में एसिड बढ़ना

अगर आप ब्‍हे प्रोटीन का सही यूज़ नहीं करते तो इसका आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस वजह से खून में कीटोन की मात्रा बढ़ने लगती है। ऐसे में अगर बॉडी फैट कम है तो वह प्रोटीन को एनर्जी में नही बदल पाएगा और इसी तरह से खून में किटोन का लेवल बढने लगेगा। यानी की खून में एसिड का लेवल बढना।

protein,protein side effects,protein powder side effects,protein powder side effects on health,healthy living,Health tips,Health

पेट में गड़बड़ी होना

प्रोटीन में पाया जाने वाला लैक्‍टो मिल्‍क प्रॉडक्‍ट और चीनी आदि आपको एलर्जी दे सकते हैं। लेकिन इससे आपका पेट खराब हो सकता है। आपको सूजन या ब्‍लोटिंग की समस्या हो सकती है। पेट में दर्द या मतली भी आ सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग