न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीरियड्स के दर्द से परेशान हो रही महिलाएं आजमाएं ये उपाय, मिलेगी राहत

पीरियड्स किसी भी महिला के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जिससे उनकी सेहत भी जुड़ी हैं। लेकिन इस दौरान पेट में होने वाला दर्द असहनीय पीड़ा देता हैं जो कि कई बार बढ़ते हुए कमर और पैरों में भी पहुंच जाता हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Nov 2023 11:06:27

पीरियड्स के दर्द से परेशान हो रही महिलाएं आजमाएं ये उपाय, मिलेगी राहत

पीरियड्स किसी भी महिला के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जिससे उनकी सेहत भी जुड़ी हैं। लेकिन इस दौरान पेट में होने वाला दर्द असहनीय पीड़ा देता हैं जो कि कई बार बढ़ते हुए कमर और पैरों में भी पहुंच जाता हैं। ऐसे में चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग्स जैसी परेशानियों का होना स्वाभाविक हैं। पीरियड्स में होने वाले इस असहनीय दर्द से छुटकारा पाने के लिए कई महिलाएं दवाइयों का सेवन करती हैं जो कि उनकी तकलीफ और बढ़ा सकता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से पीरियड्स के उन दिनों में होने वाली परेशानियों और दर्द से छुटकारा पाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

पीरियड्स के दर्द से परेशान हो रही महिलाएं आजमाएं ये उपाय, मिलेगी राहत

गर्म पानी पिएं

पीरियड्स के दौरान पेट के निचले हिस्से और कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप गर्म पानी का सेवन करें। ऐसा करने से आपको दर्द से तो छुटकारा मिलेगा ही, साथ ही उल्टी और जी मिचलाने जैसी दिक्कतों से भी राहत मिलेगी।

पीरियड्स के दर्द से परेशान हो रही महिलाएं आजमाएं ये उपाय, मिलेगी राहत

गर्म पानी की सिकाई

पीरियड में दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप गर्म पानी से पेट के निचले हिस्से और कमर की सिकाई कर सकती हैं। इसके लिए आप हीटिंग पैड या हॉट वॉटर बॉटल का सहारा ले सकतीं हैं। ऐसा करने से दर्द तो जाएगा ही पीरियड्स में होने वाली अनियमितता से भी निजात मिलेगी। पीरियड्स के दिनों में आप जब भी नहाएं तो इसके लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें। इससे टमी और कमर के दर्द के साथ बदन दर्द से भी राहत मिलेगी। साथ ही पीरियड्स में होने वाली अनियमितता से भी छुटकारा मिलेगा।

पीरियड्स के दर्द से परेशान हो रही महिलाएं आजमाएं ये उपाय, मिलेगी राहत

तिल, नारियल या जैतून के तेल की मालिश

तिल, नारियल या जैतून के तेल की मालिश करने से पीरियड के दौरान पेट के निचले हिस्से और कमर के दर्द में राहत मिलती है। तीनों में से किसी भी तेल को गुनगुना करके हल्के हाथों से टमी और कमर की मालिश करें। इनमें तेल में एंटीऑक्सिडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण और लिनोलिक एसिड पाया जाता है। इससे दर्द से भी छुटकारा मिलेगा और मांसपेशियों की एंठन भी कम होती हैं।

पीरियड्स के दर्द से परेशान हो रही महिलाएं आजमाएं ये उपाय, मिलेगी राहत

तुलसी का इस्तेमाल

तुलसी एक नैचुरल पेनकिलर और एंटीबॉयोटिक है । अगर आपको भी पीरियड के दौरान तेज़ दर्द होता है तो चाय बनाते वक्त उसमें तुलसी के पत्ते डालकर उबालें, उससे आराम मिलेगा।

पीरियड्स के दर्द से परेशान हो रही महिलाएं आजमाएं ये उपाय, मिलेगी राहत

हल्दी दूध का करें सेवन

पीरियड्स के दिनों में कमर, टमी और बदन दर्द से राहत पाने के लिए एक गिलास गुनगुने दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

पीरियड्स के दर्द से परेशान हो रही महिलाएं आजमाएं ये उपाय, मिलेगी राहत

अजवाइन का सेवन

पीरियड्स के दिनों में महिलाओं में गैस की समस्या ज़्यादा बढ़ जाती है। गैस की प्रॉब्लम की वजह से भी पेट में दर्द होता है। जिसे दूर करने के लिए अजवाइन सबसे अच्छा विकल्प है। आधा चम्मच अजवाइन में आधा चम्मच नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ पीने से पीरियड्स में तुरंत राहत मिलती है।

पीरियड्स के दर्द से परेशान हो रही महिलाएं आजमाएं ये उपाय, मिलेगी राहत

सौंफ और शहद

एक चम्मच सौंफ को एक गिलास पानी में डालकर उबाल लें। इस पानी के गुनगुना रह जाने पर इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन करें। इससे दर्द, ऐंठन और बेचैनी से राहत मिलेगी।

पीरियड्स के दर्द से परेशान हो रही महिलाएं आजमाएं ये उपाय, मिलेगी राहत

हल्की एक्सरसाइज

महिलाएं ज्यादा दर्द के कारण मासिक धर्म के दौरान एक्सरसाइज से बचती हैं लेकिन एक स्टडी में पाया गया है कि हल्के व्यायाम जैसे योगा, टहलना आदि करने से दर्द में फायदा मिल सकता है, लेकिन इस दौरान वजनदार काम करने से बचना चाहिए। एक्सरसाइज करने से एंडोर्फिन निकलता है जो ऐंठन के लिए एक प्राकृतिक दर्द निवारक का काम करता है।

पीरियड्स के दर्द से परेशान हो रही महिलाएं आजमाएं ये उपाय, मिलेगी राहत

हर्बल टी

मासिक धर्म में हर्बल चाय का सेवन एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए बिना दूध की अदरक की चाय को काली मिर्च के साथ लेना कारगर माना जाता है। यह न केवल यह पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को कम करता है बल्कि अनियमित पीरियड्स की परेशान के साथ-साथ प्री-मेंस्ट्रुअल सिंड्रोम से संबंधित थकान को भी दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा कैमोमाइल चाय जो प्रोस्टाग्लैंडीन के उत्पादन को कम करती है इसे पीरियड्स के दौरान लेना फायदेमंद माना गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी