न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है नमक का ज्यादा सेवन, जानें इससे होने वाले नुकसान

नमक के बिना हमारी जिदंगी अधूरी होती है। नमक के बिना खाने का स्वाद अधूरा रह जाता है। इस बात से आप काफी अच्छी तरह से वाकिफ होंगे। लेकिन आपको यह समझने की जरूरत हैं कि इसका सही मात्रा में ही सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 21 Jul 2023 8:48:15

स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है नमक का ज्यादा सेवन, जानें इससे होने वाले नुकसान

नमक के बिना हमारी जिदंगी अधूरी होती है। नमक के बिना खाने का स्वाद अधूरा रह जाता है। इस बात से आप काफी अच्छी तरह से वाकिफ होंगे। लेकिन आपको यह समझने की जरूरत हैं कि इसका सही मात्रा में ही सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। पिज्जा, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, समोसा से लेकर सूप हमारे सभी आरामदेह खाद्य पदार्थों में नमक की मात्रा अधिक होती है। अगर आपको अपने खाने में ज्यादा नमक डालकर खाने की आदत है तो यह आदत आपके लिए दिक्कत खड़ी कर सकती है। इसको ज्यादा खाने से शरीर में कई तरह की बीमारियां लग सकती हैं। समय के साथ अधिक नमक वाला आहार चुपचाप हमारे कई अंगों और शरीर के कार्यों को नुकसान पहुंचा सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं जरूरत से अधिक नमक खाने के क्या नुकसान हैं।

स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है नमक का ज्यादा सेवन, जानें इससे होने वाले नुकसान

स्किन डिजीज का खतरा

अगर आज जरूरत से अधिक नमक का सेवन करते हैं, तो इससे स्किन डिजीज का खतरा रहता है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिक नमक के सेवन से स्किन में जलन, रैशेज, खुजली, चकत्ते जैसी परेशानी हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि पूरे दिन में 5 ग्राम से ज्यादा नमक न खाएं।

स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है नमक का ज्यादा सेवन, जानें इससे होने वाले नुकसान

पेट फूलने की समस्या

ज्यादा नमक के सेवन से पेट फूलने की समस्या हो सकती है। क्योंकि नमक के ज्यादा सेवन से शरीर में अतिरिक्त पानी इकट्ठा होने लगता है। जिससे पेट फूलने की समस्या या फिर पेट टाइट होनी की समस्या हो सकती हैं। ज्यादा नमक खाना पेट के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है।

स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है नमक का ज्यादा सेवन, जानें इससे होने वाले नुकसान

हड्डियों की कमजोरी

अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से आपकी हड्डियां भी कमजोर हो सकती हैं। दरअसल, सोडियम की वजह से शरीर में कैल्शियम के अवशोषण की क्षमता खत्म हो जाती है, जिसकी वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं जो आगे चलकर ऑस्टियोपोरोसिस का कारण बन सकती है।

स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है नमक का ज्यादा सेवन, जानें इससे होने वाले नुकसान

नींद ना आना

अगर आप रात में सोने से पहले नमक का ज्यादा सेवन करते हैं, तो इससे आपकी नींद भी प्रभावित हो सकती है। इस कारण आपको रात में कई बार जागना पड़ सकता है और अगले दिन थकावट हो सकती है।

स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है नमक का ज्यादा सेवन, जानें इससे होने वाले नुकसान

किडनी की समस्या

अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से किडनी से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इसलिए अधिक नमक का सेवन न करें। दरअसल, नमक ज्यादा खाने से शरीर से पानी काफी ज्यादा निकलने लगता है, जिसका असर आपकी किडनी पर पड़ सकता है। काफी ज्यादा नमक का सेवन करने से किडनी स्टोन यानीं पथरी का खतरा रहता है। जब आप काफी ज्यादा नमक खाते हैं, तो इसकी वजह से शरीर में मौजूद कैल्शियम हड्डियो से निकलने लगता है, जो यूरिन के जरिये शरीर से बाहर निकल जाता है। साथ ही यह आपकी किडनी में जमा होने लगता है, जो पथरी का कारण बन सकता है।

स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है नमक का ज्यादा सेवन, जानें इससे होने वाले नुकसान

हाई ब्लड प्रेशर

जहाई ब्लड प्रेशर के कई कारणों में से एक ज्यादा सोडियम भी होता है। क्योंकि, ब्लड प्रेशर में बदलाव के पीछे किडनी का कार्य बहुत महत्वपूर्ण रहता है। ज्यादा नमक खाने के कारण किडनी अतिरिक्त पानी को निकालने में मुश्किलों का सामना करने लगती है, जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है।

स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है नमक का ज्यादा सेवन, जानें इससे होने वाले नुकसान

वजन बढ़ना

नमक का अत्यधिक सेवन के कारण शरीर में इकट्ठा हुआ पानी वजन बढ़ने का कारण भी बन सकता है। अगर आपका एक दिन में 2 पाउंड या एक हफ्ते में 4 पाउंड से ज्यादा वजन बढ़ता है, तो यह ज्यादा नमक खाने का कारण हो सकता है।

स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है नमक का ज्यादा सेवन, जानें इससे होने वाले नुकसान

दिल के लिए खतरनाक

ज्यादा नमक का सेवन करना दिल के लिए खतरनाक हो सकता है। इसके सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा काफी बढ़ जाता हैं। ज्यादा नमक के सेवन से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है और दिल भी कमजोर होने लगता है। ज्यादा नमक का सेवन हार्ट स्ट्रोक होने का खतरा भी कई गुना बढ़ा देता है।

स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है नमक का ज्यादा सेवन, जानें इससे होने वाले नुकसान

बार बार पेशाब आना

बार-बार पेशाब आना एक बड़ा संकेत है कि आप बहुत अधिक नमक का सेवन कर रहे हैं। अधिकांश समय, आपको पेशाब करने के लिए रात के बीच में जागने की जरूरत महसूस हो सकती है। हालांकि, यह यूटीआई, टाइप 2 मधुमेह और एक अतिसक्रिय मूत्राशय जैसी कई अन्य स्थितियों का लक्षण है। ये सारी बीमारियां ज्यादा नमक के सेवन से हो सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री