न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोल्ड ड्रिंक की जगह पीएं ये हेल्दी पेय पदार्थ, शरीर को मिलेगी प्राकृतिक ठंडक

तेज धूप और पसीने के कारण गर्मियों में लोग सुस्त और थका हुआ महसूस करते हैं। ऐसे में थकान दूर करने और ठंडक पाने के लिए लोग कई तरह की अलग-अलग कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करना शुरू कर देते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Apr 2023 11:35:27

कोल्ड ड्रिंक की जगह पीएं ये हेल्दी पेय पदार्थ, शरीर को मिलेगी प्राकृतिक ठंडक

तेज धूप और पसीने के कारण गर्मियों में लोग सुस्त और थका हुआ महसूस करते हैं। ऐसे में थकान दूर करने और ठंडक पाने के लिए लोग कई तरह की अलग-अलग कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करना शुरू कर देते हैं। लेकिन अगर आप इनका हर दिन सेवन कर रहे हैं तो ये परेशानी का सबब बन सकती है और आपकी सेहत बिगाड़ सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो गर्मियों में स्वाद एवं सेहत दोनों के लिए ही अच्छे रहते हैं। ये ड्रिंक्स गर्मी से राहत पहुंचाने का काम करती हैं और शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखती हैं। गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आपको डाइट में इन ड्रिंक्स को जरूर शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं इन ड्रिंक्स के बारे में...

कोल्ड ड्रिंक की जगह पीएं ये हेल्दी पेय पदार्थ, शरीर को मिलेगी प्राकृतिक ठंडक

गन्ने का जूस

गर्मियों के मौसम में गन्ने के जूस का सबसे ज्यादा सेवन किया जाता है। यह सस्ता, हल्का, स्वादिष्ट और सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। गन्ने में मौजूद प्राकर्तिक मिठास शरीर में ऊर्जा को बनाए रखती है। गन्ने के जूस के स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें पुदीने और नींबू का रास मिलाया जाता है, जो इसके गुणों को भी डबल कर देते हैं। पुदीना शरीर को ठंडा रखने में और नींबू डाइजेशन बेहतर बनाने में मदद करता है।

कोल्ड ड्रिंक की जगह पीएं ये हेल्दी पेय पदार्थ, शरीर को मिलेगी प्राकृतिक ठंडक

सत्तू का जूस

सत्तू आयरन, मैंगनीज और मैग्नीशियम में उच्च और सोडियम में कम होता है, जो बॉडी को तेजी से एनर्जी देता है साथ ही बॉडी को कूल भी रखता है। यह आंतों के लिए अच्छा होता है क्योंकि इसमें बहुत अधिक अघुलनशील फाइबर होता है। यह गैस,कब्ज और एसिडिटी को कंट्रोल करता है,जिसकी वजह से ये गर्मी के लिए आदर्श ड्रिंक है। सत्तू भुने हुए बेसन से बनाया जाता है जिसका शरीर पर ठंडा प्रभाव पड़ता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जिसकी वजह से ये हेल्दी ड्रिंक बनता है।

कोल्ड ड्रिंक की जगह पीएं ये हेल्दी पेय पदार्थ, शरीर को मिलेगी प्राकृतिक ठंडक

छाछ

गर्मियों में खाने के साथ छाछ का सेवन भारत के लगभग हर घर में किया जाता है। यह एक बड़ी ही फायदेमंद ड्रिंक है, जिसका सेवन करने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। छाछ गर्मियों के तपिश भरे दिनों में शरीर को तरोताजा बनाए रखने में मदद करती है। इसके अलावा यह शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने में फायदेमंद होती है। कोलेस्टेरोल कंट्रोल करना, पेट में जलन और एसिडिटी को ठीक करना, हड्डियों और दाँतों को मजबूत बनाना छाछ के स्वास्थ्य लाभों में शामिल है।

कोल्ड ड्रिंक की जगह पीएं ये हेल्दी पेय पदार्थ, शरीर को मिलेगी प्राकृतिक ठंडक

बेल का शरबत

बेल एक ऐसा फल है, जो भीषण गर्मी के दिनों में एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है। बेल का शरबत पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। बेल का रस राइबोफ्लेविन से भरा होता है। साथ ही इसमें बी-विटामिन भी होता है, जो गर्म दिनों के दौरान शरीर की ऊर्जा आपूर्ति को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रतिदिन आप गर्मी में एक गिलास ठंडा बेल से तैयार शरबत का सेवन करें। इसमें फाइबर होता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने के साथ ही पाचन को भी दुरुस्त बनाए रखता है।

कोल्ड ड्रिंक की जगह पीएं ये हेल्दी पेय पदार्थ, शरीर को मिलेगी प्राकृतिक ठंडक

खीरा वाटर

खीरे के पानी के अपने अलग ही फायदे होते हैं। खीरे का पानी एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत होता है। खीरे का पानी विटामिन का भी एक अच्छा स्त्रोत है जो शरीर को प्रोटीन बनाने में मदद करता है जो खून के थक्के के साथ साथ मजबूत हड्डियों के निर्माण के लिए आवश्यक होते हैं। यदि आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो खीरे का पानी का सेवन करें। गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडक देता है और हीट को बैलेंस करता है कि खीरे का पानी आपकी स्किन को और अधिक ग्लोइंग भी बनाता है।

कोल्ड ड्रिंक की जगह पीएं ये हेल्दी पेय पदार्थ, शरीर को मिलेगी प्राकृतिक ठंडक

जलजीरा

भारतीय खानों के स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाला जीरा यकीनन काफी फायदे की चीज है। यह गर्मियों में आपके शरीर को ठंडा और सेहत को दुरुस्त रखता है। इसका इस्तेमाल भोजन बनाने में किया जा सकता है। इसके साथ इसके पाउडर से एक बढ़िया कर फायदे से भरपूर समर ड्रिंक भी बनाई जा सकती है। जीरे से बनने वाली ड्रिंक, जिसे जलजीरा भी कहा जाता है, भारतीय घरों में काफी मशहूर है। बनाने में आसान और स्वाद में भरपूर ये ड्रिंक गर्मियों में आपकी सेहत का बराबर ध्यान रखेगी।

कोल्ड ड्रिंक की जगह पीएं ये हेल्दी पेय पदार्थ, शरीर को मिलेगी प्राकृतिक ठंडक

नींबू पानी

नींबू पानी विटामिन सी से भरपूर होता है जो आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है। यह गर्मी में ठंडक भी महसूस करवाता है। आप बच्चे के लिए घर पर ही नींबू पानी बनाएं और उसमें नमक या चीनी न डालें। मार्केट में बने नींबू पानी में बहुत चीनी, आर्टिफिशियल फ्लेवर, कलर और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जो आपके बच्चे की सेहत के लिए अच्छे नहीं हैं।

कोल्ड ड्रिंक की जगह पीएं ये हेल्दी पेय पदार्थ, शरीर को मिलेगी प्राकृतिक ठंडक

तरबूज का शरबत

हीट को बीट करने के लिए तरबूज से बना ड्रिंक भी पी सकते हैं। ये स्वाद में काफी अच्छा और सेहतमंद होता है। तरबूज के शरबत से इम्युनिटी बढ़ती है। तरबूज के जूस में थो़ड़ा काला नमक और चीनी मिक्स कर लें। आप चाहें तो स्वाद के लिए पुदीना भी डाल सकते हैं। थोड़ा नींबू का रस डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

कोल्ड ड्रिंक की जगह पीएं ये हेल्दी पेय पदार्थ, शरीर को मिलेगी प्राकृतिक ठंडक

नारियल पानी

नारियल पानी एक नेचुरल हाइड्रेटर है। नारियल पानी पीने से पसीने के माध्यम से उत्सर्जित मानव शरीर के इलेक्ट्रोलाइट की कमी को दूर कर सकती है। इसे पीते ही शरीर में शीतल प्रभाव होता है। यह हमारे पाचन तंत्र को भी गर्मी के मौसम में फिट बनाए रखता है। पेट की परत पर होने वाली जलन की समस्या को कम करता है। तो फिर देर किस बात की, आप इन कूलिंग, रिफ्रेशिंग और हेल्दी समर ड्रिंक्स को डेली डाइट में जरूर शामिल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद सुनामी की आशंका, अलर्ट जारी
वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद सुनामी की आशंका, अलर्ट जारी
Re-NEET 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द जारी हो सकती है Answer Key
Re-NEET 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द जारी हो सकती है Answer Key
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर, मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान; बोलीं- 'ब्रेक के बाद फिर करूंगी वापसी'
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर, मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान; बोलीं- 'ब्रेक के बाद फिर करूंगी वापसी'
दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर थाईलैंड पहुंचे सोनाक्षी और जहीर, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर थाईलैंड पहुंचे सोनाक्षी और जहीर, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन